WWE Smackdown Results- इन 3 संभावित तरीकों से खत्म हो सकता है Charlotte Flair और Naomi के बीच का चैंपियनशिप कंटेंडर मैच, यहां देखें पूरी डिटेल्स: फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) में इस हफ्ते शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) का सामना नाओमी (Naomi) से होगा। जो एक चैंपियनशिप कंटेंडर मैच होगा। अगर नाओमी इस मैच को जीत जाती हैं तो वह शार्लेट फ्लेयर की स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप मैच (Smackdown Women’s Championship) के नंबर 1 कंटेंडर बन जाएंगी। लेकिन यहां हम आपको उन 3 सभावित तरीकों के बारे में बताएंगे, जिनके द्वारा यह मैच खत्म हो सकता है तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं उन तरीकों पर एक नजर जिनके जरिए शार्लेट और नाओमी के बीच का यह मैच खत्म हो सकता है।
WWE Smackdown Results: नाओमी की शार्लेट फ्लेयर पर क्लियर जीत
दो हफ्ते पहले नाओमी ने लगभग शार्लेट फ्लेयर को हरा ही दिया था। लेकिन डब्ल्यूडब्ल्यूई अथॉरिटी फिगर सोन्या डेविल ने इस मैच में कुछ बदलाव कर दिए। जिसके बाद शार्लेट फ्लेयर नाओमी को हराने में कामयाब हो गईं।
लेकिन इस हफ्ते हम नाओमी को शार्लेट पर एक साफ क्लियर जीत हासिल करते हुए देख सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो नाओमी शार्लेट फ्लेयर की स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप की नंबर 1 कंटेंडर बन जाएंगी।
NEXT FRIDAY on #SmackDown@NaomiWWE takes on SmackDown Women’s Champion @charlottewwe in a Championship Contender's Match.
Who ya got? pic.twitter.com/Tynx96gQns— WWE (@WWE) January 15, 2022
WWE Smackdown Results: शार्लेट फ्लेयर की नाओमी पर जीत
शार्लेट फ्लेयर और नाओमी दोनों ही डब्ल्यूडब्ल्यूई की दिग्गज फीमेल सुपरस्टार्स हैं। लेकिन शार्लेट बहुत अच्छी तरह से जानती हैं कि किसी भी बड़े मैच को उन्हें कैसे जीतना है। शार्लेट फ्लेयर ने खुद को विमेंस रॉयल रंबल मैच के लिए घोषित किया है।
ऐसे में शार्लेट फ्लेयर रॉयल रंबल से एक हफ्ते पहले हारना बिल्कुल भी नहीं चाहेंगी। इसलिए इस मैच में हम शार्लेट फ्लेयर को नाओमी पर साफ जीत हासिल करते हुए देख सकते हैं। इसके लिए शार्लेट किसी भी रणनीति को अपना सकती हैं और इस मैच को जीत सकती हैं।
WWE Smackdown Results: सोन्या डेविल का इस मैच में दखल
शार्लेट फ्लेयर और नाओमी के बीच होने वाले इस मैच में सोन्या डेविल के दखल देने की भी काफी संभावनाएं है। क्योंकि सोन्या डेविल नाओमी को बिल्कुल भी जीतता हुआ नहीं देखना चाहेंगी। दो हफ्ते भी सोन्या ने शार्लेट और नाओमी के मैच में बदलाव किया था। जिसकी वजह से नाओमी को हार का सामना करना पड़ा था।
ऐसा ही कुछ हम इस हफ्ते भी स्मैकडाउन पर देख सकते हैं। जहां सोन्या डेविल शार्लेट और नाओमी के मैच में दखल दे सकती हैं और मैच में कुछ परिवर्तन करके नाओमी को हराने में शार्लेट की मदद कर सकती हैं।