WWE Smackdown Results Highlights : फ्राइ़डे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) का इस हफ्ते का शो रेसलमेनिया बैकलैश का गो-होम एडिशन होगा। जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग न्यूयॉर्क के यूनियनडेल में नासाउ वेटरन्स मेमोरियल कोलिजीयम से हुई थी। अगर आज के स्मैकडाउन की बात करें तो आज के शो की शुरुआत शार्लेट फ्लेयर ने की थी और वहीं आज के शो का अंत आरके-ब्रो और ड्रयू मैकइंटायर के साथ द बल्डलाइन के ब्रॉल से हुआ था। लेकिन इसके अलावा और क्या हुआ आज रात स्मैकडाउन में आइए जानते हैं…
WWE Smackdown Results Highlights: Charlotte Flair vs. Aliyah
We are in the presence of greatness. 💎#SmackDown @MsCharlotteWWE pic.twitter.com/cBktJpG6ZZ
— WWE (@WWE) May 7, 2022
फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन के आज के शो की शुरुआत शार्लेट फ्लेयर और आलिया के मैच से हुई। लेकिन इस मैच से पहले स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन इस रविवार को रोंडा राउजी के साथ अपने मुकाबले से पहले उन्हें एक संदेश देती हुई दिखाई दीं।
जहां शार्लेट ने कहा कि उन्हें समझ में नहीं आता कि लॉन्ग आइलैंड को न्यूयॉर्क की बगल क्यों कहा जाता है। वह दर्शकों से अपनी तरफ कराने की कोशिश कर रही थीं। फ्लेयर ने पिछले हफ्ते अपनी हार के लिए ड्रू गुलाक को जिम्मेदार ठहराया और साथ ही कहा कि वह आलिया को हराने का बस एक मौका चाहती हैं।
Cheap shot from @MsCharlotteWWE!#SmackDown @WWE_Aliyah pic.twitter.com/FPuzYtQVRq
— WWE (@WWE) May 7, 2022
इसके बाद वह आलिया को अपने करीब आने के लिए कहती हैं। जहां वह मैच शुरू होने से पहले ही आलिया को पहले एक क्लॉथलाइन और फिर बिग बूट लगाती हैं। इसके बाद शार्लेट आलिया पर बुरी तरह से अटैक करने लगती हैं। लेकिन तब ही रोंडा राउजी का म्यूजिट होता है और वह शार्लेट को रिंग के बाहर खींच लेती हैं।
जिसके बाद दोनों के बीच में ब्रॉल शुरू हो जाता है। जहां पहले रोंडा शार्लेट को रिंग पोस्ट पर फेस फर्स्ट लगाती हैं। लेकिन इसके बाद शार्लेट रोंडा को बैरिकेड पर पटक देती हैं। इसके बाद शार्लेट रिंग में चली जाती हैं। जहां रोंडा भी उनके पीछे चली जाती हैं। जहां ये दोनों एक बार फिर से ब्रॉल में शामिल हो जाती हैं।
Why wait until Sunday?!#SmackDown #WMBacklash @RondaRousey @MsCharlotteWWE pic.twitter.com/QYYnP85yuJ
— WWE (@WWE) May 7, 2022
इस बीच रोंडा शार्लेट को ऑर्म बार में पकड़ने की कोशिश करती हैं। लेकिन तब ही ऑफिशियल्स आकर दोनों को अलग करने की कोशिश करते हैं। लेकिन दोनों एक-दूसरे को छोड़ने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं होतीं। इसके बाद ऑफिशियल्स शार्लेट को रिंग के बाहर ले जाते हैं। जिसके बाद रोंडा और शार्लेट के बीच का यह ब्रॉल खत्म होता है।
WWE Smackdown Results Highlights: Sasha Banks vs. Shayna Baszler
It's BOSS TIME!#SmackDown @SashaBanksWWE @NaomiWWE pic.twitter.com/RAlkkNcJN7
— WWE (@WWE) May 7, 2022
साशा बैंक्स इस मैच की शुरुआत में ही शायना बॉस्जलर पर हावी हो गईं। लेकिन जल्द ही शायना ने मैच में वापसी करते हुए साशा को जबरदस्त टक्कर दी।यह एक बहुत ही शानदार मैच था। जहां दोनों ही सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे के मूव्स को काउंटर किया।लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में नताल्या ने मैच में दखल देकर अपने शायना की मदद की।
What a counter from @QoSBaszler!#SmackDown @SashaBanksWWE pic.twitter.com/KFLVfis7I0
— WWE (@WWE) May 7, 2022
The WWE Women's Tag Team Championship will be on the line NEXT WEEK on #SmackDown!@SashaBanksWWE @NaomiWWE @NatbyNature @QoSBaszler pic.twitter.com/fbQLvHZLXO
— WWE (@WWE) May 7, 2022
जिसकी वजह से शायना साशा पर स्कूलबॉय मूव हिट करने में सफल रहीं और साशा को पिन करते हुए उन्होंने यह मैच जीत लिया।इस मैच के बाद शायना और नताल्या ने नाओमी और साशा पर अटैक कर दिया। लेकिन इसके बाद नाओमी और साशा ने ही शायना और नताल्या पर पलटवार कर दिया।
WWE Smackdown Results Highlights: Happy Talk Show
हैप्पी कॉर्बिन ने अपने इस टॉक शो में रेसलमेनिया बैकलैश से पहले अपने चैलेंजर मैडकैप मॉस पर निशाना साधा। इसके बाद मॉस बड़ी स्क्रीन पर दिखाई दिए। जहां उन्होंने कुछ जोक सुनाए।
… this guy#SmackDown @BaronCorbinWWE pic.twitter.com/X6z0wzYkgh
— WWE (@WWE) May 7, 2022
जिसके बाद कॉर्बिन ने कहा कि मॉस उनसे डरते हैं और यही कारण है कि वह यहां रिंग में उनके सामने नहीं हैं। लेकिन इसके बाद मॉस रिंग में आ गए और फिर उन्होंने कॉर्बिन का मजाक बनाया। जिसके बाद कॉर्बिन गुस्से से रिंग छोड़कर चले गए।
WWE Smackdown Results Highlights: Drew Gulak vs. Gunther
Who will @DrewGulak face NEXT on #SmackDown??? pic.twitter.com/zjdYXapovP
— WWE (@WWE) May 7, 2022
इस मैच में ड्रू गुलाक का सामना गंथर से हुआ। जहां मैच की शुरुआत में ही गुलाक गंथर के क्लच से खुद को बचाने में कामयाब रहे। लेकिन इसके बाद गंथर ने गुलाक की चेस्ट पर अटैक करते हुए उन्हें गिरा दिया और फिर गुलाक के चेहरे पर एक बिग बूट लगा दिया।
It is NOT looking good for @DrewGulak…#SmackDown @Gunther_AUT pic.twitter.com/OK8mEgFfIc
— WWE (@WWE) May 7, 2022
इसके बाद गंथर खतरनाक तरीके से गुलाक पर अटैक करने लगे और फिर गंथर ने गुलाक को स्लीपर होल्ड में डाल दिया। लेकिन गुलाक हार मानने के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद गंथर ने गुलाक को पावरबॉम्ब लगाकर पिन कर दिया और इस मैच को आसानी से जीत लिया।
WWE Smackdown Results Highlights: Backstage
"When the time is right, I will get a piece of @WWERomanReigns."#SmackDown @ShinsukeN @HeymanHustle pic.twitter.com/hfhAXIps5D
— WWE (@WWE) May 7, 2022
शिंसुके नाकामुरा का बैकस्टेड इंटरव्यू लिया जाता है। जहां वह कहते हैं कि वह बल्डलाइन को भूले नहीं हैं। जब भी सही होगा वह रोमन रैंस का सामना करेंगे और अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन भी इसे भूल नही सकेंगे।
WWE Smackdown Results Highlights: The New Day vs. Sheamus and Ridge Holland (Tables Match)
Through the barricade!!! 🤯😱#SmackDown @TrueKofi @WWESheamus pic.twitter.com/88mp55ClBT
— WWE (@WWE) May 7, 2022
द न्यू डे बनाम शेमस और रिज हॉलैंड का यह मैच न केवल रिंग के अंदर बल्कि रिंग के चारो और देखने को मिला।जहां दोनों ही टीमों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को टेबल पर पटकने की पूरी कोशिश की। लेकिन कोई भी इसमें कामयाब नहीं हो पाया।
BUTCH IS HERE!!!#SmackDown pic.twitter.com/W6kTFNSI3D
— WWE (@WWE) May 7, 2022
इस मैच में कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स ने पूरी तरह से नियंत्रण में थे। एक समय पर वह इस मैच को जीतने के काफी करीब थे। लेकिन तब ही बुच रिंग के नीचे से आए और उन्होंने साथियों की मदद आए।
👊 FIGHT NIGHT 👊#SmackDown #Butch @WWESheamus @RidgeWWE pic.twitter.com/E3WG8Xtzyg
— WWE (@WWE) May 7, 2022
जिसका फायदा उठाते हुए शेमस और हॉलैंड ने वुड्स को टेबल पर पटक दिया और इस मैच को जीत लिया। लेकिन इस मैच के बाद बुच ने वुड्स पर हमला जारी रखा और फिर अपने टीम के साथ इस जीत का जश्न मनाया।
WWE Smackdown Results Highlights: Backstage
"Don't leave me alone with him!" 😂#SmackDown @HeymanHustle @SamiZayn pic.twitter.com/sJBpPKXIbD
— WWE (@WWE) May 7, 2022
बैकस्टेज सैमी जेन को पॉल हेमैन के साथ देखा गया। जहां सैमी पॉल को बताते हैं कि शिंसुके नाकामुरा की नजर रोमन रैंस पर हैं और उन्होंने कहा कि वह नाकामुरा को देख लेंगे। जिसके जवाब में पॉल ने कहा कि रोमन को सैमी की कोशिशे पसंद आ रही हैं।
WWE Smackdown Results Highlights: Lacey Evans story
Welcome back, @LaceyEvansWWE! 💪#SmackDown pic.twitter.com/iFLuWBgK93
— WWE (@WWE) May 7, 2022
हर बार की तरह इस हफ्ते भी लेसी इवांस का प्रोमो दिखाया गया। लेसी आज काफी लंबे समय के बाद रिंग में भी नजर आईं। जहां उन्हें ऑडियंस की तरफ से जबरदस्त सपोर्ट भी मिला।
WWE Smackdown Results Highlights: Sami Zayn vs. Shinsuke Nakamura
v i b e#SmackDown @SamiZayn pic.twitter.com/4HrTXzXAzV
— WWE (@WWE) May 7, 2022
सैमी जेन और शिंसुके नाकामुरा के बीच इस मैच की शुरुआत क्लॉसिक लॉक के साथ हुई। जहां सैमी ने नाकामुरा के ऊपर हावी होने की कोशिश की। लेकिन नाकामुरा ने ही सैमी पर नियंत्रण हासिल कर लिया।
YeaOH! 👑#SmackDown @ShinsukeN pic.twitter.com/2g5hZ3GUZb
— WWE (@WWE) May 7, 2022
लेकिन इसी बीच सैमी ने भी नाकामुरा के मूव्स को अच्छी तरह से काउंटर किया। इसके बाद नाकामुरा ने सैमी पर ऑर्मबार लगाने की कोशिश की। लेकिन सैमी ने इससे खुद को बचा लिया और तब ही नाकामुरा ने सैमी को किंशासा लगाने की भी कोशिश की।
.@SamiZayn pulls a fast one on @ShinsukeN.#SmackDown pic.twitter.com/0zCIcG07yf
— WWE (@WWE) May 7, 2022
लेकिन सैमी रिंग के बाहर चले गए। जहां सैमी ने बैरिकेड के पास नाकामुरा को हेलुवा किक लगा दी और सही समय पर रिंग में चले गए और इस मैच को काउंट आउट के जरिए जीत लिया।
WWE Smackdown Results Highlights: RK-McBro and The Bloodline Meeting
"RKMcBro" appears to be on the same page ahead of #WMBacklash!
Acknowledged.#SmackDown @RandyOrton @SuperKingofBros @DMcIntyreWWE pic.twitter.com/cXfapD0u6c
— WWE (@WWE) May 7, 2022
ड्रयू मैकइंटायर दर्शकों से उन्हें स्वीकार करने के लिए कहने जाते हैं, लेकिन रिडल उन्हें बीच में ही रोक देते हैं। इसके बाद सभी एक-दूसरे के बारे में चीजों को स्वीकार करते हैं। रिडल रैंडी को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं। रैंडी और ड्रयू एक-दूसरे से सहमत होते हैं। रैंडी स्वीकार करते हैं कि उन्हें अभी भी उनके डब्ल्यूडब्ल्यूई टाइटल फ्यूड से ड्रयू के हाथ के निशान मिले हैं।जिससे ड्रयू सहमत होते हैं और करते हैं कि अतीत अतीत है और वह अभी यहां पर केंद्रित हैं।
इसके बाद ड्रयू यह दावा करते हैं कि रविवार के लिए उनका गेम प्लान एक “संयुक्त निर्णय” है।
HERE WE GO!#SmackDown pic.twitter.com/a0J8sgAnrR
— WWE (@WWE) May 7, 2022
इसके बाद रोमन रैंस का म्यूजिक हिट होता है और वह द उसोस और पॉल हेमैन के साथ रैंप पर दिखाई देते हैं और अपने विरोधियों के बारे में कुछ टिप्पणी करने के बजाय द ब्लडलाइन सीधे रिंग में चली जाती है।
A Claymore connects! 😱#SmackDown @DMcIntyreWWE @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/03vjlYwfCT
— WWE (@WWE) May 7, 2022
जिसके बाद द बल्डलाइन आरके-ब्रो और ड्रयू मैकइंटायर से भिड़ जाती है। जहां शुरुआत में द बल्डलाइन आरके-ब्रो और ड्रयू मैकइंटायर पर भारी पड़ती है। इस बीच रोमन ड्रयू को एक सुपरमैन पंच भी लगाते हैं।
Next stop, #WMBacklash! #SmackDown pic.twitter.com/HcxxsNhMr8
— WWE (@WWE) May 7, 2022
लेकिन जल्द ही आरके-ब्रो फिर से रिंग में वापस आ जाती है और द बल्डलाइन पर अटैक कर देती है। इसके बाद ड्रयू रोमन पर एक क्लेमोर किक लगाते हैं। जिसके बाद रोमन और द उसोस वहां से भाग जाते हैं।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें