IPL 2021 in UAE: DC Team के कप्तान Shreyas Iyer पहुंच गए हैं दुबई, Check Latest Pics: आईपीएल 2021 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम (Delhi Capitals Team) के कप्तान श्रेयस अय्यर दुबई पहुंच (Shreyas Iyer in Dubai) गए हैं! श्रेयस अय्यर ने यूएई पहुंचकर एक फोटो शेयर किया, जिससे पता चल रहा है कि श्रेयस अय्यर यूएई पहुंच चुके हैं। इससे पहले चोटिल श्रेयस अय्यर भारत में हुए आईपीएल 2021 मैचों से बाहर हो गए थे। हाल ही में उन्हें फिटनेस को लेकर NCA से क्लीन चिट मिली है। अब श्रेयस अय्यर प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट खेल सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स टीम दुबई में अपना कैंप (Delhi Capitals Hotel in UAE) लगाएगी।
IPL 2021 in UAE: Shreyas Iyer पहुंचे यूएई
श्रेयस अय्यर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। स्टोरी होटल नजर आते बाहर के नजारे की है। अय्यर ने इसके साथ लिखा, ऐसी गरम हवाओं वाले व्यू के साथ अगले 60 दिनों तक। आपको बता दें कि आईपीएल 2021 का फाइनल मैच आज से करीब 2 महीने बाद 15 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा।
IPL 2021 in UAE: CSK और MI टीम पहुंच चुकी है यूएई
आईपीएल 2021 के लिए यूएई पहुंचने वाली टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स है। चेन्नई सुपर किंग्स जहां दुबई पहुंची है तो वही मुंबई इंडियंस टीम अबू धाबी में अपना कैंप लगाएगी। दोनों टीमों के भारतीय प्लेयर्स फिलहाल यूएई पहुंचे हैं। सभी प्लेयर्स को पहले 6 दिन का अनिवार्य क्वारंटाइन पूरा करना होगा, इसके बाद प्लेयर्स ग्रुप में अभ्यास शुरू कर सकेंगे।
Ready to go out there. Ready to fight. Ready to play ⚔️ Thank you to everyone who’s helped me recover ? Time to let the bat talk now ? pic.twitter.com/VNDWS7hilo
— Shreyas Iyer (@ShreyasIyer15) August 11, 2021