WWE RAW: Veer Mahaan ने दी रॉ पर हुए अपने विचित्र सेगमेंट के बारे में प्रतिक्रिया, कहा डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स देखेगा अब मेरा एक अलग रूप
WWE RAW: वीर महान (Veer Mahaan) को हफ्ते मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) में अपनी वापसी करते हुए एक अजीबोगरीब बैकस्टेज…

WWE RAW: वीर महान (Veer Mahaan) को हफ्ते मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) में अपनी वापसी करते हुए एक अजीबोगरीब बैकस्टेज सेगमेंट में शामिल होते हुए देखा गया। इस सेगमेंट से पहले डब्ल्यूडब्ल्यूई संवाददाता सारा श्राइबर (Sarah Schreiber) अपने अतिथि द मिज को पेशन करने वाली थीं, लेकिन तब ही वीर महान वहां आ गए और अपने जाने पहले उन्होंने “बू!” कहकर संवाददाता को डरा दिया।
ये भी पढ़ें- WWE News: Riddle ने दी Randy Orton की इंजरी के बारे में ये लेटेस्ट अपडेट, जानिए अब कैसी है एपेक्स प्रेडिटर की हालत
वीर इससे पहले पिछले महीने लास्ट चांस मनी इन द बैंक क्वालिफाइंग बैटल रॉयल में दिखाई दिए थे। जहां उन्हें वह मनी इन द बैंक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए थे।
डेली स्टार से बात करते हुए वीर महान ने इस सेगमेंट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह दुनिया को उनके चरित्र का एक अलग पक्ष दिखाने के लिए किया गया था।
वीर ने डेली स्टार को बताया कि ” ज्यादा क्यों कहना जब आप इसे इतना कम कह सकते हैं, ठीक है? अगर यह काम करता है तो हमें और क्या चाहिए? प्रतिक्रिया और समर्थन बहुत अच्छा रहा है और इसने दुनिया भर में एक चर्चा पैदा कर दी है। दुनिया ने अभी तक मेरा एक ही पक्ष देखा है। हां हम दुनिया को यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि वीर महान सिर्फ एक डरावना आदमी नहीं है जो रिंग में घूमता है। हम अपने दर्शकों को यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि वीर सिर्फ एक जानवर नहीं है,सिर्फ गुस्से वाला आदमी उसके और भी पहलू हैं।,”
"Boo!"@VeerMahaan is a man of few words. #WWERaw pic.twitter.com/HhYvssWrIc
— WWE (@WWE) July 19, 2022
WWE RAW: वीर महान के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूई में आगे क्या हो सकता है?
मंडे नाइट रॉ में वीर महान के इस सेगमेंट के बाद अब ऐसा लगता है कि डब्ल्यूडब्ल्यूई वीर का अलग रूप दिखाना चाहती है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यह बताया गया है कि वीर आने वाले समय में एक लव स्टोरी में नजर आ सकते हैं।
जिसके बाद फैंस को उनका गुस्से वाला रूप नहीं बल्कि एक अलग ही रूप नजर आएगा। लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि वीर का यह रूप फैंस को कितना पसंद आता है।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें