WWE Smackdown: Roman Reigns की वापसी पर आई ये रिपोर्ट, जानिए कब करने वाले हैं अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपना रिर्टन
WWE Smackdown – Roman Reigns Return: अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रैंस (Undisputed WWE Universal Championship Roman Reigns) को आखिरी बार स्मैकडाउन…

WWE Smackdown – Roman Reigns Return: अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रैंस (Undisputed WWE Universal Championship Roman Reigns) को आखिरी बार स्मैकडाउन में 17 जून के एपिसोड में देखा गया था। जहां उन्होंने अपने इन टाइटल्स को रिडल (Riddle) के खिलाफ डिफेंड किया था। लेकिन इस मैच के बाद ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar) ने अपनी वापसी करते हुए द बल्डलाइन (The Bloodline) पर अटैक कर दिया था और इसके बाद से ही रोमन फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smckdown) दिखाई नहीं दिए। लेकिन अब रोमन की वापसी को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। जिसके अनुसार ट्राइबल चीफ इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में नजर आ सकते हैं।
WWE Smackdown: रोमन रैंस करेंगे इस हफ्ते फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन में वापसी
यह रिपोर्ट Wrestling Inc के द्वारा रिलीज की गई है। जिसमें उन्होंने बताया है कि हमें सूचित किया गया है कि रैंस 30 जुलाई को समरस्लैम में ब्रॉक लेसनर के खिलाफ अपने लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच को प्रचारित करने के लिए इस हफ्ते फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन में वापसी करेंगे। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया है कि रोंडा राउजी भी इस हफ्ते नई स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन संबोधित करती हुई नजर आएंगी।
JUST ANNOUNCED: @BrockLesnar will challenge @WWERomanReigns for the Undisputed WWE Universal Title in a Last Man Standing Match at #SummerSlam! @HeymanHustle
— WWE (@WWE) June 18, 2022
🎟 https://t.co/s7HlO4Vp46 pic.twitter.com/uHRM4RWUA3
WWE Smackdown: स्मैकडाउन के अलावा इस समरस्लैम से पहले इस रेड ब्रांड में भी नजर आएंगे रोमन रैंस
समरस्लैम तक रोमन रैंस की कई उपस्थितियां फैंस को देखने को मिल सकती है। लेकिन इससे पहले आई एक रिपोर्ट के अनुसार वह 25 जुलाई को समरस्लैम से पहले होने वाले रॉ के एपिसोड में भी नजर आने वाले हैं। यह एपिसोड दुनिया के सबसे प्रसिद्ध एरिना में से एक न्यूयॉर्क शहर के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाला है।
MONDAY NIGHT ROMAN ☝️
— MSG (@TheGarden) May 18, 2022
Undisputed @WWE Universal Champion @WWERomanReigns will make his #WWERaw return on July 25 at MSG!
🎟: https://t.co/HBEuus22nM pic.twitter.com/BnGDBKsRsQ
रोमन के अलावा इस एपिसोड में सैथ रॉलिन्स बनाम रिडल के साथ बियांका बेलेयर, बेकी लिंच, बॉबी लैश्ले, द स्ट्रीट प्रॉफिट्स, एजे स्टाइल्स, थ्योरी और रोंडा राउजी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराती हुई नजर आएंगी।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें