WWE RAW Results Highlights: बेकी लिंच ने वापसी करते हुए बियांका बिलेयर पर किया अटैक, केविन ओवंस ने सैथ रॉलिंस को हराकर किया आज के शो का अंत
WWE Raw Results Highlights & Live Streaming: मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) का इस हफ्ते का एपिसोड जैक्सनविल, फ्लोरिडा में वायस्टार…

WWE Raw Results Highlights & Live Streaming: मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) का इस हफ्ते का एपिसोड जैक्सनविल, फ्लोरिडा में वायस्टार वेटरन्स मेमोरियल एरिना से लाइव हुआ। जिसकी शुरुआत केविन ओवंस के सेगमेंट से हुई। वहीं आज के शो का अंत सैथ रॉलिंस और केविन ओवंस (Seth Rollins and Kevin Owens) के मैच से हुए। लेकिन इसके अलावा और क्या हुआ आज रात रॉ पर आइए जानते हैं…
WWE RAW Results Highlights: Kevin Owens Segment
Got any advice for @FightOwensFight at #WrestleMania?@steveaustinBSR pic.twitter.com/gpETLHzEJQ
— WWE (@WWE) March 15, 2022
मंडे नाइट रॉ के आज रात के शो की शुरुआत केविन ओवंस के सेगमेंट से होती है। जहां केविन रिंग में आकर कहते हैं कि स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन को रेसलमेनिया में लाने के लिए उन्हें खुद पर गर्व है। वह दुनिया के सबसे खुश केनेडाई हैं।
Message sent and that's the bottom line cause KO said so!@FightOwensFight #WWERaw pic.twitter.com/F2y49JPjmP
— WWE (@WWE) March 15, 2022
इसके बाद केविन कहते हैं कि वह रेसलमेनिया में स्टोन कोल्ड को हराकर बीयर पीएंगे, भले ही वह इसे पसंद न करें या न करें। इसके बाद वह ऑस्टिन को ताने मारना जारी रखते हैं और रिंग में खड़े एक कैमरामैन को स्टनर मारकर इस सेगमेंट को खत्म कर देते हैं।
WWE RAW Results Highlights: Damian Priest vs. Finn Balor
What's @austintheory1 doing here?!
— WWE (@WWE) March 15, 2022
cc: @PatMcAfeeShow#WWERaw pic.twitter.com/yoVh2oKbev
इस मैच से पहले ऑस्टिन थ्योरी रिंगसाइड पर आते हैं और कॉमेंट्री टेबल पर बैठ जाते हैं। इसके बाद फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट के बीच मैच शुरू होता है। जहां बैलर शुरुआत में ही प्रीस्ट को शॉटगन ड्रॉपकिक लगाते हैं और फिर कुछ स्टॉम्प के लिए जाते हैं। लेकिन प्रीस्ट काउंटर करते हैं।
A legendary maneuver.@ArcherofInfamy #WWERaw pic.twitter.com/2M4c7U1h7m
— WWE (@WWE) March 15, 2022
थोड़ी देर बाद यह एक्शन रिंग के बाहर चला जाता है। जहां प्रीस्ट बैलर को अनाउंस टेबल पर पटक देते हैं और जब दोनों रिंग में आते हैं तो प्रीस्ट बैलर पर हावी होते हुए नजर आते हैं।लेकिन जल्द ही बैलर प्रीस्ट पर कुछ चॉप लगाते हैं और फिर कॉर्नर में जाकर प्रीस्ट पर ड्रॉपकिक लगाकर मैच में वापसी करने की कोशिश करते हैं।
😲😲😲@FinnBalor @austintheory1 #WWERaw pic.twitter.com/IPtQJEObGV
— WWE (@WWE) March 15, 2022
इसके बाद बैलर को प्रीस्ट पर स्टॉम्प और फिर स्लिंग ब्लेड लगाते हुए देखा जाता है। लेकिन जब बैलर प्रीस्ट पर कूप डी ग्रास लगाने जा रहे होते हैं तब ही ऑस्टिन थ्योरी उन्हें बाधित कर देते हैं। जिसका डेमियन प्रीस्ट फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाते और बैलर उनसे बच जाते हैं।
.@ArcherofInfamy capitalizes and pins the #USChampion @FinnBalor on #WWERaw! pic.twitter.com/ZGKiX0eLzM
— WWE (@WWE) March 15, 2022
इसके बाद बैलर रिंग के बाद अनाउंस टेबल पर बैठ थ्योरी को ड्रॉपकिक लगा देते हैं और फिर रिंग में जाते हैं। लेकिन प्रीस्ट बैलर को रेकेनिंग लगाकर पिन कर देते हैं और इस मैच में जीत हासिल कर लेते हैं।
लेकिन इस मैच के बाद थ्योरी रिंग में जाते हैं और बैलर पर हमला कर देते हैं। वह बैलर को एटीएल लगाते हैं और फिर उनके साथ सेल्फी लेते हैं।
WWE RAW Results Highlights: Backstage
Can @WWERollins find a Road to #WrestleMania?#WWWERaw pic.twitter.com/v10DXbcbFA
— WWE (@WWE) March 15, 2022
केविन पैट्रिक एक दुखी सैथ रॉलिन्स के पास बैकस्टेज जाते हैं और पूछते हैं कि क्या पिछले हफ्ते में कुछ बदल गया है या वह अभी भी रेसलमेनिया का हिस्सा नहीं है। लेकिन सैथ इसका कोई जवाब नहीं देते और पैट्रिक को घूरने लगते हैं।
WWE RAW Results Highlights: Commander Azeez vs. Omos
👀@TheGiantOmos @CommanderAzeez#WWERaw pic.twitter.com/whoRE6Da0z
— WWE (@WWE) March 15, 2022
आज रात ओमोस और कमांडर अजीत को एक सिंगल मैच में एक-दूसरे का सामना करते हुए देखा गया। जहां कमांडर अजीज शुरुआत में ओमोस पर कुछ वार करने में कामयाब रहे। लेकिन इसके बाद ओमोस ने अजीज को रिंग के बार भेज दिया।
PURE STRENGTH.@TheGiantOmos #WWERaw pic.twitter.com/TcgGwivDEs
— WWE (@WWE) March 15, 2022
इसके बाद अजीज ने ओमोस को कॉर्नर में एक स्पलैश लगाया। लेकिन जब अजीज उन्हें दूसर सुपरलेक्स लगाने गए तो ओमोस ने उल्टा उन्हें ही फ्रंट सुपलेक्स लगा दिया और फिर डबल चॉकस्लैम लगाते हुए अजीज को पिन कर दिया और इस मैच में जीत हासिल कर ली।
WWE RAW Results Highlights: Liv Morgan vs. Queen Zelina
Ohhhhh @YaOnlyLivvOnce … never change! 😄#WWERaw pic.twitter.com/1Op3Bt9xXh
— WWE (@WWE) March 15, 2022
इस मैच की शुरुआत में ही क्वीन जेलिना लिव मॉर्गन पर हावी हो गईं। लेकिन मॉर्गन ने शानदार मूव्स का इस्तेमाल करते हुए जल्द ही मैच में वापसी कर ली। इसी बीच कार्मेला ने मॉर्गन का ध्यान भटकाया जिसका फायदा उठाकर जेलिना ने मॉर्गन को एक पावरबॉम्ब लगा दिया।
Welp.@RheaRipley_WWE @CarmellaWWE @WWEGraves #WWERaw pic.twitter.com/6dla4TBirF
— WWE (@WWE) March 15, 2022
इसके बाद रिया ने अपनी साथी की मदद करनी चाहिए। लेकिन कार्मेला कोरी ग्रेव्स के पास चली गईं। जिसकी वजह से जेलिना का ध्यान कार्मेला पर चला गया और मॉर्गन ने ओबलिवियन लगाते हुए जेलिना को पिन कर दिया और इस मैच में जीत हासिल कर ली।
WWE RAW Results Highlights: Seth Rollins Segment
"I could have a TALK SHOW at #WrestleMania … I could bring back the Rollins Report! And my guest can be @steveaustinBSR!!!"@WWERollins #WWERaw pic.twitter.com/aPlCNRww3Q
— WWE (@WWE) March 15, 2022
मंडे नाइट रॉ पर सैथ रॉलिंस आज एक सेगमेंट करते हुए नजर आए। जहां उन्होंने अपना रेसलमेनिया का प्लान बताने के लिए केविन ओवंस को रिंग में बुलाया और कहा कि वह रेसलमेनिया में एक टॉक शो की मेजबानी करना चाहते हैं और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन को अपना स्पेशल गेस्ट बनाना चाहते हैं।
Looks like @SonyaDevilleWWE just went into GM Mode on #WWERaw! It's @WWERollins vs. @FightOwensFight TONIGHT with the winner getting to have @steveaustinBSR on their talk show at #WrestleMania.
— WWE (@WWE) March 15, 2022
👀 pic.twitter.com/XguWhLvpUt
लेकिन केविन ने इससे इंकार कर दिया और कहा कि ऑस्टिन उनके गेस्ट होने वाले हैं। जिसके बाद दोनों के बीच में बहस शुरू हो गई। लेकिन तब ही सोन्या डेविल आईं और उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि आज रात मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस केविन ओवंस का सामना करेंगे और जो भी इस मैच का विजेता होगा, वह इस टॉक शो की मेजबानी करेगा।
WWE RAW Results Highlights: Rey & Dominik Mysterio vs. Hurt Business
Everybody's getting in on the #WrestleMania sign pointing!#WWERaw pic.twitter.com/Fnm50QOpfg
— WWE (@WWE) March 15, 2022
इस मैच के दौरान द मिज और लोगन पॉल को रिंगसाइड पर देखा गया। मैच के शुरू होते ही डोमिनिक ने 619 मूव लगाना चाहा। लेकिन हर्ट बिजनेस ने इससे खुद को बचा लिया और फिर हर्ट बिजनेस पूरी तरह से डोमिनिक पर हावी हो गए।
.@reymysterio sends @LoganPaul a #WrestleMania message! pic.twitter.com/2Ozr95AFdQ
— WWE (@WWE) March 15, 2022
लेकिन डोमनिक ने नेक ब्रेकर लगाते हुए रे को टैग दे दिया। इसके बाद रे और डोमिनिक ने सेड्रिक अलेक्जेंडर को डबल 619 हिट किया और डोमिनिक ने फ्रॉग स्पलैश लगाते हुए उन्हें पिन कर दिया। लेकिन इस मैच के बाद द मिज और लोगन पॉल ने रे और डोमिनिक पर अटैक कर दिया। लेकिन रे औ डोमिनिक ने पलटवार करते हुए मिज और लोगन पॉल की हालत खराब कर दी।
WWE RAW Results Highlights: Edge Segment
"@AJStylesOrg, if you make it to #WrestleMania, YOU will be judged."@EdgeRatedR #WWERaw pic.twitter.com/21ix0pYiV6
— WWE (@WWE) March 15, 2022
एज ने अपने इस सेगमेंट में 2020 में रॉयल रंबल में हुई अपनी वापसी और अपने पिछले मैचों को याद किया। रेटेड आर सुपरस्टार ने खुद को सबसे बेहतर बताया और कहा कि उन्होंने दो सालों से खुद को अच्छी तरह से नहीं दिखाया है।
No words.@EdgeRatedR #WWERaw pic.twitter.com/GNoFC5pyxc
— WWE (@WWE) March 15, 2022
इसके बाद एज ने अपने पिछले विरोधियों रोमन रैंस, रैंडी ऑर्टन और सैथ रॉलिंस पर भी निशाना साधा। इसके बाद एज ने एजे स्टाइल्स के बारे में बात करते हुए कहा कि वह इस मैच से जज किए जाएं और फिर उन्होंने रेसलमेनिया 38 के लिए अपने इरादे साफ कर दिए।
WWE RAW Results Highlights: Bianca Belair vs. Doudrop
K.O.D. to @DoudropWWE!!!@BiancaBelairWWE #WWERaw pic.twitter.com/JPQh0dNQL0
— WWE (@WWE) March 15, 2022
बियांका बिलेयर और डौड्रॉप के बीच यह मैच काफी शानदार रहा। जहां दोनों ही विमेंस सुपरस्टार्स ने अपनी जबरदस्त ताकत का प्रदर्शन किया। इस मैच के दौरान एक समय पर डौड्रॉप पूरी तरह से बियांका पर हावी थी।
NOT GOOD! NOT GOOD!@BeckyLynchWWE @BiancaBelairWWE #WWERaw pic.twitter.com/aFtTfA43jT
— WWE (@WWE) March 15, 2022
लेकिन बियांका ने इस मै में जबदस्त वापसी करते हुए पहले डौड्रॉप को एक स्पाइनबस्टर लगाया और फिर केओडी लगाकर इस मैच को जीत लिया। लेकिन इस मैच के बाद बेकी लिंच ने बियांका बिलेयर पर अटैक कर दिया और उनके गले में स्टील चेयर को फंसाकर उन्हें टर्नबकल पर दे मारा। जिसकी वजह से बियांका बुरी तरह से घायल हो गईं।
WWE RAW Results Highlights: RK-Bro celebration
.@RandyOrton has been up since 4 AM planning the #RKBro Celebration Party and presents!@SuperKingofBros #WWERaw pic.twitter.com/SfjrkyR5nk
— WWE (@WWE) March 15, 2022
आरके-ब्रो ने अपनी पिछले हफ्ते की जीत के लिए मंडे नाइट रॉ में एक पार्टी का आयोजन किया। जहां रैंडी को रिडल की तारीफ करते हुए देखा गया। लेकिन आरके-ब्रो के इस जश्न को स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने खराब कर दिया।
.@SuperKingofBros knows tensions are high….#WWERaw pic.twitter.com/IxSSXxk2Mw
— WWE (@WWE) March 15, 2022
इसके बाद द स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने रिंग में आरके-ब्रो को रेसलमेनिया में रॉ टैग टीम टाइटल के लिए चुनौती दी। जिसे रिडल ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद मोंटेज फोर्ड ने आरके-ब्रो की बेज्जती करनी शुरू कर दी। जिसके बाद एक सिंग्लस मैच को बुक किया गया।
WWE RAW Results Highlights: Montez Ford vs. Riddle
#RKBro outta nowhere!@SuperKingofBros #WWERaw pic.twitter.com/0DMhKvlSog
— WWE (@WWE) March 15, 2022
रिडल और मोंटेज फोर्ड के बीच यह मैच काफी शानदार रहा। जहां दोनों ही सुपरस्टार्स ने अपने-अपने जबरदस्त मूव्स का इस्तेमाल करते हुए एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश की। इस मैच के दौरान रिडल ने फोर्ड को मीडिल रोप से डीडीटी भी लगाई। लेकिन जब वह फोर्ड को आरकेओ लगाने जा रहे थे तो फोर्ड इससे बच गए।
It's @otiswwe looking for payback!@RandyOrton #WWERaw pic.twitter.com/OSdNZGHQM4
— WWE (@WWE) March 15, 2022
लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में रिडल फोर्ड पर आरकेओ लगाने में कामयाब हो गए। लेकिन तब ही ओटिस ने रैंडी पर अटैक कर दिया। और गेबल ने एंजेलो डॉकिंस पर। इसके बाद ओटिस ने रिडल को बैरिकेड पर दे मारा और फिर अल्फा एकेडमी ने मिलकर स्ट्रीट प्रॉफिट्स पर हमला करते हुए उनकी बुरी हालत कर दी।
WWE RAW Results Highlights: Kevin Owens vs. Seth Rollins – Winner gets stunned by Steve Austin at WrestleMania
These two know each other so well!@FightOwensFight @WWERollins#WWERaw pic.twitter.com/rl6d50BWjk
— WWE (@WWE) March 15, 2022
केविन ओवंस और सैथ रॉलिंस एक-दूसरे पर अटैक करने से पहले बहस करते हैं। इसके बाद पहले रॉलिंस और फिर केविन एक-दूसरे पर हावी होते हुए नजर आते हैं। दोनों ही सुपरस्टार इस मैच में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखाते हैं और एक दूसरे पर अपने पर अपने शानदार मूव्स भी लगाते हैं।
👉 #WrestleMania@WWERollins #WWERaw pic.twitter.com/hXf6sxKpbW
— WWE (@WWE) March 15, 2022
इस बीच दोनों को एक-दूसरे को पिन भी करते हुए देखा गया। लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में रेफरी को रिंग में आने में देरी हो गई। जिसका फायदा केविन को मिला और फिर केविन ने रॉलिंस पर एक स्टनर लगाकर उन्हें पिन कर दिया और रेसलमेनिया 38 के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया जिसके बाद अब वह रेसलमेनिया 38 में केविन ओवंस शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगे।
#KOMania lives on!@FightOwensFight is going to #WrestleMania. pic.twitter.com/f8fOitd29M
— WWE (@WWE) March 15, 2022
लेकिन सैथ रॉलिंस को इस हार के बाद एक और झटका लगा और उनके पास अभी भी रेसलमेनिया के लिए कोई योजना नहीं है।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें