Tokyo Olympics COVID-19 UPDATES LIVE: टोक्यो ओलंपिक पर बढ़ा कोरोना का खतरा, इन खबरों ने बढ़ाई चिंता
Tokyo Olympics COVID-19 UPDATES LIVE: टोक्यो ओलंपिक पर बढ़ा कोरोना का खतरा, इन खबरों ने बढ़ाई चिंता: टोक्यो ओलम्पिक को शुरू होने…

Tokyo Olympics COVID-19 UPDATES LIVE: टोक्यो ओलंपिक पर बढ़ा कोरोना का खतरा, इन खबरों ने बढ़ाई चिंता: टोक्यो ओलम्पिक को शुरू होने में 10 दिन से भी कम का समय बचा हुआ है, कोरोना वायरस के कारण लोकल लोगों की आलोचनाओं के बीच IOC ने ओलम्पिक को ऐतिहासिक करार देते हुए इसके सफल आयोजन की उम्मीद जताई। इस बीच जापान से आई कुछ खबरों ने आयोजकों से लेकर खिलाड़ियों की चिंताओं को बढ़ा दिया है। बुधवार को टोक्यो में रिकॉर्ड कोरोना वायरस (Coronavirus in Tokyo) के नए केस सामने आए, जो पिछले 6 महीनों में एक दिन में आने वाले सर्वाधिक मामले थे। इसके अलावा भी कई ऐसी खबरें आई है, जिसने टोक्यो ओलिंपिक आयोजकों, लोगों, एथलीटों आदि की चिंताओं को बढ़ा दिया है।
Tokyo Olympics COVID-19 UPDATES LIVE
16:30 IST- रिफ्यूजी टीम में शामिल अधिकारी की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की शरणार्थी टीम में एक अधिकारी यहां कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आया है जिससे टोक्यो ओलंपिक के लिये उनकी यात्रा योजना में विलंब हो रहा है। टीम में हालांकि अन्य सदस्यों की जांच नेगेटिव आयी है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के बयान के अनुसार – आईओसी शरणार्थी ओलंपिक टीम कतर के दोहा में स्वागत कार्यक्रम (वेल्कम एक्सपीरिएंस) के लिये साथ में आयी थी। 29 में से 26 खिलाड़ियों और 11 अधिकारियों में इसमें हिस्सा लिया था। इसके अनुसार, टोक्यो के लिये रवाना होने से पहले कोविड-19 पीसीआर जांच किये जाने के बाद एक अधिकारी पॉजिटिव पाया गया। फिर एक और जांच में नतीजे की पुष्टि हुई जबकि टीम के अन्य सभी सदस्यों (खिलाड़ियों और अधिकारियों) परीक्षण नेगेटिव आये हैं। तीन एथलीट दोहा में वेल्कम एक्सपीरिएंस’ में हिस्सा नहीं ले पाये थे और इनमें से दो – अहमद अलीकाज (जूडो) और अब्दुल्लाह सेदिकी (ताइक्वांडो) – बुधवार को तोक्यो पहुंचेंगे।
पॉजिटिव आये अधिकारी को पृथकवास में रखा गया है और उन्हें कोई लक्षण नहीं हैं। आईओसी ने कहा, इसके परिणामस्वरूप फैसला किया गया कि टीम अभी तोक्यो रवाना नहीं होगी और दोहा में अपनी ट्रेनिंग करती रहेगी और रोज उनकी जांच होती रहेगी। सभी शरणार्थियों के साहस और उनकी दृढ़ता को देखते हुए ओलंपिक में शरणार्थी टीम पहली बार 2016 रियो खेलों में उतारी गयी थी
Latest from Japan and beyond on the #coronavirus pandemic
* Refugee team for Olympics delays arrival in Japan due to COVID case
* Tokyo reports over 1,000 daily COVID cases, 1st time since May 13
↓More #CoronaVirusUpdates ↓https://t.co/eLrJ9wWyAP pic.twitter.com/rNyk5qfx0P
— Kyodo News | Japan (@kyodo_english) July 14, 2021
16:25 IST- साउथ अफ्रीका टीम के साथ फ्लाइट में मौजूद था कोरोना पॉजिटिव!
साउथ अफ्रीका रग्बी टीम के 14 खिलाड़ी और 7 स्टाफ मेंबर्स टोक्यो ओलिंपिक के लिए जापान के नारिता अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे, सभी 13 जुलाई की शाम को यहां पहुंचे थे। सभी खिलाड़ियों और स्टाफ मेंबर्स की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई, लेकिन एक यात्री जो टीम के साथ उसी फ्लाइट में मौजूद था उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
16:15 IST- गुरुवार को टोक्यो में कोरोना वायरस के 1149 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए, जो पिछले 6 महीनों में एक दिन में आने वाले केसों की संख्या के मामले में सबसे ज्यादा है। टोक्यो में कोरोना का कहर जारी है, इसी वजह से यहां आपातकाल घोषित किया जा चुका है।
जहां रुके प्लेयर, वहां दर्ज 7 नए कोरोना केस
टोक्यो के जिस होटल में ब्राजील देश के 31 सदस्य (जिसमे खिलाड़ी भी शामिल है) रुके हुए हैं, उस होटल में कई लोगों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 23 जुलाई से शुरू हो रहे टोक्यो ओलिंपिक के लिए जापान पहुंचे ब्राजील देश के कई खिलाड़ी टोक्यो के साउथ वेस्ट में Hamamatsu शहर स्थित एक होटल में ठहरे हुए हैं। इस होटल में 7 स्टाफ के सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। हालांकि ओलिंपिक के लिए यहां रुके प्लेयर्स बायो बबल सिक्योरिटी में हैं, लेकिन मैनेजमेंट से लेकर खिलाड़ियों तक में इसको लेकर चिंता जरूर बढ़ी होगी।