WWE News: डब्ल्यूडब्ल्यूई ने किया Ronda Rousey को फाइन लगाते हुए सस्पेंड, जानिए क्यों उठाना पड़ा कंपनी को पूर्व स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन के खिलाफ ये कदम
WWE News- Ronda Rousey Suspended: समरस्लैम 2022 (SummerSlam 2022) में रोंडा राउजी (Ronda Rousey) ने स्मैकडाउन विमेंस चैंपिनशिप (Smackdown Women’s Championship) के…

WWE News- Ronda Rousey Suspended: समरस्लैम 2022 (SummerSlam 2022) में रोंडा राउजी (Ronda Rousey) ने स्मैकडाउन विमेंस चैंपिनशिप (Smackdown Women’s Championship) के लिए लिव मॉर्गन (Liv Morgan) का सामना किया था। लेकिन इस मैच का अंत काफी विवादस्पद रहा था। जिसके बाद रोंडा ने गुस्से में आकर इस मैच के बाद लिव और रेफरी को ऑर्मबार लगा दिया था और पूर्व स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन की इसी हरकत पर डब्ल्यूडब्ल्यूई ने कड़ा एक्शन लेते हुए फाइन लगाकर सस्पेंड कर दिया है।
डब्ल्यूडब्ल्यूई इस बात की घोषणा अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट के द्वारा की। जहां उन्होंने एक ट्वीट को साझा करते हुए लिखा कि,
“ब्रेकिंग: #SummerSlam में एक WWE अधिकारी पर उनके हमले के बाद, @RondaRousey पर जुर्माना लगाया गया और उन्हें निलंबित कर दिया गया है।”
BREAKING: Following her attack on a WWE Official at #SummerSlam, @RondaRousey has been fined and suspended. https://t.co/6RKBL5ClDg pic.twitter.com/NyDVubzmbg
— WWE (@WWE) August 1, 2022
रोंडा ने समरस्लैम में अपने मैच के अंतिम क्षणों में जिस समय लिव को ऑर्मबार लगाया था, उस समय उनका कंधा नीचे की तरफ था। जिसकी वजह से रेफरी 3 काउंट करने लगे और वह लिव के टैप को देख नहीं पाए। जिसके बाद रेफरी ने लिव को उस मैच का विजेता घोषित कर दिया था और इसी वजह से रोंडा ने गुस्से में आकर लिव और रेफरी को मैच के बाद ऑर्मबार लगा दिया था।
WWE News: एडम पीयर्स ने की रोंडा राउजी के सस्पेंड होने की पुष्टि
रोंडा राउजी के सस्पेंड होने की पुष्टि डब्ल्यूडब्ल्यूई ऑफिशियल एडम पीयर्स के द्वारा भी कर दी गई है। एडम पीयर्स ने इस बात की पुष्टि के लिए अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से डब्ल्यूडब्ल्यूई के ट्वीट को रीट्वीट किया है।
जिसमें उन्होंने लिखा है कि “यह ऑफिशियल है।”
It is official. https://t.co/fiZiPDWen6
— Adam Pearce (@ScrapDaddyAP) August 1, 2022
ऐसा नहीं है कि रोंडा पहली बार सस्पेंड हुई हैं। इससे पहले रोंडा 2018 में सस्पेंड हुई थीं। जब उन्होंने एलेक्सा ब्लिस पर उनके मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट से अटैक किया था और फिर कर्ट एंगल पर भी अटैक कर दिया था।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें