WWE Summerslam 2021: ये हैं समरस्लैम के तीन बेहतरीन मोमेंट्स, आपने देखे क्या
WWE Summerslam 2021- ये हैं समरस्लैम के तीन बेहतरीन मोमेंट्स, आपने देखे क्या: डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम (WWE Summerslam) में आज काफी जबरदस्त मैच…

WWE Summerslam 2021- ये हैं समरस्लैम के तीन बेहतरीन मोमेंट्स, आपने देखे क्या: डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम (WWE Summerslam) में आज काफी जबरदस्त मैच देखने को मिले। जिसमें से आज चार टाइटल चेंज भी हुए। लेकिन इसके अलावा भी आज के शो के तीन मोमेंट्स ऐसे थे। जिसने फैंस को पूरी तरह से आश्चर्यचकित कर दिया। तो चलिए डालते हैं आज के डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम पीपीवी (WWE Summerslam PPV) के इन तीन बेस्ट मोमेंट्स पर एक नजर।
WWE Summerslam 2021: बैकी लिंच की वापसी हुई और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन पर कब्जा
बैकी लिंच ने एक साल से अधिक के समय के बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपनी चौंकाने वाली वापसी की। उनकी वापसी ने एलीगेंट स्टेडियम में मौजूद 50,000 फैंस को रोमांचित कर दिया।
#BeckyLynch is BACK!#WWE #SummerSlam pic.twitter.com/cHU9V8IRHw
— Ringside News (@ringsidenews_) August 22, 2021
किसी को भी कोई उम्मीद नहीं थी कि द मैन इस पीपीवी में अपनी वापसी कर सकती हैं। लेकिन उन्होंने न केवल इस शो में अपनी वापसी की बल्कि 11 सेकंड में मैनहैंडल स्लैम से बियांका बेलेयर को हराकर स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप भी अपने नाम कर ली।
WWE Summerslam 2021: बॉबी लैश्ले ने गोल्डबर्ग पर किया चेयर शॉट से बुरी तरह अटैक
THIS is why he is THE ALL MIGHTY.#SummerSlam @fightbobby pic.twitter.com/ztUNx7tYaA
— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 22, 2021
डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप के इस मैच में ऑल-माइटी डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन ने गोल्डबर्ग का सामना किया। इस मैच की शुरुआत में तो गोल्डबर्ग बॉबी पर हावी होते हुए दिखाई दिए। लेकिन एक समय ऐसा जब लैश्ले ने गोल्डबर्ग को रिंग के बाहर भेजकर उन्हें कंधे पर उठा लिया और इसके बाद रिंग पोस्ट पर उन्हें दो बार पटका।
#TheAllMighty isn't finished.#SummerSlam @fightbobby pic.twitter.com/3kOW8cY6TK
— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 22, 2021
जिसकी वजह से गोल्डबर्ग के घुटने में चोट लग गई थी और वह रिंग में खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। जिसके बाद रेफरी को इस मैच को रोकना पड़ा और बॉबी को विजेता घोषित करना पड़ा। लेकिन बॉबी यहां पर भी नहीं रूके और उन्होंने इसके बाद गोल्डबर्ग के घायल घुटने पर कई चेयर शॉट लगाए।
अंंग्रेजी में भी पढ़ें- WWE Summerslam: Three Summerslam moments that stood out from the rest. Check here
WWE Summerslam 2021: मेन इवेंट के बाद ब्रॉक लैसनर ने की वापसी
WWE king is back @BrockLesnar 🔥😱😍@WWE #SummerSlam
— anjaanmoorthy (@anjaanmoorthy) August 22, 2021
Brock Lesnar Brock Lesnar pic.twitter.com/hj4RLpTdWm
एक और वापसी जिसने सभी को सरप्राइज कर दिया और यह वापसी किसी और कि नहीं बल्कि द बीस्ट इंकार्नेट ब्रॉक लेसनर की थी। ब्रॉक आज रात के मेन इवेंट के बाद उस समय लौटे जब रोमन रैंस ने जॉन सीना को हराया था। ब्रॉक लैसनर ने अपनी यह आश्चर्यजनक वापसी 17 महीने के बाद की थी।
BROCK LESNAR RETURNS AND COMFRONTS ROMAN REIGNS#SummerSlam pic.twitter.com/Het3NPZTWK
— Bleacher Report (@BleacherReport) August 22, 2021
लेसनर का आखिरी मैच रेसलमेनिया 36 में ड्रयू मैकइंटायर के खिलाफ हुआ था। जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था और आज लेसनर ने अपनी वापसी करते हुए सीधे रोमन रैंस का सामना किया। लेसनर ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं और ऐसा लगता है कि अब वह रोमन रैंस का सामना करने की कतार में सबसे आगे हैं।