Cricket
ENG vs NZ Highlights: न्यूजीलैंड को 20 रन से हराकर इंग्लैंड ने अपने टी20 वर्ल्ड कप के सफर को रखा जीवित

ENG vs NZ Highlights: न्यूजीलैंड को 20 रन से हराकर इंग्लैंड ने अपने टी20 वर्ल्ड कप के सफर को रखा जीवित

ENG vs NZ Highlights: आज विश्व कप 2022 (T20 World Cup 2022) में दूसरा मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (ENG vs NZ) के बीच खेला गया। इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को जीत के लिए 180 रन का लक्ष्य दिया है। लेकिन जवाब […]

ENG vs NZ Highlights: आज विश्व कप 2022 (T20 World Cup 2022) में दूसरा मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (ENG vs NZ) के बीच खेला गया। इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को जीत के लिए 180 रन का लक्ष्य दिया है। लेकिन जवाब में कीवी टीम 20 ओवेरों में 159 रनों पर सिमट गई। ऐसे में इंग्लैंड को 20 रनों की एक शानदार जीत हासिल हुई। खेल से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए। 

न्यूजीलैंड पर मंगलवार को 20 रन से जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड टी20 विश्व कप में अपने अभियान को जिंदा रखा है। इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मिलाकर संघर्ष किया। जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने अर्धशतक जमाए, जबकि तेज गेंदबाजों ने कीवी टीम को जीत के लिए नियंत्रण में रखने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। इंग्लैंड अपनी जीत के बाद तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

न्यूजीलैंड पारी

Batsmen R B 4S 6S SR
Finn Allen c Ben Stokes b Sam Curran 16 11 0 1 145.45
Devon Conway (WK) c Jos Buttler b Chris Woakes 3 9 0 0 33.33
Kane Williamson (C) c Adil Rashid b Ben Stokes 40 40 3 0 100.00
Glenn Phillips c (sub Chris Jordan) b Sam Curran 62 36 4 3 172.22
Jimmy Neesham c Sam Curran b Mark Wood 6 3 1 0 200.00
Daryl Mitchell c (sub Chris Jordan) b Chris Woakes 3 5 0 0 60.00
Mitchell Santner Not out 16 10 0 1 160.00
Ish Sodhi Not out 6 6 0 0 100.00
Extra 7 (b 0, w 5, nb 0, lb 2)
Total 159/6 (20)
Yet To Bat Tim SoutheeLH FergusonTrent Boult
BOWLING O M R W ECON
Moeen Ali 1 0 4 0 4.00
Chris Woakes 4 0 33 2 8.25
Adil Rashid 4 0 33 0 8.25
Sam Curran 4 0 26 2 6.50
Mark Wood 3 0 25 1 8.33
Liam Livingstone 3 0 26 0 8.67
Ben Stokes 1 0 10 1 10.00
Fall Of Wickets FOW Over
Devon Conway 1-8 1.6
Finn Allen 2-28 4.6
Kane Williamson 3-119 14.5
Jimmy Neesham 4-126 15.4
DJ Mitchell 5-131 16.6
Glenn Phillips 6-135 17.3

इंग्लैंड जीता: ग्लेन फिलिप्स की शानदार पारी के बाद भी न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड को हरा नहीं पाई. इंग्लैंड ने 20 रनों से ये मुकाबला जीतकर अपनी उम्मीदों को जीवित रखा है.

छठा विकेट: शानदार बैटिंग कर रहे ग्लेन फिलिप्स को 62 रन पर सैम करन ने क्रिस जॉर्डन के हाथो कैच आउट कराकर कीवी टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

पांचवा विकेट: डेरिल मिशेल 3 रन बनाकर क्रिस वोक्स का हुए शिकार क्रिस जॉर्डन ने लपका कैच.

चौथा विकेट: जिमी नीशम भी केन के बाद ज्यादा लम्बा क्रीज अपर नहीं टिक पाए और मात्र 6 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए

तीसरा विकेट: केन विलियमसन के रूप में न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा है और उनका विकेट बेन स्टोक्स को मिला. विलियमसन ने 40 गेंदों पर 40 रन बनाए.
अर्धशतक: ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा धमाकेदार अर्धशतक, अभी तक अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के लगा चुके हैं
13 ओवर समाप्त: केन विलियमसन और ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैंड की टीम को शुरूआती झटकों के बाद संभाला लेकिन अब इन दोनों बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स खेलने होंगे और बढ़ते आवश्यक रन रेट को कम करना होगा.

पॉवरप्ले: पहले 6 ओवर में मैच पर इंग्लैंड ने अच्छे से पकड बना ली है. कॉनवे और एलन की सलामी जोड़ी को आउट किया और मात्र 40 रन ही न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बना पाए. इंग्लैंड की फील्डिंग भी शानदार रही जोस बटलर ने कॉनवे का शानदार कैच पकड़ा.

दूसरा विकेट: फिन एलन को सैम करन ने अपनी स्लो गेंद से चकमा दिया और बेन स्टोक्स ने आसान कैच लपका

3:25 PM IST: पहला विकेट- क्रिस वोक्स ने डेवोन कॉनवे को विकेट के पीछे जोस बटलर के हाथों कैच कराया और ये न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा.

इंग्लैंड पारी – 179/6 (20 Over)

जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने मिलकर इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़े। एलेक्स हेल्स ने 40 गेंदों में 52 रन बनाए, वह अपना अर्धशतक लगाकर आउट हुए। सके बाद जोस बटलर ने अपनी पारी को तेज किया। दूसरा विकेट मोईन अली के रूप में लगा, वह मात्र 5 रन बनाकर ईश सोढ़ी का शिकार हुए। बटलर एक छोर पर रन बनाते रहे लेकिन दूसरे छोर पर उनका साथ किसी अन्य बल्लेबाज ने नहीं दिया। जोस बटलर ने 47 गेंदों पर 73 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए. बटलर 19वें ओवर में रन आउट हुए।

न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लॉकी फर्ग्युसन ने लिए, उन्होंने 2 विकेट लिए। हालांकि वह महंगे भी साबित हुए, उन्होंने कुल 45 रन लुटाए। टिम साउथी, मिचेल सेंटनर और ईश सोढ़ी को 1-1 विकेट मिला।

Batsmen R B 4S 6S SR
Jos Buttler (WK/C) runout (Tim Southee / Kane Williamson) 73 47 7 2 155.32
Alex Hales st Devon Conway b Mitchell Santner 52 40 7 1 130.00
Moeen Ali c Trent Boult b Ish Sodhi 5 6 0 0 83.33
Liam Livingstone b LH Ferguson 20 14 1 1 142.86
Harry Brook c Finn Allen b Tim Southee 7 3 0 1 233.33
Ben Stokes lbw b LH Ferguson 8 7 0 0 114.29
Sam Curran Not out 6 3 0 1 200.00
Dawid Malan Not out 3 1 0 0 300.00
Extra 5 (b 0, w 1, nb 1, lb 3)
Total 179/6 (20)
Yet To Bat Chris WoakesMark WoodAdil Rashid
BOWLING O M R W ECON
Trent Boult 4 0 40 0 10.00
Tim Southee 4 0 43 1 10.75
Mitchell Santner 4 0 25 1 6.25
Lockie Ferguson 4 0 45 2 11.25
Ish Sodhi 4 0 23 1 5.75

6th WICKET : बेन स्टोक्स (8) : ल्योकी फर्ग्युसन ने आखिरी ओवर में बेन स्टोक्स को एलबीडबल्यू आउट किया।

5th WICKET : जोस बटलर (73) : टिम साउथी द्वारा डाले गए 19वें ओवर की चौथी गेंद पर बटलर आउट हुए. स्टोक्स ने इस गेंद पर कवर में मारा, लेकिन गेंद सीधा केन विलियमसन के हाथों में गई। बटलर रन लेने भागे लेकिन स्टोक्स ने मना किया, वह वापस आए लेकिन क्रीज पर पहुँचते उससे पहले साउथी ने गेंद को पकड़कर स्टंप को उखाड़ा और बटलर की अच्छी पारी का अंत हुआ।

4th WICKET : हैरी ब्रूक (7) : 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर टिम साउथी की गेंद पर ब्रूक कैच आउट हुए।

3rd WICKET : लियाम लिविंगस्टोन (20) : लॉकी फर्ग्युसन ने लियाम के रूप में बड़ा विकेट लिया। 18वें ओवर की चौथी गेंद पर वह बोल्ड हुए।

जोस बटलर अर्धशतक : जोश बटलर ने 35 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। 14वें ओवर की अंतिम गेंद पर एक रन लेने के साथ बटलर ने इस अर्धशतक को पूरा किया। उन्होंने पहले धीमी शुरुआत की लेकिन फिर बड़े शॉट्स लगाकर इसे गति दी।

2nd WICKET : मोईन अली (5) : ईश सोढ़ी ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर मोईन अली को आउट किया। अली इस गेन दपर शॉट मारने गए, लेकिन ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच आउट हुए।

1st WICKET : अलेक्स हेल्स (52) : मिचेल सेंटनर ने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ा विकेट लिया, उन्होंने अलेक्स हेल्स को अपने जाल में फंसाया और स्टंप आउट कराया। अलेक्स हेल्स 52 रन बनाकर लौटे। 40 गेंदों में खेली इस पारी में हेल्स ने 7 चौके 1 छक्का लगाया।

अलेक्स हेल्स का अर्धशतक : हेल्स ने तेज गति से अपना अर्धशतक पूरा किया। हेल्स ने 39 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की, इस पारी में उन्होंने 1 छक्का और 7 चौके लगाए।

1:56 pm IST : पॉवरप्ले का खेल खत्म : जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने पारी की शुरुआत की और पॉवरप्ले का खेल अपने नाम किया। दोनों ने बिना कोई विकेट गवाए पॉवरप्ले में 48 रन बनाए। जोस बटलर ने संभलकर बल्लेबाजी की तो वहीं एलेक्स हेल्स ने तेज अंदाज में बल्लेबाजी की। हेल्स ने पॉवरप्ले में 37 और बटलर ने 10 रन बनाए।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड टीम- जोस बटलर (w/c), एलेक्स हेल्स, डेविड मालन, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।

न्यूजीलैंड टीम- फिन एलन, डेवोन कॉनवे (डब्ल्यू), केन विलियमसन (सी), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

 

                  मैच से पहले

न्यूजीलैंड टीम दो मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में सबसे टॉप पर काबिज हैं। तो इंग्लैंड ने तीन मैचों में एक में जीत तो एक में हार का सामना किया है। साथ ही एक बारिश के कारण रद्द हो गया।

वहीं इंग्लैंड इस खेल में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा। जिसके लिए वो सैम कुरेन और लियाम लिविंगस्टोन पर निर्भर करेगी। न्यूजीलैंड इस ग्रुप में तीन मैचों में दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर है, जिसमें एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। अगर वे जीत हासिल करने में सफल हो जाते हैं, तो वे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे।

पिच रिपोर्ट

ट्रैक रिकॉर्ड और पिछले मैच के आंकड़ों के अनुसार, बल्लेबाजों के इस पिच पर अच्छा समय बिताने की उम्मीद है। लगभग 150 का कुल स्कोर बराबर होगा और तेज गेंदबाज के लिए थोड़ी साथ मुफीद हो सकती है।

मैच डिटेल्स

मैच: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, सुपर 12, ग्रुप 1
दिनांक और समय: 2 नवंबर, दोपहर 1:30 बजे
स्थान: गाबा, ब्रिस्बेन
लाइव स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick