WWE Smackdown Results: डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन का आज का एपिसोड पेनसिल्वेनिया के विल्केस-बैरे टाउनशिप में केसी प्लाजा में मोहेगन सन एरिना से लाइव हुआ। जिसकी शुरुआत रॉ टैग-टीम चैंपयंस आरके-ब्रो (RK-Bro) ने की और आज के शो का अंत द उसोस (The Usos) के आरके-ब्रो के चैलेंज को स्वीकार करने से हुआ। लेकिन इन सबके अलावा भी आज रात कुछ बेहतरीन पल देखने को मिले। जिसे देखकर फैंस पूरी तरह से हैरान हो गए तो बिना किसी चलिए डालते हैं आज के फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) के टॉप 3 मोमेंट्स पर एक नजर।
WWE Smackdown Results: रोंडा राउजी ने किया स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए ओपन चैलेंज जारी
.@RaquelWWE has accepted @RondaRousey's open challenge!
They square off for the #SmackDown Women's Title NEXT on @FOXTV! pic.twitter.com/xFnGXt6MW0
— WWE (@WWE) May 14, 2022
रेसलमेनिया बैकलैश में रोंडा राउजी ने शार्लेट फ्लेयर को एक आई क्वीट मैच में हराकर स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप को अपने नाम किया था। इस मैच को जीतने के बाद रोंडा आज रात स्मैकडाउन में एक सेगमेंट करती हुई नजर आईं। जहां उन्होंने स्मैकडाउन के लॉकर रूम को ओपन चैलेंज जारी किया।
.@RaquelWWE is DOMINATING @RondaRousey! #SmackDown pic.twitter.com/NIAFiPaivJ
— WWE (@WWE) May 14, 2022
जिसके बाद रकील रोड्रिगज इस चैलेंज को स्वीकार करने के लिए बाहर आईं और फिर रोंडा और रकील के बीच में मैच शुरू हुआ। इस मैच में रकील की काफी शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिली। लेकिन रोंडा ने भी मैच में कई बार वापसी करते हुए रकील के परेशानी में डाला।
What a performance from @RaquelWWE! 👏#SmackDown @RondaRousey pic.twitter.com/kwuyukAvJQ
— WWE (@WWE) May 14, 2022
लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में जब रकील रोंडा को पावरबॉम्ब के लिए उठाती हैं तो रोंडा रकील को एक हरिकेन राना लगा देती हैं और फिर उन्हें पिन करते हुए इस मैच को जीत लेती हैं और अपनी स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक डिफेंड कर लेती हैं। लेकिन इस मैच के बाद रकील और रोंडा एक-दूसरे को सम्मान देती हैं और हाथ मिलाती हैं।
WWE Smackdown Results: साशा बैंक्स और नाओमी ने किए सफलतापूर्वक अपने टाइटल्स डिफेंड
🖤🖤🖤#SmackDown @NatbyNature @QoSBaszler pic.twitter.com/fVdsTMvcCa
— WWE (@WWE) May 14, 2022
स्मैकडाउन में आज रात साशा बैंक्स और नाओमी ने अपने टैग-टीम टाइटल्स को नताल्या और शायना बॉस्जलर के खिलाफ डिफेंड किया। इस मैच की शुरुआत नाओमी और नताल्या ने की। इसके बाद साशा बैंक्स और शायना बॉस्जलर रिंग में आए। जहां शायना पूरी तरह से साशा पर हावी रहीं।
Not so fast, @NatbyNature and @QoSBaszler!#SmackDown pic.twitter.com/0Q4JQmvHkB
— WWE (@WWE) May 14, 2022
इस मैच मे कई रोमांचक मोड़ भी आए। एक समय पर शायना ने एप्रन पर खड़ी नाओमी को नीचे खींच लिया और फिर उनके हाथ पर अटैक करने की कोशिश की। लेकिन नाओमी इससे बच गईं और साशा ने उन्हें एक किक लगा दी। इसके बाद नाओमी ने साशा से टैग ले लिया। मैच के अंतिम क्षणों में नताल्या ने नाओमी को शॉर्प शूटर लगाने की कोशिश की। लेकिन नाओमी ने उन्हें रोलअप करके पिन कर दिया और अपने टैग-टीम टाइटल्स को सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया।
WWE Smackdown Results: द उसोस ने किया आरके-ब्रो का चैलैंज स्वीकार
.@SamiZayn's advice: "Go back to #WWERaw and don't come back."#SmackDown @RandyOrton @SuperKingofBros pic.twitter.com/tYZYewI1B2
— WWE (@WWE) May 14, 2022
फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन के आज रात के शो की शुरुआत आरके-ब्रो ने की। जहां उन्होंने टैग-टीम टाइल्स यूनिफिकेशन मैच की मांग की और रोमन को इसे बुक करने के लिए रिंग में बुलाया। लेकिन द उसोस और रोमन में से कोई भी रिंग में नहीं आया। लेकिन सैमी जेन बल्डलाइन की टी शर्ट पहनकर रिंग में आए। जहां उन्होंने कहा कि कोई भी यह मैच नहीं चाहता। जिसके बाद उन्होंने रिडल के साथ उन्हें एक मैच के लड़ने के लिए कहा और साथ ही यह भी कहा कि अगर रिडल इस मैच को जीत जाते हैं तो यूनिफिकेशन मैच जारी रहेगा।
"@JohnCena is ten times the Superstar you will EVER be!" 😱#SmackDown @RandyOrton @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/7BD78szx5Z
— WWE (@WWE) May 14, 2022
इसके बाद सैमी और रिडल के बीच में मुकाबला होता है। जहां रिडल सैमी को हरा देते हैं और फिर मेन इवेंट में द बल्डलाइन रिंग में आती है। जहां रोमन खुद को सबसे बेहतर बताते हैं। वह खुद को ब्रॉक और जॉन सीना से भी ऊपर बताते हैं और कहते हैं कि उनका मुकाबला करने के लिए कोई नहीं है। लेकिन द उसोस का मुकाबला करने के लिए चैलेंजर हैं। इसके बाद वह जे उसो को माइक दे देते हैं। लेकिन इससे पहले जे कुछ बोल पाते आरके-ब्रो रिंग में आ जाते हैं।
.@SuperKingofBros just kneed The Head of the Table!#SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle @WWEUsos pic.twitter.com/J1paSBuAtf
— WWE (@WWE) May 14, 2022
जहां रैंडी सीना को रोमन से कई गुना बेहतर बताते हैं। इसके बाद रिडल रोमन से कहते हैं कि वह हमेशा पुराने मैच देखते हैं और उन्होंने रेसलमेनिया बैकलैश में हुए सिक्स मैन टैग टीम मैच को भी देखा। जिसके बाद द उसोस गुस्से में आकर इस टाइटल यूनिफिकेशन मैच को अगले हफ्ते के लिए स्वीकार कर लेते हैं और फिर रोमन और द उसोस अपने टाइटल ऊपर उठाने लगते हैं। लेकिन तब ही रिडल रोमन के मुंह पर नी-टू-फेस लगाकर रैंडी के साथ रिंग से भाग जाते हैं।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें