साउथ अफ्रीका के विकेट कीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की।

हाल ही में डीन एल्गर ने भारत के खिलाफ अपना फेयरवेल मैच खेला था। सीरीज ख़त्म होने के कुछ दिन में इस क्लासेन ने भी सन्यास का ऐलान किया।

हेनरिक क्लासेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा क।

32 वर्षीय क्लासेन ने साल 2019 में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेला।

उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, "कुछ रातों की नींद हराम करने के बाद यह सोचने के बाद मैंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया।"

क्लासेन ने टेस्ट कैप को अपने करियर की सबसे कीमती टोपी बताते हुए कहा, "फिलहाल एक नई चुनौती का इंतजार है।"

हेनरिक क्लासेन का टेस्ट करियर ज्यादा लम्बा नहीं रहा, उन्होंने 4 साल के करियर में 5 टेस्ट मैच खेले।

5 टेस्ट मैचों की 8 पारियों में विकेट कीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 104 रन बनाए।

5 टेस्ट मैचों की 8 पारियों में विकेट कीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 104 रन बनाए।