WWE Smackdown Live: Roman Reigns की वापसी पर फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन में देखी जा सकती हैं ये 3 चीजें, जानिए क्या ट्राइबल चीफ और Brock Lesnar का सामना होगा इस बार
WWE Smackdown Live- Roman Reigns की वापसी पर फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन में देखी जा सकती हैं ये 3 चीजें, जानिए क्या ट्राइबल…

WWE Smackdown Live- Roman Reigns की वापसी पर फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन में देखी जा सकती हैं ये 3 चीजें, जानिए क्या ट्राइबल चीफ और Brock Lesnar का सामना होगा इस बार: डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रैंस (WWE Universal Champion Roman Reigns) इस हफ्ते फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ट्राइबल चीफ पिछले हफ्ते के शो से बाहर थे। क्योंकि उन्होंने एक हफ्ते का ब्रेक लिया था।
इस हफ्ते रोमन रैंस अपनी वापसी पर क्या करेंगे, इसके बारे में डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से अभी तक किसी भी प्रकार की कोई घोषणा नहीं की गई है। लेकिन यहां हम उन 3 संभावित चीजों को लेकर आए हैं। जो इस हफ्ते रोमन रैंस स्मैकडाउन में आने पर कर सकते हैं तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं क्या कर सकते हैं रोमन रैंस अपनी वापसी पर इस हफ्ते।
ये भी पढ़ें- WWE News: डब्ल्यूडब्ल्यूई Kevin Owens को रोकने में रही कामयाब, ‘प्राइज फाइटर’ ने की कंपनी के साथ कई सालों की डील साइन
WWE Smackdown Live: डब्ल्यूडब्ल्यूई डे 1 के अपने चैलेंजर को संबोधित करना
रोमन रैंस और ब्रॉक लेसनर के बीच मुकाबले के लिए अब दो हफ्ते से भी कम का समय रह गया है। इस हफ्ते रोमन रैंस (Roman Reigns) के स्मैकडाउन में वापसी करने के बाद हम उन्हें एक सेगमेंट में शामिल होता हुआ देख सकते हैं। जहां वह अपने चैलंजर को संबोधित कर सकते हैं।
रोमन रैंस पॉल हेमैन के साथ इस हफ्ते रिंग में आ सकते हैं और ब्रॉक लेसनर को चेतावनी दे सकते हैं। लेकिन इस सेगमेंट में हम ब्रॉक लेसनर को भी शामिल होता हुए देख सकते हैं। जहां दोनों डब्ल्यूडब्ल्यूई डे 1 पीपीवी में होने वाले अपने इस मैच को बिल्डअप दे सकते हैं।
WWE Smackdown Live: रोमन रैंस उठा सकते हैं पॉल हेमैन की वफादारी पर सवाल
क्या पॉल हेमैन अब भी ब्रॉक लैसनर के एडवोकेट हैं? या वह सिर्फ रोमन रैंस के स्पेशल काउंसल हैं।खैर पॉल हेमैन पर स्थिति अभी भी संदेहपूर्ण है। खासकर पिछले हफ्ते से जब ब्रॉक लेसनर ने कायला ब्रेक्सटन से कहा कि वह उनके एडवोकेट पॉल हेमैन से पूछें कि उन्होंने सैमी जेन के साथ यह सब क्यों किया।
https://twitter.com/Wwe_RomanReign/status/1470082074560249859
जिसके बाद कायला ब्रेक्सटन ने बैकस्टेज पॉल हेमैन से संपर्क किया था ताकि वह ब्रॉक लेसनर के द्वारा सैमी जेन पर हुए हमले के बारे में शब्द प्राप्त कर सकें। लेकिन हेमैन ने कायला के सवालों को टाल दिया और सभी के मन में संदेह छोड़कर बिल्डिंग से निकल गए। इस हफ्ते रोमन रैंस की वापसी के साथ हम उन्हें पॉल हेमैन से सवाल पूछते हुए देख सकते हैं कि उनकी वफादारी किसी तरफ है।
WWE Smackdown Live: द उसोस और रोमन रैंस कर सकते हैं ब्रॉक लेसनर पर अटैक
रोमन रैंस की वापसी पर इस हफ्ते द बल्डलाइन ब्रॉक लेसनर पर हमला कर सकती है। जिससे वे यह दिखा सकें कि फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन पर कौन शासन करता है। अगस्त में हुए डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम के दौरान वापसी करने के बाद से ही द बीस्ट इनकार्नेट बल्डलाइन पर हावी रहे हैं।
TheBloodline👊🏻
— 𝙈𝙖𝙩𝙩 (@OuttaNowhereSc) December 12, 2021
Free to use @WWERomanReigns @WWEUsos banner 💥#WWE#SmackDown#RomanReigns pic.twitter.com/5ubPZtpWId
ब्रॉक ने हर बार अकेले ही पूरी ब्लडलाइन का सफाया किया है। लेकिन इस हफ्ते द बल्डलाइन खुद को फिर से साबित करने के लिए ब्रॉक पर अटैक कर सकती है। लेकिन इसके साथ ही यह भी देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार ब्रॉक बल्डलाइन पर हावी हो पाते हैं या बल्डलाइन उन्हें इस बार खत्म कर पाती है।