COVID-19: ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी रविंदर पाल सिंह का कोरोना से निधन

COVID-19: ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी रविंदर पाल सिंह का कोरोना से निधन- भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य और मॉस्को…

मॉस्को ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी रविंदर पाल सिंह का कोरोना से निधन
मॉस्को ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी रविंदर पाल सिंह का कोरोना से निधन

COVID-19: ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी रविंदर पाल सिंह का कोरोना से निधन- भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य और मॉस्को ओलंपिक 1980 के स्वर्ण पदक विजेता रविंदर पाल सिंह का 65 साल में निधन हो गया। वह करीब दो सप्ताह से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे, जिसके बाद शनिवार की सुबह लखनऊ में उन्होंने अंतिम सांस ली।

सिंह को 24 अप्रैल को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वह कोरोना संक्रमण से उबर चुके थे और टेस्ट नेगेटिव आने के बाद कोरोना वार्ड से बाहर थे। शुक्रवार को उनकी हालत अचानक बिगड़ी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा।

लॉस एंजिलिस ओलंपिक 1984 खेल चुके सिंह ने विवाह नहीं किया था। उनकी एक भतीजी है जिनका नाम प्रज्ञा यादव है।

वह 1979 जूनियर विश्व कप भी खेले थे और हॉकी छोड़ने के बाद स्टेट बैंक से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।

सीतापुर में जन्में सेंटर हाफ सिंह ने 1979 से 1984 के बीच शानदार प्रदर्शन किया। दो ओलंपिक के अलावा भारतीय टीम के साथ वह 1980 और 1983 में चैम्पियंस ट्रॉफी, 1982 विश्व कप और 1982 एशिया कप भी खेले।

हॉकी इंडिया ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जाहिर किया है और उनके परिवारजनों के लिए संवेदना जताई है।

ये भी पढ़ें – Tokyo Olympics: हॉकी मिडफील्डर राजकुमार पाल ने कहा- स्वर्ण पदक जीतना भारतीय टीम का मुख्य लक्ष्य

Share This: