WWE Smackdown: Roman Reigns हुए आगामी डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन के लाइन-अप में शामिल, जानिए अब ब्लू ब्रांड के कितने एपिसोड में नजर आने वाले हैं ‘ट्राइबल चीफ’
WWE Smackdown: अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रैंस (Undisputed WWE Universal Champion Roman Reigns) ने हाल ही में डब्ल्यूडब्ल्यूई के साथ एक…

WWE Smackdown: अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रैंस (Undisputed WWE Universal Champion Roman Reigns) ने हाल ही में डब्ल्यूडब्ल्यूई के साथ एक नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। जिसके अनुसार बताया गया था कि रैंस अब कम ही शो में नजर आएंगे। लेकिन अब रोमन के बारे में एक नई खबर सामने आ रही है। जिसमें बताया गया है कि रैंस को आगामी फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) के शो के लिए लाइन-अप में जोड़ा गया है।
रेंस द्वारा कम तारीखों पर काम करने की खबरों के बावजूद 22 जुलाई को मैसाचुसेट्स के बोस्टन में टीडी गार्डन से होने वाले एक शो में उन्हें दिखाया जाएगा। जिसकी एक पोस्ट एरिना के आधिकारिक ट्विटर पेज पर भी साझा की गई है।इस कार्ड में कोडी रोड्स, स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी, केविन ओवंस और ड्रयू मैकइंटायर जैसे सुपरस्टार्स भी शामिल हैं। इसके साथ ही इस पोस्ट में टिकट खरीदने का लिंक भी शामिल है।
इस पोस्ट में लिखा है कि, “22 जुलाई को @WWE स्मैकडाउन के लिए अपडेटेड इवेंट कार्ड, जिसमें @WWERomanReigns, @RondaRousey, @CodyRhodes, @FightOwensFight, @DMcIntyreWWE और बहुत कुछ शामिल हैं!”
🚨 Updated event card for @WWE Smackdown on July 22, featuring @WWERomanReigns, @RondaRousey, @CodyRhodes, @FightOwensFight, @DMcIntyreWWE and more! Get tickets now: https://t.co/PSERLYEKcN #WWEBoston | #Smackdown pic.twitter.com/WfUpEOmCYJ
— TD Garden (@tdgarden) May 18, 2022
इसके साथ ही 25 जुलाई को न्यूयॉर्क शहर के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले आगामी रॉ शो के लिए भी ट्राइबल चीफ की घोषणा की गई है।
WWE Smackdown: डब्ल्यूडब्ल्यूई में रोमन रैंस के लिए आगे क्या है?
रेसलमेनिया बैकलैश में रोमन रैंस ने अपने भाईयों द उसोस के साथ मिलकर आरके-ब्रो और ड्रयू मैकइंटायर का सामना किया था। जिसमें द बल्डलाइन को जीत हासिल हुई थी। लेकिन पहले यह माना जा रहा था कि रेसलमेनिया बैकलैश में रैंस अपनी अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियनशिप को मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
लेकिन इस बात की भी बहुत अधिक उम्मीद है कि यह मैच किसी बड़े इवेंट में हो सकता है। जो मनी इन द बैंक, क्लैश एट द कैसल या समरस्लैम हो सकता है। क्योंकि डब्ल्यूडब्ल्यूई के पास इस समय ड्रयू मैकइंटायर के अलावा रैंस के लिए कोई और चैलेंजर नहीं है। ऐसे में हम आने वाले समय में मैकइंटायर और रैंस को भिड़ते हुए देख सकते हैं।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें