WWE Smackdown Results: डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन का सीधा प्रसारण आज लुइसियाना के बैटन रूज में रेसिंग केन्स रिवर सेंटर से हुआ था। जहां स्मैकडाउन (Smackdown) में कई शानदार मैच और सेगमेंट देखने को मिले। लेकिन इन मैचों और सेगमेटों में कुछ ऐसे पल भी देखने को मिले। जिसे देखकर फैंस पूरी तरह से हैरान हो गए। इन्हीं कुछ बेहतरीन पलों को हम यहां आपके सामने लेकर आए हैं तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं आज के फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) के टॉप 3 मोमेंट्स पर एक नजर।
WWE Smackdown Results: शेमस और ड्रयू मैकइंटायर की बीच छिड़ा ब्रॉल
Classic @WWESheamus. #SmackDown pic.twitter.com/zYVtSHUbs2
— WWE (@WWE) June 11, 2022
फ्राइडे नाइड स्मैकडाउन के आज के शो की शुरुआत मेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच के क्वालिफाइंग मुकाबले से हुई। जहां ड्रयू मैकइंटायर का सामना शेमस से हुआ। यह एक शानदार मैच था। जहां दोनों ही सुपरस्टार्स ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी।
These two might fight all night. @DMcIntyreWWE @WWESheamus #SmackDown pic.twitter.com/y9CA2t9EUr
— WWE (@WWE) June 11, 2022
इस मुकाबले में कोई भी सुपरस्टार हार मानने के लिए तैयार नहीं था। लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में दोनों सुपरस्टार्स रिंग के बाहर चले गए। जहां दोनों एक-दूसरे पर स्टील चेयर से अटैक कर दिया। जिसके बाद रेफरी ने इस मैच को डिस्क्वालिफाई कर दिया। लेकिन इसके बाद मैकइंटायर और शेमस के बीच ब्रॉल छिड़ गया। जिसे रोकने के लिए ऑफिशियल्स को बीच में आना पड़ा।
WWE Smackdown Results: गंथर बने नए इंटरकांटिनेंटल चैंपियन
Chopped all the way to the next zip code 😳@Gunther_AUT #SmackDown pic.twitter.com/hCzgDUz8Nr
— WWE (@WWE) June 11, 2022
डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से आज रात के स्मैकडाउन के लिए एक इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप मैच बुक किया था। जहां रिकोशे ने अपने टाइटल को गंथर के खिलाफ दाव पर लगाया। अगर इस मैच की बात करें तो इस पूरे मुकाबले में गंथर रिकोशे पर हावी रहे।
.@Gunther_AUT sent @KingRicochet FLYING. #SmackDown pic.twitter.com/xdyOaHY0cW
— WWE (@WWE) June 11, 2022
हालांकि रिकोशे ने भी अपने फूर्तीले मूव्स का इस्तेमाल किया। लेकिन इससे गंथर को कोई परेशानी नहीं हुई और मैच के अंतिम क्षणों में गथंर ने पहले तो रिकोशे को एक ड्रॉप किक लगाई और फिर उन्हें एक पावरबॉम्ब लगाते हुए पिन कर दिया और नए इंटरकांटिनेंटल चैंपियन बन गए।
WWE Smackdown Results: रिडल ने प्राप्त किया रोमन रैंस के साथ चैंपियनशिप मैच का मौका
RKO OUTTA NOWHERE!!!@SuperKingofBros #SmackDown pic.twitter.com/6ToWvX69Qk
— WWE (@WWE) June 11, 2022
डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन के आज के मेन इवेंट में रिडल ने सैमी जेन का सामना किया था और इस मुकाबले की शर्त यह थी कि अगर रिडल इस मैच को जीत जाते हैं तो उन्हें अगले हफ्ते रोमन के साथ एक टाइटल मैच का मौका मिलेगा।
And now The @WWEUsos are here. #SmackDown pic.twitter.com/UgWsbsVfWO
— WWE (@WWE) June 11, 2022
जिसके बाद सैमी और रिडल ने एक-दूसरे का सामना किया। जहां रिडल को जीत हासिल हुई। लेकिन इस मैच के बाद ही द उसोस ने आकर रिडल पर अटैक कर दिया। लेकिन रिडल ने भी पलटवार करते हुए कैंडी स्टीक से द उसोस पर हमला कर दिया।
NEXT WEEK on #SmackDown@WWERomanReigns vs. @SuperKingofBros for the Undisputed WWE Universal Championship! pic.twitter.com/etwjjhcUw6
— WWE (@WWE) June 11, 2022
जिसके बाद द उसोस को वहां से भागना पड़ा। जिसके बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से अगले हफ्ते के लिए रोमन रैंस बनाम रिडल का एक टाइटल मैच बुक कर दिया गया।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें