नेमार ने रचा इतिहास, सर्वाधिक गोल के मामले में तोड़ा पेले का रिकॉर्ड।

नेमार अब ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

नेमार ने साउथ अमेरिका के वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर में ये रिकॉर्ड बनाया।

इस मुकाबले में ब्राजील ने बोलीविया को 5-1 से हराया। नेमार ने 2 गोल दागे।

नेमार के नाम अब 78 अंतर्राष्ट्रीय गोल हो गए हैं, पेले ने 77 गोल किए थे।

नेमार हाल ही में सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल में शामिल हुए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड रोनाल्डो के नाम है।

रोनाल्डो ने 200 मैचों में 123 गोल दागे हैं।

उनके बाद हैं मेस्सी, जिन्होंने 104 गोल किए हैं।

भारत के सुनील छेत्री के नाम 92 अंतर्राष्ट्रीय गोल हैं।