1: मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड): 24 छक्के वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले एक्टिव प्लेयर मार्टिन गुप्टिल हैं।

न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने वर्ल्ड कप खेले 27 मैचों में 24 छक्के लगाए हैं।

2: रोहित शर्मा (भारत): 23 छक्के एक्टिव प्लेयर्स में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं।

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में खेले 17 मैचों में 23 छक्के लगाए हैं।

3: ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया): 21 छक्के ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर मैक्सवेल के नाम 21 छक्के हैं।

ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे वर्ल्ड कप में 21 मैच खेले हैं। उनका स्ट्राइक रेट 169.25 का रहा है।

4: जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज): 17 छक्के जेसन होल्डर ने 16 मैचों में 17 छक्के लगाए हैं।

होल्डर की टीम वेस्टइंडीज आगामी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई, इतिहास में पहली बार हुआ है जब वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप नहीं खेलेगी।

5: डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया) 17 छक्के वार्नर ने 18 मैचों में 17 छक्के लगाए हैं।

ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर का वर्ल्ड कप में स्ट्राइक रेट 98.12 का रहा है। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पांचवे एक्टिव प्लेयर हैं।