Cricket
Yashasvi Jaiswal ने की छक्कों की बरसात, एमएस धोनी और रोहित शर्मा छोड़ा पीछे

Yashasvi Jaiswal ने की छक्कों की बरसात, एमएस धोनी और रोहित शर्मा छोड़ा पीछे

Yashasvi Jaiswal, Rohit Sharma & MS Dhoni
IND vs ENG 3rd Test: Yashasvi Jaiswal ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने एक रिकॉर्ड लिस्ट में धोनी, रोहित को पीछे छोड़ा।

Yashasvi Jaiswal ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में ताबड़तोड़ अंदाज में अपना शतक पूरा किया। रोहित के विकेट के बाद उन्होंने पारी थोड़ी धीमी जरूर की लेकिन फिर जब बरसे तो किसी गेंदबाज को नहीं छोड़ा। उन्होंने एंडरसन की गेंद पर छक्का और फिर अगली लगातार 2 गेंदों पर चौके मारकर इशारा दिया कि अब वह तेज खेलने वाले हैं। इसके बाद हार्टली के ओवर में जायसवाल ने लगातार 2 छक्के मारे। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में उन्होंने रोहित शर्मा और एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

Yashasvi Jaiswal ने अपनी शतकीय पारी में 9 चौके और 5 छक्के जड़े। पांचवा छक्का इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल का 14वां छक्का था, इससे पहले उन्होंने इस लिस्ट में एमएस धोनी और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहली भारतीय ऋषभ पंत हैं, जिनके नाम 21 छक्के हैं। दूसरे नंबर पर कपिल देव हैं, 21 छक्के हैं।

खबर लिखे जाने तक जायसवाल ने 15 छक्के लगाकर रविंद्र जडेजा की बराबरी की, हालांकि जडेजा भी इस सीरीज का हिस्सा हैं। अभी जायसवाल ने 15 छक्के लगाकर धोनी, दुरानी और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा है। जिस अंदाज में वह खेल रहे हैं, उससे तो लगता है कि वह इस लिस्ट में पहले नंबर पर भी इसी सीरीज में आ जाएंगे।

यह भी देखेंRCB ने यूं दी Ab De Villiers को जन्मदिन की बधाई: Video

Most Test Sixes Against England by Indian

ऋषभ पंत – 21
कपिल देव – 21
यशस्वी जायसवाल – 15*
रविंद्र जडेजा – 15*
सलीम दुरानी – 13
रोहित शर्मा – 12
एमएस धोनी – 12

Editors pick