WWE Wrestlemania Backlash Results 2022- Charlotte Flair Injury: रेसलमेनिया बैकलैश के आज के शो में शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने अपनी स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप (Smackdown Women’s Championship) को एक आई क्वीट मैच मे रोंडा राउजी (Ronda Rousey) के खिलाफ डिफेंड किया। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस मैच के बाद शार्लेट के फैंस के लिए और बुरी खबर आई। जिसमें बताया गया कि शार्लेट फ्लेयर के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है।
WWE Wrestlemania Backlash Results 2022: बैकस्टेज की गई शार्लेट फ्लेयर के घायल होने की पुष्टि
शार्लेट फ्लेयर ने आज रात रोंडा राउजी का मुकाबला स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए एक आई क्वीट मैच में किया। मैच के अंतिम क्षणों में रोंडा ने एक स्टील चेयर के साथ शार्लेट को ऑर्मबार में पकड़ लिया। जिसके बाद शार्लेट को मजबूर होकर आई क्वीट कहना पड़ा।
BREAKING: @KaylaBraxtonWWE reports that @MsCharlotteWWE has suffered a fractured radius following her brutal #IQuitMatch with @RondaRousey at #WMBacklash. pic.twitter.com/UygccnAyIm
— WWE (@WWE) May 9, 2022
लेकिन इस मैच के बाद बैकस्टेज डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से पुष्टि की गई की शार्लेट फ्लेयर के हाथ में फ्रैक्चर में हो गया। इस खबर को कायला ब्रैक्सटन ने बैकस्टेज डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स के साथ शेयर किया। जहां वह मैडिकल एरिया के पास नजर आईं और उन्होंने रिपोर्टिंग करते हुए बताया कि शार्लेट के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है और इस खबर को डब्ल्यूडब्ल्यूई की ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर भी देखा जा सकता है।
WWE Wrestlemania Backlash Results 2022: शार्लेट फ्लेयर कब तक रह सकती है एक्शन से बाहर
शार्लेट फ्लेयर की चोट कितनी गहरी है, फिलहाल इस पर डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई और न हीं यह बताया गया है कि उन्हें ठीक होने में कितना समय लग सकता है। ऐसे में यह कह पाना मुश्किल है कि वह कितने समय तक इन-रिंग एक्शन से बाहर रह सकती हैं।
लेकिन डब्ल्यूडब्ल्यूई अक्सर इंजरी की स्टोरीलाइन को क्रिएट करती है। इसलिए ऐसे में यह भी कह पाना मुश्किल है कि शार्लेट की यह चोट असली भी है या नहीं। लेकिन अब देखना होगा कि आगे डब्ल्यूडब्ल्यूई शार्लेट फ्लेयर के साथ क्या प्लान करती है।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें