Cricket
AUSW beat PAKW: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, शीर्ष पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया

AUSW beat PAKW: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, शीर्ष पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया

AUSW beat PAKW: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, शीर्ष पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया
AUSW beat PAKW-ICC Women’s World Cup 2022: महिला वर्ल्ड कप में आज ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान (Australia Women vs Pakistan Women) का मुकाबला हुआ। अपने पहले मुकाबले में भारत से मिली 107 रनों की करारी शिकस्त के बाद से पाकिस्तान को दूसरे मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी […]

AUSW beat PAKW-ICC Women’s World Cup 2022: महिला वर्ल्ड कप में आज ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान (Australia Women vs Pakistan Women) का मुकाबला हुआ। अपने पहले मुकाबले में भारत से मिली 107 रनों की करारी शिकस्त के बाद से पाकिस्तान को दूसरे मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ ने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 191 रन का लक्ष्य दिया था। जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 32 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इसी जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया आईसीसी महिला वर्ल्डकप टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।  खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

 

AUSW beat PAKW, (Australia Women vs Pakistan Women): पाकिस्तान की शुरूआत काफी खराब रही। पाकिस्तान महिला टीम ने तीसरे ओवर में अपने शुरुआती विकेट नाहिदा खान (09) सिदरा अमीन (02) के रूप में खो दिए। लेकिन कप्तान बिस्माह मारूफ और आलिया रियाज ने पारी को संभालते हुए 99 रनों की साझेदारी की और इसी के साथ दोनों खिलाड़ियों ने अपना अर्ध्दशतक पूरा किया।

AUSW beat PAKW, (Australia Women vs Pakistan Women): पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत एकबार फिर खराब रही। 44 रन तक पाक टीम ने चार विकेट गंवा दिए थे। नाहिदा खान नौ रन, सिदरी अमीन दो रन, ओमैमा सोहेल 12 रन और निदा डार पांच रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद कप्तान बिस्माह मारूफ ने आलिया रियाज के साथ मिलकर पाकिस्तान की पारी संभाली।

AUSW beat PAKW, (Australia Women vs Pakistan Women): इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की और पाकिस्तान का स्कोर 140 के पार पहुंचाया। आलिया ने अर्धशतक भी लगाया और वो 109 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद फातिम सना 14 रन बना सकीं। बिस्माह ने डायना बेग के साथ मिलकर पाकिस्तान को 190 तक के स्कोर तक पहुंचाया।

बिस्माह 122 गेंदों पर 78 रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं, डायना बेग ने चार गेंदों पर सात रन की नाबाद पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की एलेना किंग ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, शट, एलिस पेरी, अमैंडा वेलिंग्टन और निकोल कैरी को एक-एक विकेट मिला।

191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत शानदार रही। एलिस हिली और रेचेल हेन्स ने 60 रन की ओपनिंग साझेदारी की। हेन्स 34 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद हिली ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। कप्तान मेघ लैनिंग  35 रन बना सकीं। वहीं हिली 79 गेंदों पर 72 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद एलिस पैरी (26*) और बेथ मूनी (23*) ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत दिलाई। हिली को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ICC Women’s World Cup 2022: भारत और पाकिस्तान मुकाबले में कप्तान मिताली राज और बिस्माह मारूफ आमने सामने थी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 245 रनों का लक्ष्य रखा है। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 137 रनों पर ढेर हो गई। भारत ने ये मुकाबला 107 रनों से अपने नाम किया।

AUSW vs PAKW LIVE: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच का मैच लाइव कैसे देख सकते हैं?
फैंस आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट पर, डिज्नी+ हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।

महिला क्रिकेट विश्व कप (Women’s World Cup 2022) कहां होगा?
महिला क्रिकेट विश्व कप 4 मार्च से न्यूजीलैंड में हो रहा है।

AUSW vs PAKW का महिला क्रिकेट विश्व कप मैच कब होगा?
AUSW vs PAKW मैच 8 मार्च 2022 को होगा।

AUSW vs PAKW का महिला क्रिकेट विश्व कप मैच किस समय शुरू होगा?
AUSW vs PAKW मैच भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे होगा।

महिला क्रिकेट विश्व कप मैच AUSW vs PAKW का स्थान क्या है?
महिला क्रिकेट विश्व कप AUSW vs PAKW मैच माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जाएगा।

AUSW vs PAKW LIVE:

  • आईसीसी महिला विश्व कप 2022 (ICC Women’s World Cup 2022)
  • ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम पाकिस्तान महिला (Australia Women vs Pakistan Women)
  • स्थान: बे ओवल, माउंगानुई पर्वत
  • दिनांक: 8 मार्च
  • समय: सुबह 6:30 बजे
  • लाइव स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+हॉटस्टार पर

ICC Women’s World Cup 2022: महिला विश्वकप के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने थी। बतौर कप्तान हीथर नाइट और मेग लैनिंग के बीच ये मुकाबला था। मुकाबला आखिरी ओवर तक चला, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मार ली। राचेल हेंस को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: मेग लैनिंग (सी), राचेल हेन्स (वीसी), डार्सी ब्राउन, निक केरी, ऐश गार्डनर, ग्रेस हैरिस, एलिसा हीली, जेस जोनासेन, अलाना किंग, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड , अमांडा-जेड वेलिंगटन।

पाकिस्तान महिला टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: नाहिदा खान, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), जावेरिया खान, बिस्माह मारूफ (कप्तान), मुनीबा अली, आलिया रियाज, डायना बेग, निदा डार, अनम अमीन, ऐमन अनवर।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick