WWE Raw Results: ये है आज रात के मंडे नाइट रॉ की अच्छी और बुरी बातें, जानिए कैसा रहा आज रात का शो
WWE Raw Results- ये है आज रात के मंडे नाइट रॉ की अच्छी और बुरी बातें, जानिए कैसा रहा आज रात का…

WWE Raw Results- ये है आज रात के मंडे नाइट रॉ की अच्छी और बुरी बातें, जानिए कैसा रहा आज रात का शो: डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ (WWE RAW) के आज के एपिसोड में काफी जबरदस्त मैच और सेगमेंट देखने को मिले। जिसकी वजह से आज का शो का काफी जबरदस्त रहा। लेकिन अगर मंडे नाइट रॉ के आज के पूरे शो की बात करें तो आज के शो में कुछ कमियां भी देखने को मिली। इन्हीं अच्छी और बुरी (Best And Worst) चीजों को हम आपके लिए यहां लेकर आए हैं तो बिना किसी देरी चलिए डालते हैं मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) की अच्छी और बुरी चीजों पर एक नजर।
WWE Raw Results: डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ में आज रात हुई अच्छी चीजें
1.बॉबी लैश्ले की वापसी और टीम रॉ में अपनी जगह बनाना
अगर मंडे नाइट रॉ की अच्छी चीजों की बात करें तो आज रात की अच्छी चीजों में से एक बॉबी लैश्ले और एमवीपी की वापसी थी। जिस समय टीम रॉ की घोषणा की गई थी। उस समय बॉबी लैश्ले को टीम रॉ में न चुना जाना बहुत ही आश्चर्य की बात थी।
😲😲😲@fightbobby#WWERaw pic.twitter.com/ZiJ2PqdZgz
— WWE (@WWE) November 9, 2021
लेकिन आज रात न केवल हमने ऑल-माइटी की वापसी को देखा बल्कि उन्हें टीम रॉ में अपनी जगह बनाते हुए देखा। जिसके लिए आज रात उन्होंने डोमिनिक मिस्टीरियो का सामना किया और आसानी से उन्हें हारा दिया।
2.केविन ओवंस का हील टर्न
आज रात केविन ओवंस का पुराना रूप उस समय फिर से देखने को मिला। जब उन्होंने सैथ रॉलिंस के साथ अपने मैच के बाद बिग ई पर हमला किया। प्राइज फाइटर आज रात फिर से हील बन गए। क्योंकि सैथ से मैच हारने के बाद वह काफी गुस्से में नजर आ रहे थे।
WHY OWENS WHY?@FightOwensFight#WWERaw pic.twitter.com/GbZnzJTIpv
— WWE (@WWE) November 9, 2021
मेन इवेंट में हुए इस मैच के दौरान जब सैथ और केविन रिंग के बाहर थे तो केविन बिग ई से टकरा गए और सही समय पर रिंग में नहीं पहुंच पाए। जिसकी वजह से रेफरी ने काउंट आउट से सैथ को विजेता घोषित कर दिया। जिसके बाद केविन ने अपना सारा गुस्सा बिग ई पर निकाल दिया और उन पर बुरी तरह से हमला कर दिया।
WWE Raw Results: डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ में आज रात हुई खराब चीजें
1.मंडे नाइट रॉ को लंबा खींचना
आज रात का मंडे नाइट रॉ काफी शानदार था। लेकिन आज रात के शो काफी लंबा खींचा गया। 3 घंटे आने वाला यह आज साढ़े तीन घंटे का रहा। जिसकी वजह से एक समय पर यह शो मनोरंजक होने की जगह बोर लगने लगा।
They're both feelin' froggy, but it only pays off for @FightOwensFight!#WWERaw @WWERollins pic.twitter.com/BdjCPWRDDF
— WWE (@WWE) November 9, 2021
आज रात के शो में सैथ रॉलिंस के सेगमेंट के साथ मेन इवेंट को भी काफी लंबा खींचा गया। जिसकी वजह से दर्शकों की एक समय पर इस मैच से दिलचस्पी भी खत्म हो गई थी। वहीं जिस तरह से इस मेन इवेंट मैच को खत्म किया गया। वह भी काफी निराशाजनक रहा।
2.चाड गेबल बनाम बिग ई
यह मुकाबला एक ऐसा मुकाबला था। जिसके बारे में कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। क्योंकि इस मुकाबले में गेबल पूरी तरह से बिग ई पर हावी रहे थे। जिसकी वजह से बिग ई इस मैच में काफी कमजोर लग रहे थे। लेकिन अंत में बिग ई ने सिर्फ अपना फिनिशिंग मूव लगाकर ही गेबल पर जीत हासिल कर ली।
😲😲😲😲😲😲@WWEGable #WWERaw pic.twitter.com/IdhcZuUaIh
— WWE (@WWE) November 9, 2021
जिससे काफी निराशा हुई। क्योंकि बिग ई ने इस पूरे मैच में उस तरह से कभी भी वापसी नहीं की थी। जो एक चैंपियन को करनी चाहिए थी। वहीं आज रात बिग ई के शो में बिग ई को काफी कमजोर दिखाया गया। चाहें वह उनके मैच की बात हो या फिर मेन इवेंट के बाद केविन ओवंस के हमले की। जहां दोनों ही जगह बिग ई ने बिल्कुल भी मुकाबला नहीं किया।