Cricket
IND vs ENG: जायसवाल ने जमकर की एंडरसन की पिटाई, लगातार जड़े 3 छक्के

IND vs ENG: जायसवाल ने जमकर की एंडरसन की पिटाई, लगातार जड़े 3 छक्के

IND vs ENG 3rd Test के चौथे दिन यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के सबसे घातक गेंदबाज जेम्स एंडरसन के ओवर में लगातार 3 छक्के जड़ दिए।

IND vs ENG Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के चौथे दिन भी घातक फॉर्म का नजारा दिखाया है। जायसवाल ने बेन स्टोक्स की टीम के सबसे अनुभवी मुख्य तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के एक ही ओवर में लगातार 3 छक्के जड़ दिए। यह वही एंडरसन हैं, जिनका क्रिकेट करियर जायसवाल की उम्र के बराबर है।

यशस्वी जायसवाल मैच के तीसरे दिन कमर में परेशानी के चलते अपना शतक पूरा करने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर लौट गए थे। चौथे दिन यानी रविवार की सुबह जायसवाल को वापिस क्रीज पर भेजा गया, जिस समय उनका स्कोर 104 रनों का था। इसके बाद 22 वर्षीय बल्लेबाज ने फिर से अक्रामक खेल दिखाना शुरू कर दिया।

पारी का 85वां ओवर डालने जेम्स एंडरसन को भेजा गया, उस समय जायसवाल और सरफराज क्रीज पर टिके थे। यशस्वी ने 41 वर्षीय जेम्स एंडरसन की दूसरी गेंद पर पहला छक्का स्वीप शॉट लगाकार जड़ दिया।

इसके बाद उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर डीप एक्सट्रा कवर की तरफ शॉट उठाया और ये भी सीधा बाउंड्री के पार जाकर गिरा। इस छक्के के पड़ते ही एंडरसन के पास बेन स्टोक्स समझाने पहुंचे।

लेकिन इसके बावजूद जायसवाल की लय पर कोई असर नहीं पड़ा। चौथी गेंद डालने आए एंडसरन पर इस बार जायसवाल ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से फ्लैट छक्का जड़ दिया।

जायसवाल ने पूरा किया दोहरा शतक

यशस्वी जायसवाल ने इस पारी में अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया है। जायसवाल ने 236 गेंदों में 14 चौके और 12 छक्कों की मदद से 214 रनों की नाबाद पारी खेली। जायसवाल ने इससे पहले विशाखापत्तनम में भी दोहरा शतक जड़ा था।

यह भी देखेंः IND vs ENG Test: कुलदीप यादव ने हार्टले की गेंद पर लगाया अपना पहला इंटरनेशनल छक्का

यह भी देखेंः कश्मीर में बल्ले बनाने की फैक्ट्री में पहुंचे सचिन तेंदुलकर-WATCH

इसी के साथ भारत ने 430/4 के स्कोर पर 556 की लीड के साथ अपनी पारी घोषित कर दी है।

Editors pick