WWE Smackdown Highlights: डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन के आज के एपिसोड की लाइव स्ट्रीमिंग न्यूयॉर्क, अल्बानी में एमवीपी एरिना से हुई थी। अगर आज के शो की बात की जाए तो आज के शो में कई शानदार और बेहतरीन पल देखने को मिले। जिसमें से एक मोमेंट रोमन रैंस (Roman Reigns) का आरके-ब्रो और द उसोस (Rk-Bro and The Usos) के कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सेगमेंट में दखल देना था। लेकिन इसके अलावा भी आज रात कई और बेहतरीन पल देखने को मिले। जिन्हें हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं आज के फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) के टॉप 3 मोमेंट्स पर एक नजर।
WWE Smackdown Highlights: ड्रयू मैकइंटायर ने की स्टील केज मैच में जीत हासिल
So far, it's not @SamiZayn's night on #SmackDown.#SteelCage @DMcIntyreWWE pic.twitter.com/0l0EL42Vg6
— WWE (@WWE) April 30, 2022
डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन में आज रात ड्रयू मैकइंटायर ने एक स्टील केज मैच में सैमी जेन का सामना किया। जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई। इस मैच में सैमी ने बार-बार केज से भागने की कोशिश की। लेकिन वह इसमें बिल्कुल भी कामयाब नहीं हुए।
.@DMcIntyreWWE stands tall on #SmackDown! #SteelCage @SamiZayn pic.twitter.com/fR7YlvaUcq
— WWE (@WWE) April 30, 2022
हालांकि इस मैच में सैमी ने मैकइंटायर से मुकाबला करने की काशिश की। लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में मैकइंटायर ने सैमी को एक क्लेमोर किक लगाकर पिन कर दिया और इस स्टील केज मैच को जीत लिया।
WWE Smackdown Highlights: रोमन रैंस और ड्रयू मैकइंटायर के बीच छिड़ा ब्रॉल
☝️☝️#SmackDown @WWEUsos @RandyOrton @SuperKingofBros pic.twitter.com/ibMxQWDFuZ
— WWE (@WWE) April 30, 2022
आज रात स्मैकडाउन में आरके-ब्रो और द उसोस के बीच टैग-टीम यूनिफिकेशन मैच के लिए कान्ट्रैक्ट साइन हुआ। लेकिन इस कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सेगमेंट के बीच में ही द उसोस और आरके-ब्रो की बीच में बवाल हो गया। जहां पहले तो आरके-ब्रो का पलड़ा भारी रहा। लेकिन तब ही रोमन रैंस का म्यूजिक हिट हुआ।
.@WWERomanReigns just tore up the contract!#SmackDown @HeymanHustle pic.twitter.com/W362ANeUxQ
— WWE (@WWE) April 30, 2022
जिसकी वजह से आरके-ब्रो का ध्यान भटक गया और द उसोस ने उन पर पीछे से अटैक कर दिया। इसके बाद रोमन ने रिंग में आकर कॉन्ट्रैक्ट को फाड़ दिया और फिर रिडल के मुंह में डाल दिया। लेकिन इसके बाद ड्रयू मैकइंटायर का म्यूजिक हिट हुआ।
.@WWERomanReigns and @DMcIntyreWWE are throwing down on #SmackDown! @HeymanHustle pic.twitter.com/NzkgZ1atTY
— WWE (@WWE) April 30, 2022
जहां रिंग के बाहर द उसोस ने मैकइंटायर पर अटैक करने की कोशिश की। लेकिन मैकइंटायर ने उल्टा द उसोस पर ही पलटवार कर दिया। इसके बाद रिंग के अंदर मैकइंटायर और रैंस के बीच झगड़ा शुरू हो गया। जहां मैकइंटायर का पलड़ा भारी रहा और उन्होंने रैंस को रिंग से बाहर भेजकर भागने पर मजबूर कर दिया।
WWE Smackdown Highlights: रोंडा राउजी ने जीता आई क्वीट बीट द क्लॉक चैलेंज
1:41 is the time to beat for @MsCharlotteWWE!#SmackDown @RondaRousey pic.twitter.com/vU7plGH68Y
— WWE (@WWE) April 30, 2022
फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन के आज के मेन इवेंट में रोंडा राउजी और शार्लेट फ्लेयर के बीच आई क्वीट बीट द क्लॉक चैलेंज हुआ। जहां पहले रोंडा ने शॉट्जी का सामना किया और उन्हें एंकल लॉक लगाकर 1 मिनट 41 सैकेंड में आई क्वीट कहने पर मजबूर कर दिया।
.@WWE_Aliyah outlasts the clock! @RondaRousey sends a clear message to @MsCharlotteWWE on #SmackDown! pic.twitter.com/myWvKj2UCS
— WWE (@WWE) April 30, 2022
इसके बाद शार्लेट ने रोंडा के इस टाइम को बीट करने के लिए आलिया का सामना किया। लेकिन इस मैच में आलिया ने शार्लेट का जमकर मुकाबला किया। जिसकी वजह से शार्लेट इस आई क्वीट बीट द क्लॉक चैलेंज को जीत नहीं पाईं। जिसके बाद गुस्से में आकर शार्लेट ने टाइम कीपर बने ड्रू गुलाक पर पहले रिंग के बाहर और फिर रिंग के अंदर रिंग बेल से अटैक किया।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें