WWE Raw Results Highlights: ब्रॉक लैसनर ने ऑस्टिन थ्योरी को किया रिंग में धराशायी, लिटा और बेकी लिंच के बीच हुआ एलिमिनेशन चैंबर के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन
WWE Raw Results Highlights: : डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ का इस हफ्ते का शो इंडियाना,इंडियानापोलिस के गेनब्रिज फील्डहाउस एरिना से लाइव हुआ। जो एलिमिनेशन…

WWE Raw Results Highlights: : डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ का इस हफ्ते का शो इंडियाना,इंडियानापोलिस के गेनब्रिज फील्डहाउस एरिना से लाइव हुआ। जो एलिमिनेशन चैंबर पीपीवी (Elimination Chamber PPV) का गो-होम एडिशन था। अगर आज के शो की बात की जाए तो आज के शो की शुरुआत बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के सेगमेंट से हुई। वहीं आज के शो का अंत सैथ रॉलिंस और रैंडी ऑर्टन (Seth Rollins and Randy Orton) के मैच से हुआ। इसके अलावा और क्या हुआ आज रात मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) में आइए जानते हैं।
ये भी पढ़ें- WWE RAW Preview: इस हफ्ते रॉ में नजर आएंगे Brock Lesnar, साथ ही इस टाइटल मैच और पार्टी सेगमेंट का भी हुआ ऐलान
WWE Raw Results Highlights: Bobby Lashley Segment
The numbers don't lie, @The305MVP. @fightbobby is 1️⃣ competitor stepping into the Elimination Chamber against 5️⃣ of the best and brightest on #WWERaw … but they aren't All Mighty. pic.twitter.com/dOkzVitF9z
— WWE (@WWE) February 15, 2022
मंडे नाइट रॉ की शुरुआत ऑलमाइटी बॉबी लैश्ले के रिंग में आने के साथ हुई। जहां लैश्ले कहते हैं कि वह एक ऐसे मैच में कदम रखने जा रहे हैं जो करियर बदल सकता है। लेकिन उन्होंने खुद करियर बदल लिया है। वहीं एमवीपी का कहते हैं कि लैश्ले के डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप को बनाए रखने की संभावना काफी कम है, लेकिन जब आप “ऑल-माइटी” को ध्यान में रखते हैं तो लैश्ले के पास एलिमिनेशन चैंबर मैच जीतने का 100% मौका होता है।
Who wins the suit game tonight on #WWERaw?@WWERollins @fightbobby pic.twitter.com/Yshj0AGukv
— WWE (@WWE) February 15, 2022
लेकिन तब ही सैथ रॉलिन्स लैश्ले को बीच में रोकते हैं और कहते हैं कि वह अच्छा दिखते हैं, लेकिन सैथ उनसे बेहतर दिखते हैं। वह दावा करते हैं कि चैंबर मैच में सैथ “फ्रीकिन” रॉलिन्स को छोड़कर कोई भी लैश्ले को हरा नहीं सकता है। इसके बाद रिडल बाहर आते हैं। रिडल एलिमिनेशन चैंबर की तुलना गैस स्टेशन के बाथरूम में बंद होने से करते हैं। वह कहते हैं कि अच्छा होगा यदि वह डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप जीतते हैं और आरके-ब्रो रॉ टैग टैम टाइटल वापस जीतते हैं।
"Your lips have been on Mr. McMahon's 😳😳😳 for so long, you're not making sense anymore!"@AJStylesOrg#WWERaw pic.twitter.com/E0p7bvjqMU
— WWE (@WWE) February 15, 2022
इसके बाद रिडल रॉलिन्स और लैश्ले को अपनी आरके-ब्रोगा पार्टी में आमंत्रित करते हैं। लेकिन तब ही ऑस्टिन थ्योरी आते हैं और कहते हैं कि वह विंस मैकमोहन को निराश नहीं कर सकते क्योंकि वह अध्यक्ष के हाथों में विलक्षण प्रतिभा है। थ्योरी के बाद एजे स्टाइल्स आते हैं और कहते हैं कि कोई भी उन्हें डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप के साथ रेसलमेनिया में जाने से नहीं रोक सकता और साथ ही वह रिडल के टोगा की तारीफ करते है। एजे दावा करते हैं है कि यूएस टाइटल के लिए डेमियन प्रीस्ट को हराकर वह डबल चैंपियन बनेंगे।
F-5 to @austintheory1!@BrockLesnar is READY for #WWEChamber this Saturday.#WWERaw pic.twitter.com/MHfnp7hfUP
— WWE (@WWE) February 15, 2022
इसके बाद बॉबी लैश्ले माइक पर नियंत्रण प्राप्त कर लेते हैं और तब ही ब्रॉक लेसनर भी बाहर आते हैं। ब्रॉक अपनी जैकेट और टोपी ऑस्टिन थ्योरी पर फेंककर उनका अनादर करते हैं। इसके बाद ब्रॉक लैश्ले का सामना करते हैं। लेकिन ऑस्टिन थ्योरी उन पर कूदने की कोशिश करते हैं और ब्रॉक थ्योरी को जर्मन सुपलेक्स और एक F5 लगा देते हैं। जिसके बाद बाकी सुपरस्टार्स रिंग को छोड़ देते हैं।
WWE Raw Results Highlights: Street Profits vs Dirty Dawgs
इस मैच के लिए एनएक्सटी सुपरस्टार टॉमासो सिआम्पा कॉमेंट्री करते हुए अनाउंस टेबल पर नजर आते हैं। मैच की शुरुआत में ही मोंटेज फोर्ड ने डॉल्फ जिगलर को एक ड्रॉप किक लगाते हुए कवर करने की कोशिश की। लेकिन जिगलर ने किकआउट कर दिया। जिसके बाद रॉबर्ट रूड फोर्ड का ध्यान भटकाते हुए नजर आते हैं। जिसका फायदा उठाकर जिगलर फोर्ड के घुटने के पीछे वार करते हैं और रूड को टैग दे देते हैं। इसके बाद रूड फोर्ड पर हावी होने की कोशिश करते हैं।
Have a drink, @HEELZiggler!@NXTCiampa#WWERaw pic.twitter.com/3uNFpgJfg2
— WWE (@WWE) February 15, 2022
इसके बाद रूड वापस जिगलर को टैग देते हैं और जिगलर फोर्ड को कवर करने की कोशिश करते हैं। जिसे डॉकिंस तोड़ देते हैं। इसके बाद जिगलर फोर्ड पर अपना काम जारी रखते हैं। लेकिन इसी बीच फोर्ड जिगलर को एनज्यूगिरी लगाते हुए डॉकिंस को टैग देते हैं और वहीं जिगलर भी रूड को टैग दे देते हैं। जिसके बाद डॉकिंस रिंग में आकर मैच का रूख बदल देते हैं। वह रूड और जिगलर पर पूरी तरह से हावी हो जाते हैं। लेकिन रूड एक स्पाइन बॉस्टर लगाकर फिर से मैच में वापसी करने की कोशिश करते हैं।
That's a HEARTBREAK!@HEELZiggler @NXTCiampa#WWERaw pic.twitter.com/U4aatF5N5I
— WWE (@WWE) February 15, 2022
वहीं इसी बीच रिंग के बाहर जिगलर और टॉमासो के बीच विवाद होता है। जहां सिआम्पा जिगलर के मुंह पर गिलास में भरा पानी फेंक देते हैं और वहीं रिंग के अंदर डॉकिंस पहले रूड को एक स्पाइन बॉस्टर लगाते हैं और फिर फोर्ड एक फ्रॉग स्पलैश लगाकर उन्हें पिन कर देते हैं और इस मैच में जीत हासिल कर लेते हैं। लेकिन इस मैच के बाद जिगलर सिआम्पा को एक सुपरकिक लगाते हैं और साथ ही स्ट्रीट प्रॉफिट्स की डबल टीम से भी बच निकलते हैं।
WWE Raw Results Highlights: Backstage
Welcome to the BRO-GA Party!@SuperKingofBros #WWERaw pic.twitter.com/bStpWUMgOX
— WWE (@WWE) February 15, 2022
Why aren't you at the Bro-ga Party, @RandyOrton?!#WWERaw pic.twitter.com/qkYhWNntHu
— WWE (@WWE) February 15, 2022
बैकस्टेज ब्रो-गा पार्टी चल रही थी। जहां अपोलो क्रूस, कमांडर अजीज, कार्मेला और क्वीन जेलिना नजर आए। लेकिन रैंडी ऑर्टन को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी और वह आज रात सैथ रॉलिन्स के खिलाफ अपने मैच पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे।
WWE Raw Results Highlights: Damian Priest vs AJ Styles (United States Championship)
WOW! 😲@ArcherofInfamy pinned former #WWEChampion @AJStylesOrg on #WWERaw on @SYFY to retain the #USTitle. pic.twitter.com/uJrE6yp4HS
— WWE (@WWE) February 15, 2022
एजे स्टाइल्स ने इस मैच की शुरुआत से ही डेमियन प्रीस्ट पर हावी होने की कोशिश की। उन्होंने प्रीस्ट पर कई जबरदस्त मूव लगाए। लेकिन जल्द ही प्रीस्ट ने एजे को एक बैकब्रेकर लगाते हुए मैच में वापसी कर ली। इसके बाद दोनों सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे पर कई जबरदस्त मूव लगाते हुए एक-दूसरे पर नियंत्रण प्राप्त करने की कोशिश की।
Incredible back-and-forth action in @ArcherOfInfamy's #USTitle defense against @AJStylesOrg! #WWERaw pic.twitter.com/jOZLVsAZTg
— WWE (@WWE) February 15, 2022
मैच के अंतिम क्षणों में एजे स्टाइल्स ने प्रीस्ट को एक फेनोमेनल फोरऑर्म लगाने की कोशिश की। लेकिन प्रीस्ट ने इसे सनसेट कवर में बदल दिया और एजे को पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया और साथ ही अपने यूएस टाइटल को भी रिटेन कर लिया।
WWE Raw Results Highlights: Backstage
Ohhhhh noooooo.@AlexaBliss_WWE#WWERaw pic.twitter.com/mYRemglGbL
— WWE (@WWE) February 15, 2022
बैकस्टेज एलेक्सा ब्लिस का उनके काउंसलर के साथ एक और थेरेपी सेशन देखा जाता है। जहां वह खुद में सुधार का दावा करती हैं और कहती हैं कि उन्हें लंबे समय से गुस्सा नहीं आया है। इस सेशन में एलेक्सा के काउंसलर उनके लिए एक उपहार लाते हैं। जिसमें फटी हुई लिली होती है। लेकिन एलेक्सा अपने गुस्से को नियंत्रित करती हैं और फिर काउंसलर एक नई लिली उन्हें देते हैं और बताते हैं कि उनके पास एलेक्सा के लिए एक विचार है।
WWE Raw Results Highlights: Omos vs Cedric Alexander and Shelton Benjamin
Well, @TheGiantOmos did in fact just put the HURT in #HurtBusiness.#WWERaw @Sheltyb803 @CedricAlexander pic.twitter.com/9ARN91NDem
— WWE (@WWE) February 15, 2022
इस मैच की शुरुआत में ही सेड्रिक अलेक्जेंडर ओमोस पर पीछे से हमला करने की कोशिश करते हैं। जिसमें वह असफल रहते हैं। इसके बाद वह शेल्टन बेंजामिन को टैग देते हैं और बेंजामिन भी यही करने की कोशिश करते हैं।
.@TheGiantOmos makes quick work of @CedricAlexander & @Sheltyb803 on #WWERaw on @SYFY! pic.twitter.com/dwduVLGBzn
— WWE (@WWE) February 15, 2022
जिसमें वह कामयाब नहीं हो पाते। लेकिन ओमोस को एक रनिंग नी लगाने के बाद वह सैड्रिक को टैग देते हैं। लेकिन ओमोस सैड्रिक को एक डबल चॉकस्लैम लगाकर इस मैच का आसानी से जीत जाते हैं।
WWE Raw Results Highlights: Backstage
Well well well…
— WWE (@WWE) February 15, 2022
Happy Valentine's Day to @WWE_Reggie & @DanaBrookeWWE … the loveliest of friends.#WWERaw pic.twitter.com/cnzmpa6206
बैकस्टेज रेगी और डाना ब्रुक को वेलेंटाइन डे लंच डेट पर देखा जाता है। जहां अकीरा तोजावा और टमिना भेष बदलकर दूसरी टेबल पर बैठे होते हैं।
WWE Raw Results Highlights: Lita and Becky Lynch Contract Signing
Is @BeckyLynchWWE playing mind games with @AmyDumas right now?#WWERaw pic.twitter.com/7C8dFwvjdG
— WWE (@WWE) February 15, 2022
इस कॉन्टैक्ट साइनिंग सेगमेंट में एडम पीयर्स रिंग में होते हैं। जहां बाद में लिटा और बेकी लिंच भी आती हैं। जहां लिंच कहती हैं कि वह नहीं चाहती कि लिटा इस कॉन्टैक्ट पर साइन करें। क्योंकि वह नहीं चाहती कि वह अपनी बचपन की मूर्ति को नष्ट करें। वहीं लिटा कहती है कि वह वापस चलने के लिए नहीं लौटी हैं। इसके बाद बेकी कहती हैं कि वह उनके लिए अभी भी डरी हुई हैं।
zero chill.@BeckyLynchWWE @AmyDumas#WWERaw pic.twitter.com/OgriRtIzii
— WWE (@WWE) February 15, 2022
Mood.@BeckyLynchWWE #WWERaw pic.twitter.com/jOOw3XWcla
— WWE (@WWE) February 15, 2022
लेकिन हॉल ऑफ फेमर कहती हैं कि उनके पास न केवल एक मैच बचा है बल्कि एक अच्छा रन बचा है। इसके बाद लिटा कॉन्टैक्ट पर साइन करती हैं और कहती हैं कि वह अगली चैंपियन बनेंगी। इसके बाद बेकी कहती हैं कि उन्हें लिटा की कमजोरी का पता है और साथ ही कहती हैं कि वह उनकी गर्दन के पीछे जाने वाली हैं। इसके बाद लिटा कहती हैं कि वह उनके टाइटल रन को खत्म करेंगी। जिसके बाद बेकी लिंच कॉन्टैक्ट पर साइन करके चुपचाप वहां से चली जाती हैं।
WWE Raw Results Highlights: Rhea Ripley vs Nikki A.S.H
WHO WILL IT BE?!#WWEChamber pic.twitter.com/kzr9r3FMNx
— WWE (@WWE) February 15, 2022
जब यह मैच शुरू हुआ तो देखा गया कि निक्की ने रिया रिप्ले को एक आर्म लॉक से रिंग में लॉक किया हुआ है।इसके बाद निक्की ने अपना दबदबा जारी रखा और फिर वह रिप्ले को टर्नबकल से टक्कर मार देती हैं। जिसके बाद रिया रिप्ले एक डबल क्लॉथलाइन और एक साइड स्लैम के साथ मैच में वापसी करती हैं और फिर निक्की चुपके से बाहर निकलती है और टॉप टर्नबकल पर चढ़ जाती हैं और रिप्ले पर कूद पड़ती हैं। लेकिन रिया उन्हें पकड़ लेती हैं और रिप टाइड लगाते हुए एलिमिनेट कर देती हैं।
WWE Raw Results Highlights: Rhea Ripley vs Liv Morgan
इस मैच की शुरुआत में ही मॉर्गन ने रिप्ले को तीन बार रोल अप करके जल्दी से जीतने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहीं क्योंकि लिव मॉर्गन ने मैच की जोरदार शुरुआत की। मैच पर नियंत्रण पाने के लिए रिप्ले की लगातार कोशिशें मॉर्गन के जवाबी हमले के साथ बेकार जा रही थी।
इसके बाद रिप्ले ने मॉर्गन को सबमिशन में डाला। लेकिन मॉर्गन ने रस्सियों को पकड़ लिया। इसके बाद मॉर्गन टॉप रोप से रिप्ले पर एक सुपर किक लगाती हैं। लेकिन रिया मॉर्गन को रिप टाइड लगाकर इस मैच से बाहर कर देती हैं।
WWE Raw Results Highlights: Rhea Ripley vs Doudrop
डौड्रॉप थकी हुई रिया रिप्ले पर काफी मजबूती से प्रहार करती हैं और मैच में अपना दबदबा बनाती हैं। रिया डौड्रॉप से वापस लड़ने की कोशिश करती हैं। इसी बीच डौड्रॉप रिया पर एक बॉडी स्पलैश का प्रयास करती हैं। लेकिन रिया रास्ते से हट जाती हैं। जिसके बाद रिया मैच में वापसी कर लेती हैं।
RIPTIDE!!! 😲@RheaRipley_WWE #WWERaw pic.twitter.com/SGdSuuNMBE
— WWE (@WWE) February 15, 2022
इसके बाद डौड्रॉप को हैड बट के साथ रिया के रिप टाइड को काउंटर करते हुए देखा जाता है। लेकिन इसके बाद रिया रिप टाइड लगाने में कामयाब हो जाती हैं और पिनफॉल के जरिए डौड्रॉप के एलिमिनेट कर देती हैं।
WWE Raw Results Highlights: Rhea Ripley vs Bianca Belair
बियांका ने थकी हुई रिया पर जल्द ही पकड़ बना ली। यह मैच जैसे ही आगे बढ़ता है, रिप्ले एक हैड बट और एक ड्रॉप किक के साथ वापस लड़ती हैं। इसके बाद यह एक्शन रिंग के बाहर चला जाता है। लेकिन जब दोनो ही सुपरस्टार्स रिंग के अंदर आती हैं दोनों एक-दूसरे पर अपनी पकड़ बनाने की कोशिश करती हैं।
Can @RheaRipley_WWE get past @BiancaBelairWWE in this #GauntletMatch on #WWERaw on @SYFY? pic.twitter.com/7iBAtGNA5I
— WWE (@WWE) February 15, 2022
लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में रिप्ले टॉप टर्नबकल से एक बियांका पर एक ड्रॉप किक लगाने का प्रयास करती हैं। लेकिन बियांका इससे बच जाती हैं और रिप्ले को एक केओडी लगाते हुए इस मैच में जीत हासिल कर लेती हैं और एलिमिनेशन चैंबर में अंतिम प्रवेश पाने की दावेदार बन जाती हैं।
WWE Raw Results Highlights: Backstage
If you know, you know…@SuperKingofBros#WWERaw pic.twitter.com/nbA0MoGcWz
— WWE (@WWE) February 15, 2022
बैकस्टेज रिडल गाना गाते हुए आरके-ब्रोगा उस्तव को जारी रखते हैं। लेकिन तब ही अल्फा एकेडमी उन पर अटैक कर देती है।
WWE Raw Results Highlights: Backstage
💔 for @DanaBrookeWWE on #ValentinesDay?!@WWE_Reggie is your NEW #247Champion! #WWERaw pic.twitter.com/AkQXY0N0OA
— WWE (@WWE) February 15, 2022
बैकस्टेज रेगी और डाना ब्रुक पर रेस्तरां में आर-ट्रुथ, अकीरा टोजावा और टमिना द्वारा हमला किया जाता है। जहां रेगी ने डाना ब्रुक को तीनों से बचाते हैं और फिर उन्हें 24/7 चैंपियनशिप जीतने के लिए पिन कर देते हैं।
WWE Raw Results Highlights: Rey and Dominik Mysterio vs The Alpha Academy
Did @WWEGable just SHUSH the @WWEUniverse?!
— WWE (@WWE) February 15, 2022
Is that bugging anyone else…?#WWERaw@otiswwe pic.twitter.com/5EWhEMkvjL
इस मैच के शुरू होने से पहले अल्फा एकेडमी आरके-ब्रो के साथ रे और डॉमिनिक मिस्टीरियो को धोखेबाज बताते हैं और वहीं द मिज और मरीस भी इस मैच से पहले रिंग में आते हैं। जिसके बाद इस मैच की शुरुआत होती है। मैच की शुरुआत में ही अल्फा एकेडमी काफी मजबूत दिखाई देती है। लेकिन रे मिस्टीरियो वापसी की कोशिश करते हैं। जिन्हें ओटिस कोई भी मौका नहीं देते हैं।
FOREVER THE ACADEMY.@WWEGable & @otiswwe pick up a huge win on #WWERaw. pic.twitter.com/gcAqE3qz2D
— WWE (@WWE) February 15, 2022
लेकिन बहुत मुश्किलों के बाद मिस्टीरियो मैच में वापसी करते हैं और अल्फा एकेडमी पर दबाव बनाते हैं। रे गेबल पर 619 लगाते हैं। लेकिन जब डॉमिनिक स्पलैश लगाने के लिए जाते हैं तब मिज उनका ध्यान भटका देते हैं। जिसके बाद गेबल रोलअप के जरिए इस मैच को जीत लेते हैं और फिर मैच के बाद मिज और मरीस धोखे से रे और डोमिनिक पर अटैक कर देते हैं।
WWE Raw Results Highlights: Backstage
Looking well, @AlexaBliss_WWE!#WWERaw pic.twitter.com/sjr0WqqY9u
— WWE (@WWE) February 15, 2022
बैकस्टेज एलेक्सा ब्लिस को थेरेपी रूम में देखा जाता है। जहां वह ठीक दिखाई देती हैं हैं। इसके बाद डॉक्टर उन्हें लिली उपहार में देते हैं। लेकिन ब्लिस कहती है कि वह अब लिली-लिली नहीं करती है और फिर एलेक्सा ब्लिस घोषणा करती हैं की कि वह अंतिम प्रवेशकर्ता के रूप में एलिमिनेशन चैंबर में प्रवेश करेंगी।
WWE Raw Results Highlights: Seth Rollins vs Randy Orton
RKO!!!@RandyOrton #WWERaw pic.twitter.com/dhlUKIiXNV
— WWE (@WWE) February 15, 2022
इस मेन इवेंट मैच की शुरुआत दोनों सुपरस्टार्स ने क्लासिक लॉक के साथ की। लेकिन जल्द ही ऑर्टन ने इसका फायदा उठाते हुए सैथ रॉलिंस पर हावी हो गए। लेकिन लगातार हमलों के बाद सैथ ने ऑर्टन पर नियंत्रण हासिल कर लिया। उन्होंने इसी बीच ऑर्टन पर एक सुसाइड डाइव भी लगाई।
TOGA ATTACK!@SuperKingofBros #WWERaw pic.twitter.com/UIqGmWMAZz
— WWE (@WWE) February 15, 2022
इसके बाद रॉलिंस टॉप रोप पर चढ़ते हैं।लेकिन ऑर्टन उन्हें टॉप रोप से एक सुपलेक्स लगा देते हैं। लेकिन इसके बाद रॉलिंस ऑर्टन पर एक स्टॉम्प का प्रयास करते हैं। लेकिन ऑर्टन इसे एक बॉडी स्लैम में बदल देते हैं। इसके बाद ऑर्टन मीडिल रोप से रॉलिंस पर एक डीडीटी लगाकर आरकेओ के लिए खुद को तैयार करते हैं।
SETH "FREAKIN" ROLLINS WINS!@WWERollins #WWERaw pic.twitter.com/a4KMIDUBGu
— WWE (@WWE) February 15, 2022
Poor @SuperKingofBros is disappointed.#WWERaw pic.twitter.com/wOH1bNNJkN
— WWE (@WWE) February 15, 2022
लेकिन तब ही अल्फा एकेडमी का म्यूजिक हिट होता है और वह रिंग की तरफ बढ़ने लगते हैं। लेकिन इसी बीच रिडल पीछे से आकर उन्हें पकड़ लेते हैं। जिसके बाद दोनों टीमें आपस में भिड़ने लगती है। इसके बाद जब ऑर्टन रिंग में वापस जाते हैं तो रॉलिंस उन्हें कर्ब स्टॉम्प लगाने में कामयाब हो जाते हैं। जिसके बाद रॉलिंस रैंडी को पिन करके इस मैच में जीत हासिल कर लेते हैं।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें