WWE Smackdown Result: Cesaro ने की अपनी धमाकेदार वापसी, आते ही किया Seth Rollins का ये हाल
WWE Smackdown- Cesaro ने की अपनी धमाकेदार वापसी, आते ही किया Seth Rollins का ये हाल:डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन का आज का शो काफी…

WWE Smackdown- Cesaro ने की अपनी धमाकेदार वापसी, आते ही किया Seth Rollins का ये हाल:डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन का आज का शो काफी शानदार रहा। आज के स्मैकडाउन (Smackdown) में शो में बेले के डोंग हेलो टॉक शो की शानदार वापसी हुई। जहां उनके मेहमान कोई और नहीं बल्कि सैथ रॉलिंस थे। लेकिन इसी सेगमेंट में आज एक डब्ल्यू़डब्ल्यूई (WWE) के फैंस को एक और सरप्राइज मिला जहां उन्हें सेसारो अपनी वापसी करते हुए दिखाई दिए। सेसारो ने आज न केवल अपनी वापसी की बल्कि सैथ पर हमला भी किया।
क्या हुआ आज रात बेले के डिंग डॉग टॉक शो में
बेले ने सबसे पहले अपने टॉक शो पर सैथ रॉलिंस को अतिथि के रूप में बुलाया और उन्हें बैठने के लिए कहा। बेले के साथ अपने इस इंटव्यू में रॉलिंस काफी उत्साहित दिखाई दिए। वहीं कुछ हफ्ते पहले बेले ने जो बियांका ब्लेयर के साथ किया उसके लिए सैथ ने उनकी तारीफ की और उन्हें मास्टर मैनिपुलेटर करार दिया।इसके बाद दोनों जोर-जोर से हंसने लगे।
The DRIP has been RIPPED! #SmackDown @WWECesaro @WWERollins pic.twitter.com/wyRVotfz2n
— WWE (@WWE) June 12, 2021
इसके बाद बेले ने तीन हफ्ते पहले डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन में सैथ रॉलिंस की सेसारो को नॉकआउट करते हुए क्लिप दिखाई। जिसके बाद दोनों फिर से जोर-जोर से हंसने लगे। लेकिन तब ही बेले के डिंग़ डोंग शो के दरवाजे की घंटी बजती है और सैथ ने कहते हैं कि मैं सज्जन व्यक्ति हूं और मैं दरवाजा खोलूंगा। लेकिन जैसे ही सैथ दरवाजा खोलते हैं तब ही उन्हें सेसारो सामने खड़े हुए दिखाई देते हैं।
tables 🔄 turned#SmackDown @itsBayleyWWE @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/nM4cLxFN3T
— WWE (@WWE) June 12, 2021
जिसके बाद सेसारो सैथ पर बुरी तरह से हमला कर देते हैं। सेसारो न केवल सैथ पर हमला करते हैं बल्कि उनकी पैंट उतारकर उन्हें अपमानित भी करते हैं। जिसके बाद सैथ वहां से भाग जाते हैं। इसके बाद बियांका ब्लेयर का म्यूजिक बजता है और वह एंट्रेस एरिया में खड़ी होकर बेले पर हंसती हैं।
सैथ रॉलिंस और सेसारो के लिए आगे क्या?
सैथ रॉलिंस ने कुछ हफ्तों पहले सेसारो पर बुरी तरह से हमला किया था। जिसके बाद सेसारो ने आज अपनी धमाकेदार वापसी कर ली है और सैथ पर हमला करके उन्होंने फ्यूड का आगे जारी रखने का ऐलान भी कर दिया। जिसके बाद ऐसा लगता है कि डब्ल्यूडब्ल्यूई के आने वाले पीपीवी हैल इन ए सैल में हमें सेसारो और सैथ रॉलिंस के बीच में एक बार फिर से मैच देखने को मिल सकता है।