Babar Azam Sex Scandal: पाकिस्तान टीम (Pakistan Cricket Team) के स्टार कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) इस समय काफी सुर्खियां बटोर रहे है। बाबर की इन सर्खियों की वजह कोई क्रिकेट से जुड़ा रिकार्ड नहीं है बल्की कप्तान लीक (Babar Azam Leaked Video) वीडियो है। जो दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके साथ आज आपको बताएंगे की अब तक इन पांच पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर सेक्स स्कैंडल (Pakistani Cricketers in Sex Scandal) को आरोप लग चुका है। इस लिस्ट में बाबर आजम (Babar Azam Sex Scandal) और पूर्व स्टार क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) जैसे कई बड़े खिलाड़ियों के नाम शुमार है। क्रिकेट की सभी खबरों के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहें।
शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी भी सेक्स स्कैंडल का शिकार हो चुके है। शाहिद पर सेक्स स्कैंडल का आरोप साल 2000 में लग चुका है। वहीं अफरीदी और उनकी टीम के अन्य सदस्यीय कराची के एक होटल में लड़कियों के साथ पकड़े गए थे। जिसके बाद खिलाड़ियों ने कहा था कि वो लड़किया केवल ऑटोग्राफ लेने होटल आई थी। वहीं पाक क्रिकेट बोर्ड ने उनपर न विश्वास करते हुए साल 2000 में केन्या की चैंपियन ट्रॉफी में खेलने पर रोक लगा दी थी।
शाहीन अफरीदी
पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाद शाहीन शाह अफरीदी भी सेक्स स्कैंडल का शिकार हो चुके है। शाहीन पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के होने वाले दामाद भी है। हालांकि साल 2019 में शाहीन पर हरीम शाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था और आरोप लगाया था कि शाहीन उनके साथ वीडियो कॉल पर गंदी हरकते करते है और जो वीडियो में गंदी हरकते कर रहा है वो शाहीन अफरीदी है।
इसके अलावा महिला ने आरोप लगाया कि वो पहले बात करना चाहते थे और बाद में उन्होंने वीडियो कॉल पर प्राइवेट पार्ट दिखाना शुरू कर दिया था। वहीं शाहीन ने इन सब आरोपों को नाकार दिया था और कहा था कि मैदान के बाहर से आने वाली नेगेटिव खबर पर मैं ध्यान नहीं देना चाहता हूं। उसके कुछ दिनों बाद महिला ने वो वीडियो सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया थी।
इमाम उल-हक
पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाम उल-हक भी साल 2019 में सेक्स स्कैंडल का शिकार हुए थे। एक महिला ने उनके साथ की चैट को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। इसके अलावा उस महिला ने आरोप लगाया था कि इमाम उल-हक ने कई और लड़कियों को चीट किया है। उसी के बाद ही महिला ने बाकी लड़कियों के साथ हुई चैट को भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए थे। इस गंभार मामले के बाद इमाम ने पाक क्रिकेट बोर्ड से माफी मांग लिया था और बोर्ड ने उन्हें वार्निंग देकर छोड़ भी दिया था।
इमाद वसीम
पाक टीम के स्टार ऑलराउंडर इमाद वसीम भी सेक्स स्कैंडल में फंस चुके है। इमाद पर एक अफ्गानी लड़की ने आरोप लगाते हुए कहा था कि इमाद वसीम के साथ उनका रिश्ता है और उन्होंने मुझसे शादी का वादा भी किया है। इसके अलावा लड़की ने इल्जाम लगाया था कि इमाद ने एक महीने तक डेट करने के बाद उनसे सारे रिश्ते खत्म कर दिए और उन्हें धोका दे दिया था। उस महिला ने इमाद के साथ की कई फोटोज और वीडियो के साछ इमाद का पर्सनल नंबर भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था और कहा था कि ऐसा इसलिए किया कि किसी और लड़का के साथ ऐसा न हो सके। इन सबके बाद इमाद ने सभी आरोपों से इंकार कर दिया था।
बाबर आजम
पाकिस्तान टीम के स्टार कप्तान बाबर आजम इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए है जबकि इस बार बाबर न तो किसी रिकॉर्ड की वजह से चर्चा का विषय बने हुए है। पाक कप्तान इस बार सेक्स लीक वीडियो की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहे है। बाबर आजम का एक सेक्सटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी वायरल हो रहा है। वहीं सोशल मीडिया की माने तो बाबर अपने ही साथी क्रिकेटर की पार्टनर के साथ सेक्सटिंग कर रहे है। जबकि इस शर्मनाक वीडियो की कोई भी सच्चाई पता नहीं चली है और ना ही कप्तान बाबर आजम का इस वीडियो पर अभी तक कोई बयान सामने आया है।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।