Cricket
इंतजार हुआ खत्म! ऋषभ पंत DC की जर्सी में मैदान पर लौटे, देखें अभ्यास सत्र की तस्वीर

इंतजार हुआ खत्म! ऋषभ पंत DC की जर्सी में मैदान पर लौटे, देखें अभ्यास सत्र की तस्वीर

आईपीएल 2024 से पहले कप्तान ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ गए हैं। फ्रेंचाइजी ने उनके अभ्यास सत्र की फोटो शेयर की है।

एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वह समय आ गया है, जब ऋषभ पंत ने क्रिकेट किट को पहन ही लिया। ऋषभ दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ गए हैं और आगामी आईपीएल 2024 के लिए उन्होंने अभ्यास शुरू कर दिया है। हाल ही में डीसी ने खुद इसकी जानकारी दी है और एक पोस्ट भी शेयर किया है।

पंत ने अपना अखिरी क्रिकेट मैच मई 2022 में खेला था। इसके बाद दिसंबर 2022 में वह कर दुर्घटना का शिकार हो गए थे और तभी से वापसी के इंतजार में हैं। हाल ही में बीसीसीआई ने ऋषभ को विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों के लिए फिट करार कर दिया है। इसके बाद वह आगामी आईपीएल की तैयारियों में पूरी तरह से जुट गए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को कप्तान पंत का नेट पर अभ्यास करते हुए एक फोटो शेयर किया है। जिसमें वह डीसी की जर्सी पहने हुए नेट पर शॉट जड़ते नजर आ रहे हैं। पंत पूरे 662 दिनों के बाद क्रिकेट किट में मैदान पर लौटे हैं।

यह भी देखेंः एड शीरन के साथ क्रिकेट खेलते दिखे GT के कप्तान शुभमन गिल, देखें तस्वीरें

यह भी देखेंः पूरे IPL उपलब्ध रहेंगे बेयरस्टो, अगले सप्ताह टीम से जुड़ेगा विकेटकीपर बल्लेबाजी

यह भी देखेंः T20 World Cup में होंगे विराट कोहली? आकाश चोपड़ा ने अफवाहों पर लगाया विराम

ऋषभ पंत की वापसी से दिल्ली कैपिटल्स की टीम तो मजबूत हुई ही है। साथ ही आगामी टी20 वर्ल्ड कप के नजरिए से भी विकेटकीपर बल्लेबाज की वापसी बेहद महत्वपूर्ण है। अगर आईपीएल में पंत अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो मेगा इवेंट के नजरिए से भी वह चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खीचेंगे।

Editors pick