WWE Royal Rumble 2022- क्या रॉयल रंबल में दिखाई देंगे Veer Mahaan? जानिए क्या है इस भारतीय सुपरस्टार के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूई का प्लान: मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) के विगनेट्स के अनुसार भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Indian Superstar Veer Mahaan) जो अभी भी जल्द ही आ रहे हैं,वह 29 जनवरी को होने वाले रॉयल रंबल पीपीवी इवेंट (Royal Rumble PPV Event) के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूई की योजना में नहीं हैं।
रॉ में वीर महान के विगनेट्स को दिखाते हुए लगभग दो महीने से ज्यादा का समय हो गया है और अब यह ऑनलाइन कम्यूनिटी के लिए सिर्फ एक मीम बन गया है। क्योंकि डब्ल्यूडब्लयूई यूनिवर्स उनके आगमन की प्रतिक्षा करते हुए थक गया है।
It'll be year 2065 and Veer Mahaan will still be coming to Raw. #WWE #Raw #WWERaw #VeerMahaan pic.twitter.com/08YJxM7uRn
— Andy Gibson (@AndyGibsonTV) January 27, 2022
रॉयल रंबल सीजन के पास में होने के साथ कई लोगों ने मानना था कि वीर महान 30-मैन रॉयल रंबल मैच में एक प्रवेशक के रूप में अपनी वापसी कर सकते हैं। लेकिन PWInsider के अनुसार वीर महान के रंबल में आने की कोई योजना नहीं है।
WWE Royal Rumble 2022: वीर महान को रॉयल रंबल में लाने की डब्ल्यूडब्ल्यूई की कोई योजनाओं नहीं हैं
अक्टूबर में डब्ल्यूडब्ल्यूई ड्राफ्ट के होने से पहले ही वीर महान डब्ल्यूडब्ल्यूई टीवी से गायब हो गए थे। इस ड्राफ्ट के दौरान वह अपने टैग पार्टनर जिंदर महल और शैंकी से अलग हो गए थे क्योंकि उनके दोनों साथी स्मैकडाउन में चले गए थे, इस बीच वीर मंडे नाइट रॉ में ही रहे।
PWInsider इस बात को लेकर लगभग आश्वस्त है कि रंबल के लिए वीर महान के बारे में कोई चर्चा नहीं की गई है और इस शनिवार की रात पीपीवी इवेंट में उनके आने की संभावना बहुत कम है।
“डब्ल्यूडब्ल्यूई क्रिएटिव में कई स्रोतों से बात करने के बाद हमें बताया गया है कि आज तक रंबल में वीर के लिए कोई योजना नहीं है। जब तक कोई अंतिम-दूसरा परिवर्तन नहीं होता है तब तक वह वर्तमान में शो में आने की योजना नहीं बना रहे हैं।”
WWE Royal Rumble 2022: डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स है रॉयल रंबल के लिए तैयार
डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स शनिवार, 29 जनवरी (भारत में 30 जनवरी) को मिसौरी, सेंट लुईस के द डोम्स में होने वाले रॉयल रंबल पीपीवी इवेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है, जो रॉयल रंबल पीपीवी की मेजबानी करने के लिए इतिहास का सबसे बड़ा स्थल भी है। मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच के अलावा इस पीपीवी इवेंट में तीन चैंपियनशिप- यूनिवर्सल, रॉ विमेंस और डब्ल्यूडब्ल्यूई वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को डिफेंड किया जाएगा।