WWE RAW Results Highlights: आरके-ब्रो फिर से बने रॉ टैग-टीम चैंपियंस, केविन ओवंस ने स्टोन कोल्ड ‘स्टीव ऑस्टिन’ को बुलाकर किया शो का अंत
WWE Raw Results Highlights & Live Streaming: मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) का इस हफ्ते का एपिसोड ओहियो, क्लीवलैंड के रॉकेट…

WWE Raw Results Highlights & Live Streaming: मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) का इस हफ्ते का एपिसोड ओहियो, क्लीवलैंड के रॉकेट मोर्टगेज फील्डहाउस से लाइव हुआ। जिसकी शुरुआत सैथ रॉलिंस और केविन ओवंस (Seth Rollins and Kevin Owens) के सेगमेंट से हुई। वहीं आज रात के शो का अंत भी केविन ओवंस (Kevin Owens) के सेगमेंट से ही हुआ। लेकिन इन सबके अलावा और क्या हुआ आज रात रॉ पर आइए जानते हैं।
WWE RAW Results Highlights: Kevin Owens & Seth Rollins open the show
Could you IMAGINE #WrestleMania without these two?!@FightOwensFight @WWERollins #WWERaw pic.twitter.com/WGkRFogHWU
— WWE (@WWE) March 8, 2022
मंडे नाइट रॉ के आज रात के शो की शुरुआत सैथ रॉलिंस और केविन ओवंस ने की। जहां सैथ ने माइक लेकर कहा कि वह और उनके सबसे अच्छे दोस्त (ओवंस) रॉ टैग-टीम चैंपियन बनने से कुछ ही पल दूर हैं। रॉलिन्स ने टाइटल लेने और रेसलमेनिया 38 में जाने का वादा किया। सैथ की इन बातों से केविन भी सहमत लग रहे थे।
This is Otis.
— WWE (@WWE) March 8, 2022
Otis loves the Alpha Academy.
Otis dislikes when the @WWEUniverse won't shoosh.@WWEGable loves that face. #Ahhhhthankyouuuuuu@otiswwe #WWERaw pic.twitter.com/jKutAyS35o
लेकिन इसके बाद ओवंस ने एक बार फिर से डलास और डलास के लोगों को घसीटा। उन्होंने कहा कि रेसलमेनिया 38 के दौरान डलास जाना उनके लिए दु:खद होगा, लेकिन उनके लिए एकमात्र वरदान यह होगा कि वह अपने सबसे अच्छे दोस्त सैथ रॉलिन्स के साथ डलास जा रहे हैं। जब केविन अपनी बात कर ही रहे थे कि तब ही उनके इस सेगमेंट को रॉ टैग-टीम चैंपियंस अल्फा अकादमी द्वारा बाधित कर दिया गया।
#TheViper is as intense as ever!@RandyOrton @SuperKingofBros #WWERaw pic.twitter.com/2ddBNRb24T
— WWE (@WWE) March 8, 2022
जहां चाड गेबल ने ओवंस और रॉलिन्स को चकमा दिया और रिंग में जाते समय उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते ओवंस और रॉलिन्स के हाथों अल्फा एकेडमी की हार एक अस्थायी के हार अलावा कुछ नहीं थी और यह फिर से होने नहीं वाला है।
WWE RAW Results Highlights: Triple threat Raw tag-team titles match
इस मैच की शुरुआत चाड गेबल, सैथ रॉलिंस और रिडल ने की। जहां रिडल ने गेबल को जल्दी ही बाहर कर दिया। जिसके बाद रॉलिंस रिडल पर हावी होने लगे। कुछ हमलों के बाद रॉलिंस ने ओवंस को टैग दिया और फिर उन्होंने रिडल पर अपना काम जारी रखा।
The roads to #WrestleMania for these teams could very well change tonight on #WWERaw with the #TagTeamTitles on the line! pic.twitter.com/OgoKZRPoBI
— WWE (@WWE) March 8, 2022
लेकिन इसके बाद चाड गेबल को एक्शन में देखा गया। जहां उन्होंने नीचे की रस्सियों से रिडल को रिंग के बाहर खींच लिया और उन्हें पीछे की तरफ पटक दिया। इसके बाद गेबल रिंग में गए, जहां ओवंस ने गेबल पर कुछ वार करने के बाद मीडिल टर्नबकल से उन पर एक डाइव लगाई।
इसके बाद ओवंस ने रॉलिंस को टैग दिया। जिन्होंने गेबल पर अपना काम जारी रखा। लेकिन इसी बीच रिडल फिर से रिंग में आए और उन्होंने रॉलिंस पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन रॉलिंस इससे बच गए और फिर वह रिडल और गेबल दोनों पर ही हावी हो गए। रॉलिंस ने गेबल और रिडल पर एप्रन से रिंग के अंदर एक क्रॉसबॉडी मूव भी लगाया। इसके बाद रॉलिंस ने केविन को टैग दिया। जिन्होंने रॉलिंस के साथ मिलकर पूरी रिंग को साफ कर दिया और फिर रॉलिंस ने रिंग के बाहर रिडल और गेबल पर एक स्पलैश लगया।
इसके बाद रॉलिंस ने गेबल को रिंग के अंदर भेजा। जहां ओवंस ने गेबल पर एक फ्रॉग स्पलैश लगाया और कवर के लिए चले गए। लेकिन गेबल ने 2 पर किक आउट कर लिया। इसके बाद रिंग में रॉलिंस, रिडल और गेबल को देखा गया। जहां रिडल गेबल और रॉलिंस दोनों की छाती पर लात मार रहे थे। लेकिन इसके बाद गेबल ओटिस को टैग देने में कामयाब हो गए और फिर ओटिस ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ओटिस ने पहले रॉलिंस को रिंग के बाहर भेजा और फिर रिडल पर बॉडी डाइव लगाई।
VIPER MODE@RandyOrton #WWERaw pic.twitter.com/s4QuS4ihtt
— WWE (@WWE) March 8, 2022
ओटिस पूरी तरह से रिडल पर हावी थे और रैंडी को टैग करने के लिए बेताब थे। लेकिन जल्द ही रिडल को यह मौका उस समय मिल गया, जब ओटिस रिडल पर एक और बॉडी डाइव लगाने से चूक गए। रैंडी के रिंग में आने के बाद पूरी तरह से मैच का रूख बदल गया।। उन्होंने सभी को बाहर निकाल कर रिंग को साफ करना शुरू कर दिया। उन्होंने मीडिल रोप से रॉलिंस और गेबल को एक डीडीटी लगाई। लेकन वह गेबल को आरकेओ लगाने से चूक गए।
RKO!!!!!!@RandyOrton #WWERaw pic.twitter.com/cZrHPPCq7h
— WWE (@WWE) March 8, 2022
लेकिन इसके बाद वह रॉलिंस पर आरकेओ लगाने में कामयाब हो गए और जैसे ही वह कवर के लिए गए। ओवंस ने रस्सी के नीचे से उनका पैर पकड़कर खींच लिया और तब ही रैंडी ने उन्हें अनाउंस टेबल पर पटक दिया। इसके बाद रैंडी ने गेबल और फिर रिडल की मदद से ओटिस को अनाउंस टेबल पर पटका।
OH BABY!@otiswwe takes a trip onto the #WWERaw announce table courtesy of #RKBro. pic.twitter.com/D6XXCyO2iB
— WWE (@WWE) March 8, 2022
इसके बाद रिडल और गेबल को लड़ते हुए देखा गया, बाद में ओवंस भी उनके साथ शामिल हुए और उन्हें जल्द ही बाहर निकाल दिया गया। रिडल ने रैंडी को टैग दिया और उन्होंने ओवंस को बाहर कर दिया। थोड़ी देर के बाद ओटिस रिडल पर हावी हो गए और फिर मध्यम टर्नबकल डाइव के साथ गेबल ने रिवर्स मूनसॉल्ट के साथ रिडल को मुश्किल में डाल दिया, लेकिन जब गेबल उन्हें कवर कर रहे थे तो रॉलिंस ने रिडल को बचा लिया।
THIS IS RAW-SOME! 👏👏 👏👏👏#WWERaw #TagTeamTitles pic.twitter.com/DyHKKQJWfr
— WWE (@WWE) March 8, 2022
इसके बाद एक अविश्वसनीय सुपरप्लेक्स देखा गया जिसमें ओटिस, रॉलिन्स, ओवेन्स और चाड गेबल शामिल थे। एक परफेक्ट सप्लेक्स के बाद तीनों टीमों के सभी सदस्यों के बीच पहले अंदर और फिर बाहर एक विवाद देखा गया।
HOLY $#!@!!!@RandyOrton #WWERaw pic.twitter.com/Ehuxh76sG9
— WWE (@WWE) March 8, 2022
मैच के अंतिम क्षणों में यह एक्शन तेज हो गया। रैंडी ने गेबल को आरकेओ लगाई, लेकिन ओवंस के सुपरकिक में वह फंस गए। ओटिस भी रिंग में आए, लेकिन उनका ओवंस और रॉलिन्स की कई सुपरकिक्स ने स्वागत किया । अंत में ओवंस ने गेबल को स्टनर लगाया और उसके बाद रॉलिन्स ने उन्हें स्टॉम्प लगाया। लेकिन जब रॉलिन्स कवर के लिए जा रहे थे तब रिडल ने उन्हें बाहर भेज दिया और रॉ टैग-टीम टाइटल को फिर से प्राप्त करने के लिए गेबल को कवर किया।
#RKBro did it!!!!!
— WWE (@WWE) March 8, 2022
We have NEW #WWERaw Tag Team Champions.@RandyOrton @SuperKingofBros pic.twitter.com/578xmPqEvj
Who would have thought that two years later, @RandyOrton is the one happy and finally at peace in @WWE while @EdgeRatedR has become ruthless and unhinged? #WWERaw pic.twitter.com/3GUAIa8G9l
— WWE (@WWE) March 8, 2022
इस मैच के खत्म होने के बाद रॉलिंस पूरी तरह से शॉक में चले गए। वहीं दूसरी तरफ रैंडी इस जीत से इसलिए उत्साहित थे क्योंकि वह रेसलमेनिया में जा रहे हैं। टाइटल जीतने के बाद उन्होंने आखिरकार रिडल को अपना दोस्त बताया।
WWE RAW Results Highlights: 24/7 Championship- Dana Brooke vs Tamina
Find someone who can give you one of these 💋.@TaminaSnuka @TozawaAkira #WWERaw pic.twitter.com/CNv8xFJcIx
— WWE (@WWE) March 8, 2022
इस मैच के लिए जैसे ही घंटी बजी वैसे ही टमिना ने डाना ब्रुक पर अटैक करना शुरू कर दिया। इसके बाद वह उन्हें कॉर्नर में ले गईं। लेकिन जल्द ही डाना ने मैच में वापसी करते हुए टमिना को कॉर्नर से मूनसॉल्ट एल्बो लगाई।
.@DanaBrookeWWE retains the #247Title against @TaminaSnuka as @WWE_Reggie is here to celebrate on #WWERaw! pic.twitter.com/bptV7FHSQ8
— WWE (@WWE) March 8, 2022
लेकिना डाना के हमलो से टमिना को कोई भी परेशानी नहीं हो रही थी। मैच के अंतिम क्षणों में टमिना वॉल्स ऑफ जेरिको के लिए गईं। लेकिन डाना ने टमिना को रोल-अप करके पिन कर दिया और अपनी 24/7 को रिटेन कर लिया।
WWE RAW Results Highlights: Backstage
Seth is speechless.@WWERollins #WWERaw pic.twitter.com/8RDAgMuvrc
— WWE (@WWE) March 8, 2022
केविन पैट्रिक बैकस्टेज रॉलिंस का इंटरव्यू लेने के लिए गए, लेकिन रॉलिंस ने एक शब्द भी नहीं कहा क्योंकि वह आज रात अपनी हार के बाद पूरी तरह से सदमे में चले गए थे।
WWE RAW Results Highlights: Miz TV with Logan Paul & Jerry “The King” Lawler
Are @reymysterio & @DomMysterio35 ready for The Maverick and the Notorious M.I.Z. at #WrestleMania?@LoganPaul @mikethemiz #WWERaw pic.twitter.com/awfkbOLTaL
— WWE (@WWE) March 8, 2022
द मिज अपने होमटाउन क्लीवलैंड में है। जहां उन्हें ऑडियंस का पूरा सपोर्ट मिल रहा है। इसके बाद द मिज अपने शो में एक और होमटाउन बॉय लोगन पॉल का स्वागत करता है, जो रेसलमेनिया 38 में द मिज के पार्टनर भी हैं।
पॉल ने यह कहते हुए शुरुआत करते हैं कि वह रेसलमेनिया 38 में द मिज का टैग-टीम पार्टनर बनने पर सम्मानित महसूस कर रहे हैं और साथ ही उन्हें घर वापस आने के लिए सम्मानित किया गया है। इसके बाद द मिज ने यह कहकर डोमिनिक मिस्टीरियो का अपमान करना शुरू कर दिया कि उन्हें रे मिस्टीरियो की बदौलत उनका डब्ल्यूडब्ल्यूई कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
Welcome back @JerryLawler!
— WWE (@WWE) March 8, 2022
The King showing some love for @Browns on #WWERaw. pic.twitter.com/HIlYMHxavK
द मिज रे की प्रशंसा कर रहे थे और डोमिनिक पर यह कहकर आरोप लगा रहे थे कि उन्होंने इस बिजनेस में जो कुछ भी हासिल किया है वह उनके पिता के कारण है। डोमिनिक के अपमान के बाद द मिज ने जेरी ‘द किंग’ लॉलर को पेश किया।
"I love the city of Cleveland, but Cleveland isn't exactly a #WrestleMania city. I don't even live here anymore……@obj AND @KingJames left here. WINNERS LEAVE CLEVELAND. " – @mikethemiz #WWERaw pic.twitter.com/bjU7a89O5f
— WWE (@WWE) March 8, 2022
क्लीवलैंड को संबोधित करने और हर चीज के लिए जैरी लॉलर की प्रशंसा करने के बाद द मिज ने अचानक से अपने होमटाउन की ऑडियंस को तिरस्कृत करना शुरू कर दिया। इसके बाद जैरी लॉलर ने क्लीवलैंड में रेसलमेनिया होने का विचार रखा। जिस पर द मिज ने कहा कि क्लीवलैंड विजेताओं के लिए रहने की जगह नहीं है क्योंकि लेब्रोन जेम्स जैसे चैंपियन और अन्य ने एनबीए जीतने के बाद क्लीवलैंड छोड़ दिया और वह रेसलमेनिया 38 में द मिस्टीरियो को हराकर ऐसा ही करेंगे।
WWE RAW Results Highlights: Bron Breakker & Tommaso Ciampa vs Dolph Ziggler & Robert Roode
Nobody is created equal to @bronbreakkerwwe! 💪#WWERaw pic.twitter.com/kI5MwaPpVL
— WWE (@WWE) March 8, 2022
ब्रेकर और रूड ने इस मैच की शुरुआत की और जल्द ही एनएक्सटी चैंपियन ने रूड को एक वर्टिकल सुप्लेक्स लगा दिया। इसके बाद ब्रेकर ने सिआम्पा को टैग दिया और फिर उन्होंने रूड पर अपना काम जारी रखा।
#NXTChampion @bronbreakkerwwe sends @HEELZiggler for a ride!#WWERaw pic.twitter.com/6a5MvTvd8k
— WWE (@WWE) March 8, 2022
लेकिन सिआम्पा की गति को रॉबर्ट रूड के शानदार स्पाइन बस्टर ने रोक दिया। इसके बाद रूड ने फिर जिगलर को टैग दिया। जो एप्रन पर खड़े ब्रेकर की तरफ दौड़े, लेकिन वह रास्ते से हट गए और टॉमासो सिआम्पा को भी बाहर खींच लिया।
Are we looking at THE NEXT BIG THING?@bronbreakker #WWERaw pic.twitter.com/gmUJHyEVAB
— WWE (@WWE) March 8, 2022
इसके बाद जिगलर और सिआम्पा को रिंग में देखा गया। जहां जिगलर सिआम्पा पर हावी थे। इसके बाद जिगलर ने रूड को टैग दिया।जिन्होंने सिआम्पा पर अपना काम जारी रखा। लेकिन जल्द ही सिआम्पा ने रूड के चेहरे पर घुटना मारकर ब्रेकर को टैग दे दिया। वहीं रूड भी जिगलर को टैग देने में कामयाब हो गए।
#NXTChampion @bronbreakkerwwe & @NXTCiampa are victorious in their tag team debut on #WWERaw! pic.twitter.com/hKKVklK7EV
— WWE (@WWE) March 8, 2022
इसके बाद जिगलर और ब्रेकर रिंग में आए। जहां ब्रेकर पूरी तरह से नियंत्रण में थे। उन्होंने जिगलर को पहले बेली-टू-बेली सुपलेक्स और उसके बाद मिड-एयर स्पाइन बस्टर लगाया। मैच के अंतिम क्षणों में डॉल्फ ने ब्रेकर को एक सुपरकिक लगाने की कोशिश की। लेकिन ब्रेकर ने इसे पॉवर स्लैम में बदल दिया और जिगलर को पिन करके मैच जीत लिया।
WWE RAW Results Highlights: Omos vs. Apollo Crews
इस मैच की शुरुआत में ही अपोलो क्रूस ने ओमोस को एक ड्रॉपकिक लगा दी। लेकिन इसके बाद ओमोस ने उन पर अपने पावर मूव्स लगाए। क्रूस से निपटने के दौरान ओमोस की नजर कमांडर अजीज पर थी।
.@TheGiantOmos makes quick work of @WWEApollo on #WWERaw! pic.twitter.com/ZXKOH6v0dJ
— WWE (@WWE) March 8, 2022
ओमोस ने एप्रन से अटैक करते हुए क्रूस को रिंग के बाहर भेज दिया। फिर उन्होंने डबल आर्म चोकस्लैम लगाकर क्रूस को पिन कर दिया और इस मैच को समाप्त कर दिया।
👀@TheGiantOmos @CommanderAzeez #WWERaw pic.twitter.com/aDfZlMToRT
— WWE (@WWE) March 8, 2022
इस मैच के खत्म होने के बाद कमांडर अजीज और ओमोस रिंग के बीच में आए और एक-दूसरे को घूरने लगे।
WWE RAW Results Highlights: Edge’s explanation
No music. No fanfare. No pyro. No band t-shirt.
— WWE (@WWE) March 8, 2022
This is a much different @EdgeRatedR than the @WWEUniverse has been accustomed to the past two years…#WWERaw pic.twitter.com/mS6mNrdC61
इस बार एज की एंट्री अलग थी। उनका म्यूजिक आधे सेकेंड के लिए हिट हुआ लेकिन जब यह म्यूजिक बंद हुआ तो वह नीली बत्ती के साथ अंधेरे में रिंग में आ गए। एज ने एक ऐसा सूट पहना हुआ था जो उनके हील व्यक्तित्व को गौरवान्वित कर रहा था। रैंप में चलने के बाद जल्द ही उन्होंने अपने हाथ में माइक लिया रिंग के बीच में आ गए।
"You think you know me…?"@EdgeRatedR#WWERaw pic.twitter.com/EtlM1xQgpt
— WWE (@WWE) March 8, 2022
एज ने अपने इस सेगमेंट की शुरुआत यह कहकर की “आपको लगता है कि आप मुझे जानते हैं? शायद एजे नहीं” फिर उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि एजे घर पर हैं और वह उनसे सीधे बात करेंगे।
"This is a me I have never met before. This is a me I have fallen in love with."@EdgeRatedR#WWERaw pic.twitter.com/f20swuwXqp
— WWE (@WWE) March 8, 2022
उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले हफ्ते एजे के साथ जो कुछ भी किया वह उनके भले के लिए किया। वह उत्साह में एजे का सबसे अच्छा एडिशन चाहते थे और हो सकता है कि उन्होंने एजे को उस संस्करण में होने के लिए उकसाया हो जो हर कोई चाहता है। एज ने यह कहकर सेगमेंट को समाप्त कर दिया कि “यह मैं हूं जो मैं पहले कभी नहीं मिला हूं। यह वह है जिससे मुझे प्यार हो गया है।”
WWE RAW Results Highlights: Backstage
"I have an idea. And that idea is going to change my #WrestleMania future. I have a plan. And I'm gonna share that plan with everyone later on tonight…"
— WWE (@WWE) March 8, 2022
What could @FightOwensFight be referring to?#WWERaw pic.twitter.com/Akh2vc4q08
केविन ओवंस ने खुलासा किया कि उनके पास रेसलमेनिया 38 के लिए एक आइडिया है जिसे वह बाद में बताएंगे।
WWE RAW Results Highlights: Liv Morgan & Rhea Ripley vs. Carmella & Queen Zelina
इस मैच की शुरुआत लिव मॉर्गन और कार्मेला ने की। लिव मॉर्गन शुरुआत से ही कार्मेला पर हावी थीं। इसके बाद मॉर्गन ने रिया को टैग किया और वह भी कार्मेला पर नियंत्रण पाने में सफल हो गईं। कुछ पिटाई करने के बाद कार्मेला आखिरकार क्वीन जेलिना को टैग देने में कामयाब हो गईं, लेकिन वह रिया पर काबू नहीं पा सकीं।
लेकिन रिया के कुछ हमलों के बाद क्वीन जेलिना आखिरकार रिया को एक स्विंगिंग डीडीटी लगाने में कामयाब हो गईं और फिर उन्होंने कार्मेंला को टैग किया। इसके बाद रिया स्टील स्टेप्स के पास रिंग के बाहर गईं। जहां कार्मेला ने उन्हें एक किक लगाई। जिसकी वजह रिया का सिर स्टील स्टेप्स से टकरा गया।
Name this team.@YaOnlyLivvOnce @RheaRipley_WWE #WWERaw pic.twitter.com/ksqiyXDdTG
— WWE (@WWE) March 8, 2022
इसके बाद रिया को विमेंस टैग-टीम चैंपियंस के खिलाफ संघर्ष करते हुए देखा गया। इसके बाद कार्मेला मूनसॉल्ट के लिए गईं और लिव मॉर्गन से बात करने लगीं। वह लगभग रिया के बारे में भूल गई थीं जिन्होंने कार्मेला के चेहरे के किनारे पर लात मारी और लिव मॉर्गन को टैग दे दिया।
Um hellooooooo …. This is no time for Season 2 of #CoreyAndCarmella, @CarmellaWWE!@ZelinaVegaWWE @WWEGraves #WWERaw pic.twitter.com/DGvDqPMagZ
— WWE (@WWE) March 8, 2022
इसके बाद मॉर्गन रिंग में आईं और वह क्वीन जेलिना पर अच्छी तरह से काम कर रही थीं। क्योंकि कार्मेला ने उन्हें टैग दिया था। मैच के अंतिम क्षणों में कार्मेला अनाउंस डेस्क के पास गई और अपने मंगेतर कोरी ग्रेव्स से बात करने लगीं। वह लगभग मैच के बारे में भूल गई थीं और क्वीन जेलिना के पास उनके कॉर्नर में टैग लेने वाला कोई नहीं था। जिसकी वजह से लिव मॉर्गन ने पहले जेलिना को चेहरे पर अपना घुटना मारा और फिर रिया ने रिप टाइड लगाते हुए उन्हें पिन कर दिया और इस मैच में जीत हासिल कर ली।
The team of @YaOnlyLivvOnce & @RheaRipley_WWE are going to challenge for the @WWE #WomensTagTitles on #WrestleMania Sunday!!!#WWERaw pic.twitter.com/pYQv38mlhB
— WWE (@WWE) March 8, 2022
WWE RAW Results Highlights: Finn Balor vs Austin Theory
Looks like @austintheory1 has some impressive kicks of his own, @PatMcAfeeShow! #WWERaw pic.twitter.com/Q8Jt2KCij5
— WWE (@WWE) March 8, 2022
इस मैच के लिए जैसे ही घंटी बजी वैसे ही फिन बैलर ने ऑस्टिन थ्योरी पर कई प्रहार किए। लेकिन थ्योरी ने जल्द ही जवाबी कार्रवाई की और बैलर पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया। कुछ हमलों के बाद थ्योरी ने बैलर के गले को अपनी बाहों में लपेटकर उन्हें नीचे गिरा दिया।
THAT'S GOTTA BE DAMIAN!@ArcherofInfamy #WWERaw pic.twitter.com/1ilQxKOY5p
— WWE (@WWE) March 8, 2022
इसके बाद थ्योरी एक एथलेटिक रोलिंग ड्रॉपकिक के बाद बैलर को कवर करने के लिए चले गए। लेकिन चैंपियन ने 2 काउंट पर ही किक आउट कर दिया। इसके बाद दोनों सुपरस्टार्स एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन दोनों में से कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था
इसके बाद एक रिवर्स नेक ब्रेकर और कोने में ड्रॉपकिक के साथ फिन बैलर ने थ्योरी को एक कूप डी ग्रास के लिए सेट किया। लेकिन जैसे ही बैलर अपने फिनिशर के लिए टॉप टर्नबकल पर चढ़े, वैसे ही डेमियन प्रीस्ट आए और उन्होंने बैलर को गले से पकड़कर उन्हें टॉप रोप से नीचे फेंक दिया।
DAMIAN!@ArcherofInfamy #WWERaw pic.twitter.com/gAlO9pQPKB
— WWE (@WWE) March 8, 2022
प्रीस्ट के हस्तक्षेप के बाद यह मैच डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। लेकिन बैलर पर प्रीस्ट का हमला जारी रहा और उन्होंने बैलर को अपना नया फिनिशर लगाया। प्रीस्ट के अटैक के बाद थ्योरी ने भी बैलर पर एसीटी लगाया और फिर उनके साथ सेल्फी ली।
WWE RAW Results Highlights: Kevin Owens segment
केविन ओवंस रिंग में आते हैं और यह कहकर शुरुआत करते हैं कि वह आधिकारिक तौर पर रैसलमेनिया 38 में नहीं हैं। लेकिन वह रेसलमेनिया 38 में केविन ओवंस के सबसे शानदार शो में से एक की मेजबानी करना चाहते हैं।
"I want the most stupendous #KOShow at #WrestleMania!"@FightOwensFight #WWERaw pic.twitter.com/9d17dBAxHV
— WWE (@WWE) March 8, 2022
इसके बाद उन्होंने कहा कि वह अपने शो के लिए एक आदर्श अतिथि चाहते हैं, लेकिन यह कौन हो सकता है? एक टेक्सास निवासी निश्चित रूप से, जेबीएल, बुकर टी, या शॉन माइकल्स। ओवंस ने इन सभी लेजेंड्स के नाम को हटा दिया और सभी से अपना मेहमान बनने का मौका छिन लिया।
"I am calling YOU out … @steveaustinBSR!"@FightOwensFight sends a #WrestleMania message loud and clear on #WWERaw. pic.twitter.com/jxxpTC2UkS
— WWE (@WWE) March 8, 2022
ओवेन्स ने आखिरकार स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन को बुलाकर इस सेगमेंट को समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि वह टेक्सास का अपना स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन चाहते हैं ताकि वह उन्हें हरा सके और उन पर एक स्टनर को हिट कर सके जिसे वर्षों तक याद रखा जाएगा और फिर उनके बेजान शरीर पर एक गिलास दूध डालें।
.@FightOwensFight wants @SteveAustinBSR for #WrestleMania Saturday!!! pic.twitter.com/FYBMEsKYzL
— WWE WrestleMania (@WrestleMania) March 8, 2022
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें