मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

शमी को साल 2023 में शानदार प्रदर्शन के लिए दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

शमी अर्जुन अवार्ड पाने वाले 58वें क्रिकेटर हैं, इससे पहले कोहली, गावस्कर, कपिल देव आदि क्रिकेटर इस अवार्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं।

Credit-Mohammed SHami Insta

शमी ने कहा, "ये अवार्ड पाकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।" उन्होंने बधाई के लिए सोशल मीडिया पर फैंस का शुर्किया अदा किया।

विराट कोहली, इरफ़ान पठान आदि भारतीय क्रिकेटर्स ने मोहम्मद शमी को सोशल मीडिया पर बधाई दी।

मोहम्मद शमी ने साल 2023 में कुल 23 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले, जिनमें उन्होंने कुल 56 विकेट चटकाए।

मोहम्मद शमी ने 2023 में 4 टेस्ट मैच खेले, जिनमें 13 विकेट चटकाए। उनका टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ (4/60) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में आया।

शमी ने 2023 में कुल 19 वनडे मैच खेले, जिनमें 43 विकेट चटकाए। उनका इस फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ (7/57) न्यूजीलैंड के खिलाफ आया।

2023 में आयोजित ODI वर्ल्ड कप में शमी ने 7 मैचों में 24 विकेट लिए, वह टूर्नामेंट के लीडिंग विकेट टेकर थे।