WWE Raw Rumors: मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) पर एज (Edge) के ग्रुप को लगातार खतरनाक बना रहा है। हाल ही में रेसलमेनिया बैकलैश (WrestleMania Backlash) में रिया रिप्ले (Rhea Ripley ) को एजे स्टाइल्स (AJ Styles) पर हमला करते हुए देखा गया। जिसके बाद वह एज के ग्रुप में शामिल हो गई थीं। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट के अनुसार एज के जजमेंट डे (Judgment Day) ग्रुप में एक और सदस्य शामिल हो सकता है।
ये भी पढ़ें- WWE News: Roman Reigns ने अपने इस बयान से मचाया बवाल, क्या डब्ल्यूडब्ल्यूई को छोड़ने जा रहे हैं ट्राइबल चीफ?
जिसके लिए बैकस्टेज बातचीत भी हुई है। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि इस अफवाह को किसने फैलाया है। लेकिन PWInsider ने बताया है कि डब्ल्यूडब्ल्यूई के अधिकारियों ने रेटेड-आर सुपरस्टार के ग्रुप के विस्तार की संभावना पर चर्चा की थी।
PWInsider के माइक जॉनसन ने कहा है कि, “एज के जजमेंट डे ग्रुप में चौथे सदस्य को जोड़ने की बात चल रही है।”
View this post on Instagram
WWE Raw Rumors: रेसलमेनिया बैकलैश के बाद एज के जजमेंट डे ने रॉ पर क्या किया?
रेसलमेनिया बैकलैश में रिया रिप्ले की मदद से एज ने एजे स्टाइल्स पर जीत हासिल की। जिसके बाद रॉ पर यह तीनों सुपरस्टार्स एक साथ नजर आए। जहां एज का एक सेगमेंट भी देखने को मिला था। जिसमें एज ने हेयरकट कराया था। इस सेगमेंट में एज और उनके साथियों ने अपने विरोधियों को सजा देने का वादा किया था।
View this post on Instagram
इस सेगमेंट के बाद रिया रिप्ले और लिव मॉर्गन के बीच एक सिंगल्स मैच हुआ था। जिसमें रिया ने अपनी पूर्व टैग-टीम पार्टनर के खिलाफ जीत दर्ज की थी। इसके बाद डेमियन प्रीस्ट एक्शन में नजर आए। जहां उन्होंने फिन बैलर का सामना किया और उन पर जीत हासिल की। इस बीच एजे स्टाइल्स भी रिंग में नजर आए। जहां जजमेंट डे ने उन पर हमला किया था।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें