WWE Smackdown Highlights: Roman Reigns के सफलतापूर्वक टाइटल्स रिटेन करने से लेकर Brock Lesnar की आश्चर्यजनक वापसी तक ये हैं आज के शो के टॉप 3 मोमेंट्स, आपने देखे क्या
WWE Smackdown Highlights: डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन के आज रात के शो का सीधा प्रसारण मिनेसोटा के मिनियापोलिस में टारगेट सेंटर से हुआ था।…

WWE Smackdown Highlights: डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन के आज रात के शो का सीधा प्रसारण मिनेसोटा के मिनियापोलिस में टारगेट सेंटर से हुआ था। जिसमें कई शानदार मैच और सेगमेंट देखने को मिले। लेकिन इन मैचों और सेगमेटों के अलावा भी आज रात कुछ हैरान करने वाले पल देखे गए। जिसमें से एक पल था ब्रॉल लेसनर (Brock Lesnar) की आश्चर्यजनक वापसी। इन्हीं कुछ चौंकाने वाले मोमेंट्स को हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं आज का फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) के टॉप 3 मोमेंट्स पर एक नजर।
WWE Smackdown Highlights: एडम पीयर्स ने किया शेमस और ड्रयू मैकइंटायर को मनी इन द बैंक के लैडर मैच में शामिल
Who is going to #MITB? @DMcIntyreWWE @WWESheamus #SmackDown pic.twitter.com/2hW1mshHGM
— WWE (@WWE) June 18, 2022
फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन के आज रात के एपिसोड में एडम पीयर्स, ड्रयू मैकइंटायर और शेमस को एक सेगमेंट में शामिल होते हुए देखा गया। जहां पीयर्स ने कहा कि शेमस और मैकइंटायर दोनों ही पिछले हफ्ते मनी इन द बैंक के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे थे। लेकिन इसी बीच मैकइंटायर ने पीयर्स को रोकते हुए उनसे उन्हें मैच में शामिल करने की बात कही।
.@WWESheamus is going to #MITB! #SmackDown pic.twitter.com/kTTSNVnCA3
— WWE (@WWE) June 18, 2022
इस बीच शेमस ने मैकइंटायर को अपमानित करते हुए बताया कि वह मनी इन द बैंक के कान्ट्रैक्ट को कैश-इन करने में सफल रहे हैं।लेकिन तब ही पीयर्स ने शेमस को रोकते हुए घोषणा की कि शेमस ने मनी इन द बैंक लिए क्वालिफाई कर लिया।जिसकी वजह से शेमस काफी खुश हो गए।
.@DMcIntyreWWE is also going to #MITB! #SmackDown pic.twitter.com/bBNHPmHCBc
— WWE (@WWE) June 18, 2022
लेकिन यह सुनकर ड्रयू ने शेमस पर अटैक करते हुए उन्हें रिंग से बाहर कर दिया। लेकिन पीयर्स ने उन्हें रोकते हुए बताया कि वह भी क्वालिफाई कर चुके हैं। इसके बाद शेमस ने फिर से रिंग में आए। जहां मैकइंटायर ने उन्हें क्लेमोर किक लगा दी।
WWE Smackdown Highlights: रोमन रैंस ने किया सफलतापूर्वक अपना टाइटल डिफेंड
And here we go! #SmackDown pic.twitter.com/CwxPdZcqy3
— WWE (@WWE) June 18, 2022
अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रैंस ने आज रात स्मैकडाउन में अपने टाइटल्स को रिडल के खिलाफ डिफेंड किया। दोनों के बीच यह मुकाबला काफी शानदार रहा। जहां रिडल ने रोमन को कड़ी टक्कर दी।
What a spear! @WWERomanReigns #SmackDown pic.twitter.com/ced0PfXHU0
— WWE (@WWE) June 18, 2022
उन्होंने रोमन को आरकेओ भी लगाई। लेकिन वह उन्हें पिन करने में सफल नहीं हो पाए। मैच के अंतिम क्षणों में जब रिडल मीडिल रोप से रोमन पर अपना मूव लगाने जा रहे थे, तब ही रोमन ने रिडल को एक स्पीयर लगा दिया और उन्हें पिन करते हुए अपने टाइटल्स को सफलतापूर्वक रिटेन कर लिया।
WWE Smackdown Highlights: ब्रॉक लेसनर ने की स्मैकडाउन में आश्चर्यजनक वापसी
.@BrockLesnar is here!!! #SmackDown pic.twitter.com/FAoxzhG0R2
— WWE (@WWE) June 18, 2022
ब्रॉक लेसनर को आज रात स्मैकडाउन में आश्चर्यजनक वापसी करते हुए देखा गया। ब्रॉक ने अपनी यह वापसी उस समय की, जब रोमन रैंस ने रिडल डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में हराकर अपने टाइटल्स को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था।
👀@BrockLesnar @WWERomanReigns @HeymanHustle #SmackDown pic.twitter.com/v2OCEgj6o9
— WWE (@WWE) June 18, 2022
उस समय रोमन ने माइक लेकर कहा था कि उनसे लड़ने वाला अब कोई नहीं बचा है और वह अब घर जा रहे हैं।लेकिन तब ही ब्रॉक लेसनर का म्यूजिक हिट हुआ और वह रैंप से चलकर सीधें रिंग में रोमन रैंस के सामने आ गए। इसके बाद उन्होंने रोमन रैंस की तरफ अपना हाथ बढ़ाया।
F-5 to the champion! @BrockLesnar #SmackDown pic.twitter.com/dtZqu5wGT1
— WWE (@WWE) June 18, 2022
जिसे देखकर रोमन पहले तो थोड़ा सा हिचकिचाए और फिर उन्होंने भी ब्रॉक से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ा दिया। लेकिन तब ही ब्रॉक ने उन्हें अपने कंधों पर उठा लिया और F5 लगा दी। इसके बाद ब्रॉक ने द उसोस पर भी अटैक कर दिया।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें