WWE Smackdown Results:रे मिस्टेरियो की बुरी हालत करने के बाद रोमन रैंस ने रिटेन किया अपना टाइटल,शिंसुके बने आधिकारिक तौर पर किंग
WWE Smackdown Results-रे मिस्टेरियो की बुरी हालत करने के बाद रोमन रैंस ने रिटेन किया अपना टाइटल,शिंसुके बने आधिकारिक तौर पर किंग:स्मैकडाउन…

WWE Smackdown Results-रे मिस्टेरियो की बुरी हालत करने के बाद रोमन रैंस ने रिटेन किया अपना टाइटल,शिंसुके बने आधिकारिक तौर पर किंग:स्मैकडाउन (Smackdown) के आज के शो की बात करें तो आज का शो काफी जबरदस्त रहा। जहां आज स्मैकडाउन के मेन इवेंट में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रे मिस्टेरियो और रोमन रैंस (Roman Reigns And Rey Mysterio) के बीच में हैल इन ए सैल मैच देखने को मिला तो वहीं हैल इन ए सैल पीपीवी के लिए दो मैचों की आधिकारिक घोषणा हुई। इसके अलावा और क्या हुआ आज स्मैकडाउन पर आइए जानते हैं…
WWE Smackdown Results: Rey Mysterio Segment
Hold on a minute… #SmackDown @reymysterio pic.twitter.com/puwxgSvwLE
— WWE (@WWE) June 19, 2021
टैग टीम चैंपियन रे मिस्टेरियो आज स्मैकडाउन की शुरुआत में रिंग मे दिखाई दिए। जहां उन्होंने रोमन रैंस के द्वारा अपने बेटे पर किए गए हमले के बारे में बात की। इस दौरान रे भावुक तो थे ही लेकिन साथ ही वह बहुत गुस्से में भी थे। उन्होंने कहा कि वह हैल इन ए सैल का इंतजार नहीं कर सकते और उन्होंने रोमन को बाहर आने के लिए ललकारा।
Unbothered.#SmackDown #UniversalTitle #HIAC @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/wzXRqVqgpm
— WWE (@WWE) June 19, 2021
जिसके बाद ट्राइबल चीफ की एंट्री होती है और वह कहते हैं कि वह रे को तड़पाना चाहते हैं क्या वह इसके लिए तैयार हैं। इसके बाद रे ने रोमन की बात की बात का जवाब देते हुए हां कहा। जिसके बाद रोमन ने कहा ठीक है अब वह सबकुछ अपने हिसाब से करेंगे।
WWE Smackdown Results: Apollo Crews & Commander Azeez vs. Kevin Owens & Big E
… and @SamiZayn is out here too. #SmackDown pic.twitter.com/FCSkCWqyfC
— WWE (@WWE) June 19, 2021
इस मैच के शुरू होने से पहले ही सैमी जेन का म्यूजिक बजाता और उनकी एंट्री होती है। कमांडर अजीज ने आज इस मैच से अपना इन रिंग डेब्यू किया। इन चारों सुपरस्टार्स ने रिंग में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। लेकिन इस मैच के खत्म होने से पहले सैमी जेन ने केविन ओवंस का ध्यान भटका दिया और रिंग में मौजूद अजीज ने ओवंस पर नाइजीरियन नेल लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
.@WWEApollo & @CommanderAzeez pick up the win, but they're not done yet! 😱#SmackDown @FightOwensFight @WWEBigE @SamiZayn pic.twitter.com/iHqAIbcLAZ
— WWE (@WWE) June 19, 2021
इस मैच के खत्म होने के बाद अजीज ने फिर से ओवंस पर हमला किया। ओवंस की यह हालत देखकर सैमी काफी खुश हो रहे थे और उनका मजाक बना रहे थे।
WWE Smackdown Results:Backstage
.@FightOwensFight and @SamiZayn THIS SUNDAY at WWE #HIAC?!#SmackDown @ScrapDaddyAP @SonyaDevilleWWE pic.twitter.com/BINZxr1otn
— WWE (@WWE) June 19, 2021
केविन ओवंस अपने मैच के खत्म होने के बाद एडम पियर्स और सोन्या डेविल से मिलते हैं और सैमी जेन के खिलाफ हैल इन ए सैल में अपने मैच की डिमांड रखते हैं। जिसे ऑफिशियल्स मान लेते हैं और इस मैच को हैल इन ए सैल के लिए ऑफिशियल कर दिया जाता है।
WWE Smackdown Results: Shinsuke Nakamura vs. King Corbin: A battle for the Crown
🎸🤘👊#SmackDown @ShinsukeN @rickboogswwe pic.twitter.com/jrdYjbF9Ma
— WWE (@WWE) June 19, 2021
किंग कॉर्बिन और शिंसुके नाकामुरा के बीच यह मैच ताज के लिए था। इस मैच की शुरुआत से ही दोनों सुपरस्टार्स ने एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश की। दोनों ने अपने इस मैच में अपने जबरदस्त मूव्स का प्रदर्शन किया। इस मैच की शुरुआत से लेकर अंत तक यह नहीं कहा जा सकता था कि कौन जीतेगा।
The one true KING has been crowned! 👑#SmackDown @ShinsukeN @rickboogswwe @BaronCorbinWWE pic.twitter.com/yYyx6ULgA8
— WWE (@WWE) June 19, 2021
लेकिन इस मैच के खत्म होने से पहले नाकामुरा ने कॉर्बिन को किनशासा को लगा दिया और उन्हें पिन करके यह मैच जीत लिया।जिसके बाद अब नाकामुरा आधिकारिक तौर पर किंग ऑफ द रिंग बन गए हैं।
WWE Smackdown Results: Bianca Belair And Bayley Segment
🚨🚨🚨@BiancaBelairWWE wants @itsBayleyWWE INSIDE #HellInACell this Sunday at WWE #HIAC! #SmackDown pic.twitter.com/NYbTvDT39d
— WWE (@WWE) June 19, 2021
हैल इन ए सैल में बेले स्मैकडाउन विमेंस चैंपियशिप के लिए बियांका ब्लेयर का सामना करने वाली है। आज स्मैकडाउन के शो पर बियांका ने एक जबरदस्त प्रोमो दिया और साथ ही बेले पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उनका मुकाबला हैल इन ए सैल मैच में करना चाहती हैं।
Message SENT.#SmackDown #HIAC #WomensTitle @itsBayleyWWE @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/btkKoCBH3f
— WWE (@WWE) June 19, 2021
जिसके लिए उन्होंने बेले को रिंग में बुलाया।लेकिन बेले शुरुआत में नहीं आई। इसके बाद बियांका ने उन्हें फिर से बुलाया। लेकिन तब ही अचानक बेले ने रिंग में एंट्री की और बियांका पर हमला कर दिया। जिसके बाद बियांक ने बेले को जवाब देने की कोशिश की। लेकिन बेले ने बियांका को संभलने का मौका ही नहीं दिया।
WWE Smackdown Results:Backstage
"I might not be 💯 on everything that you do, but we're blood. Family."#SmackDown @WWEUsos @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/CbjftVLvM9
— WWE (@WWE) June 19, 2021
जिमी उसो ने रोमन रेंस का सामना किया और कहा कि पिछले हफ्ते आपने जो कहा उससे मैं सहमत हूं और मैं मानता हूं कि हमें एक परिवार के रूप में रहना चाहिए। हालांकि जे इस तस्वीर से गायब थे और रोमन उसे लेकर चिंतित थे। जिमी ने कहा कि अगर रोमन को आज रात अपने मैच के लिए किसी मदद की जरूरत है तो वह उसके लिए मौजूद रहेंगे। रोमन ने कहा कि नहीं उन्हें उनकी कोई जरूरत नहीं है वह जाकर अपने भाई को ढूंढे।
WWE Smackdown Results: Otis vs Angelo Dawkins
The IMPACT.#SmackDown @otiswwe @AngeloDawkins @WWEGable pic.twitter.com/vzDEENhiNh
— WWE (@WWE) June 19, 2021
इस मैच के शुरू होने से पहले ही चाड गेबल ने डॉकिन्स को चिढ़ाया। जिसके बाद डॉकिन्स गेबल के पीछे भागे और ओटिस ने उन पर हमला कर दिया। ओटिस और गेबल दोनों ने डॉकिन्स के पहले से ही घायल बाएं कंधे को रिंग के बाहर स्टील की सीढ़ियों पर दे मारा।
😱😮😱😮#SmackDown @otiswwe @WWEGable @AngeloDawkins pic.twitter.com/zlCDZ2lppA
— WWE (@WWE) June 19, 2021
इसके बाद दोनों ने रिंग के अंदर एक टैग-टीम क्लॉथलाइन के साथ डॉकिन्स पर अपना हमला जारी रखा। जिसके वजह से डॉकिन्स काफी परेशानी में दिख रहे थे। जिसके बाद ऑफिशियल्स ने रिंग में आकर डॉकिन्स को ओटिस और गेबल से छूड़ाया। यह मैच शुरू ही नहीं हुआ था। इसलिए इस मैच में विजेता और हारने वाला कोई था ही नहीं।
WWE Smackdown Results: Cesaro Backstage Interview
👀#SmackDown @WWECesaro @WWERollins @KaylaBraxtonWWE pic.twitter.com/AgfbfyocCa
— WWE (@WWE) June 19, 2021
सेसारो बैकस्टेज इंटरव्यू में कायला ब्रेक्सटन के साथ सैथ रॉलिन्स के बारे में बात करते हैं, लेकिन सैथ रॉलिन्स ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। रॉलिन्स ने कहा कि सेसारो सम्मान के के लायक नहीं है और इस रविवार को हैल इन ए सैल में वह उन्हें सबक सिखाएंगे।
"I'll see you on Sunday." #SmackDown #HIAC @WWECesaro @WWERollins pic.twitter.com/9nXwf6h4Zv
— WWE (@WWE) June 19, 2021
सेसारो ने सैथ रॉलिन्स को उनकी कुर्सी से धक्का देकर चुनौती स्वीकार की। अब यह दोनों सुपरस्टार्स इस रविवार को हैल इन ए सैल पीपीवी में एक दूसरे का सामना करेंगे।
WWE Smackdown Results: Rey Mysterio vs Roman Reigns, Hell in a Cell Universal Championship match
.@reymysterio looks to take the early upper-hand in this historic #HellInACell Match for the #UniversalTitle on #SmackDown! @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/oq9sqRmGK6
— WWE (@WWE) June 19, 2021
आज स्मैकडाउन के मेन इवेंट में रे मिस्टेरियो और रोमन रैंस का सामना हैल इन सैल मैच में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हुआ। रे मिस्टेरियो ने इस मैच की शुरुआत से ही रोमन पर अपना गुस्सा निकालना शुरू कर दिया।
🌹🔥🌹🔥#SmackDown #HIAC #UniversalTitle @reymysterio pic.twitter.com/A7qbK2d6Rh
— WWE (@WWE) June 19, 2021
उन्होंने रोमन के गले में चेयर फंसाकर सैल पर मारा। इसके बाद रोमन ने जवाबी कार्यवाही करते हुए रे पर कई हमले किए। रोमन ने इस मैच में दो बार रे को स्पेयर मारने की कोशिश की लेकिन रे ने हर बार अपने आपको बचा लिया।
"HE WILL ACKNOWLEDGE YOU!" – @HeymanHustle #SmackDown #HIAC #UniversalTitle @WWERomanReigns @reymysterio pic.twitter.com/ctTOHtsKzs
— WWE (@WWE) June 19, 2021
रे मैच में अपनी पकड़ बनाते हुए रोमन को 619 लगाकर फ्रॉगस्पलैश किया। लेकिन रोमन ने खुद को पिन होनें से बचाते हुए रे को केज पर दे मारा और फिर रे को अपने सबमिशन मूव में पकड़ लिया और जीत हासिल की। इसके बाद रिंग में जिमी उसो आए और उन्होंने रोमन का हाथ उठाया। लेकिन उसी बीच रे फिर से उठ गए और रोमन ने फिर से रे को अपने सबमिशन मूव में पकड़ लिया।