Rupinderpal Singh Retirement: टोक्यो 2020 के कांस्य पदक विजेता रूपिंदर पाल सिंह ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से लिया संन्यास, जर्मनी के खिलाफ किया था ऐतिहासिक गोल- ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के स्टार ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह ने युवाओं के लिए रास्ता बनाने की कवायद में अंतरराष्ट्रीय हॉकी से तुरंत प्रभाव से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने गुरुवार को ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। Rupinderpal Singh Retirement, Hockey India, Tokyo Olympics 2020, Indian Hockey Team
रूपिंदर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “मैं आपको भारतीय हॉकी टीम से संन्यास लेने के अपने फैसले से अवगत कराना चाहता हूं। पिछले कुछ महीने मेरे जीवन के सर्वश्रेष्ठ रहे। टोक्यो में अपनी टीम के साथ पोडियम पर खड़े होने के अनुभव को मैं जिंदगी भर नहीं भूल सकूंगा।”
Hi everyone, wanted to share an important announcement with you all. pic.twitter.com/CwLFQ0ZVvj
— Rupinder Pal Singh (@rupinderbob3) September 30, 2021
उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि अब समय आ गया है जब युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उस आनंद की अनुभूति का अवसर दिया जाए जो भारत के लिये खेलते हुए मैं पिछले 13 साल से अनुभव कर रहा हूं।”
30 साल के रूपिंदर ने भारत के लिए 223 मैच खेले हैं।
वह टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।
रूपिंदर ने अपने फैंस, हॉकी इंडिया, अपने कोचों और दोस्तों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने उनकी यात्रा में बड़ी भूमिका निभाई।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को 5-4 से हराकर ऐतिहासिक कांस्य पदक जीते हुए एक महीने से अधिक का समय हो गया है। कप्तान मनप्रीत सिंह का मानना है कि अब समय आ गया है कि टोक्यो में मिली इस उपलब्धि का लुत्फ उठाना बंद कर देना चाहिए और अपना ध्यान फिर से 2022 के व्यस्त कैलेंडर के लिए योजना बनाने में लगाने पर लगाना चाहिए।
इस महीने की शुरुआत में हॉकी इंडिया की आधिकारिक विज्ञप्ति में कप्तान ने कहा, “मुझे लगता है कि पिछले कुछ सप्ताह बहुत अच्छे रहे हैं जब लोगों ने हम पर अपना प्यार और प्रशंसा बरसाया। अब, मुझे लगता है कि यह समय है कि हम अपने शरीर और दिमाग को आराम दें। हमने सभी सम्मानों का आनंद लिया है, हमें जो सम्मान और तारीफ मिली है वह जबरदस्त है लेकिन अब हमें यह सोचना शुरू करना चाहिए कि 2022 कैलेंडर के लिए खुद को कैसे बेहतर बनाया जाए।”
भारतीय टीम की सर्वोच्च प्राथमिकता 10 से 25 सितंबर, 2022 के बीच चीन के हांग्जो में होने वाले एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतकर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना है।
Rupinderpal Singh Retirement, Hockey India, Tokyo Olympics 2020, Indian Hockey Team