WWE: Seth Rollins ने रेसलमेनिया बैकलैश के बाद फैंस को दिया संदेश, मेन इवेंट में Cesaro पर किया था बुरी तरह से हमला
WWE-Seth Rollins ने रेसलमेनिया बैकलैश के बाद फैंस को दिया संदेश, मेन इवेंट में Cesaro पर किया था बुरी तरह से हमला:डब्ल्यूडब्ल्यूई…

WWE-Seth Rollins ने रेसलमेनिया बैकलैश के बाद फैंस को दिया संदेश, मेन इवेंट में Cesaro पर किया था बुरी तरह से हमला:डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलमेनिया बैकलैश में आज का दिन सेसारो के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आज रोमन रैंस (Roman Reigns) से हारने के बाद उन पर जे उसो ने तो हमला किया ही साथ ही उन पर सैथ रॉलिंस ने भी हमला कर दिया। सैथ ने सेसारो के हाथ को बुरी तरह से घायल कर दिया था। सेसारो के इस हमले के बाद अब सैथ रॉलिंस ने डब्ल्यू़डब्ल्यूई यूनिवर्स (WWE Universe) को भी एक मैसेज दिया है।
THANK YOU ALL FOR EMBRACING MY VISION FOR A BETTER @WWE! #WMBacklash pic.twitter.com/8u2EQ9wnco
— Seth “TAMPA BAYIN” Rollins (@WWERollins) May 17, 2021
जिस समय सैथ रॉलिंस ने रिंग में एंट्री की तो उस समय सभी को ऐसा लगा कि सैथ रोमन को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेंगे। लेकिन रिंग में आत ही पहले वह रोमन को घूरने लगे और फिर उन्होंने सेसारो पर हमला कर दिया। सैथ ने सेसारो के हाथ पर कई बार किए और इसके बाद चेयर से फंसाकर उनके हाथ को रिंग साइड पोल पर पकट दिया। इसके बाद उन्होंने ट्वीटर डब्ल्यूडब्ल्यूई को एक मैसेज देते हुए सभी फैंस को उन्हें सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया है।
सैथ ने ट्वीटर पर अपनी एक वीडियो को शेयर किया है और कहा है कि मेरे विजन को बेहतर बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद @WWE! #WMBacklash सैथ रॉलिंस और सेसारो की फ्यूड की बात करें तो इन दोनों की फ्यूड रेसलमेनिया 37 से पहले ही चल रही थी। जहां रेसलमेनिया 37 में सेसारों ने रॉलिंस पर शानदार जीत हासिल की थी।
वहीं इसके स्मैकडाउन के शो पर सैथ रॉलिंस ने एक बार फिर से सेसारो से रेसलमेनिया 37 के रीमैच की डिमांग की। जिसे सेसारो ने स्वीकार कर लिया और इस मैच में भी सैथ को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन सैथ ने एक बार फिर से सेसारो पर हमला करके इस दुश्मनी को आगे बढ़ा दिया। जिसके बाद अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि सैथ और सेसारो की यह दुश्मनी अब कहा तक जाती है।