WWE Raw Results Highlights: Finn Balor बने नए यूएस चैंपियन, Edge ने AJ Styles पर बुरी तरह से अटैक करके किया शो का अंत
WWE Raw Results Highlights: मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) के इस हफ्ते के शो ओहियो,कोलंबस के नेशनवाइड एरिना से लाइव हुआ…

WWE Raw Results Highlights: मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) के इस हफ्ते के शो ओहियो,कोलंबस के नेशनवाइड एरिना से लाइव हुआ था। जिसकी शुरुआत केविन ओवंस ( Kevin Owens) के शो से हुई थी।वहीं आज राज रात के रॉ का अंत एज (Edge) के सेगमेंट से हुआ। लेकिन इन सबके अलावा और क्या हुआ आज रात रॉ पर आइए जानते हैं।
WWE Raw Results Highlights: The Kevin Owens Show
THE AGONY!@FightOwensFight just stomped on that cowboy hat!#WWERaw pic.twitter.com/6opxWvdofn
— WWE (@WWE) March 1, 2022
मंडे नाइट रॉ के आज रात के शो की शुरुआत केविन ओवंस के शो से होती है। जहां वह टोपी पहनकर रिंग में जाते हैं। जहां वह अपने सबसे अच्छे दोस्त और अपने टैग-टीम पार्टनर सैथ ‘फ्रीकिन’ रॉलिन्स का परिचय कराते हैं।
Is @otiswwe the best tag team partner @WWEGable has ever had?#WWERaw pic.twitter.com/hvqxObho55
— WWE (@WWE) March 1, 2022
जहां दोनों सुपरस्टार्स इस बारे में बात करते हैं कि वे रॉ टैग-टीम टाइल्स पर अपना दावा करने के लिए कितने केंद्रित हैं। इसके बाद दोनों कुछ शब्दों का आदान-प्रदान करते हैं। लेकिन इसी बीच अल्फा एकेडमी आकर उन्हें बाधित कर देती है।जहां आकर चाड गेबल कहते हैं कि वह अपने टैग-टीम टाइल्स को खोने नहीं वाले हैं और वह चैंपियन के रूप में रेसलमेनिया में प्रवेश करना चाहते हैं।
"…That sorry excuse of a community college, Ohio State University."@WWEGable was streets ahead with that zinger on #WWERaw… pic.twitter.com/Tqj4bINdYS
— WWE (@WWE) March 1, 2022
यह सुनकर सैथ रॉलिन्स ने उन्हें एक आइडिया दिया कि जब वे अगले हफ्ते रॉ में उन्हें हरा देंगे तो अल्फा एकेडमी उन्हें रेसलमेनिया में चुनौती दे सकती है। यह सुनकर गेबल ने रॉलिन्स और ओवंस दोनों को भगाने की कोशिश की।लेकिन ओवंस ने गेबल को स्टनर देकर लगा दिया।
WWE Raw Results Highlights: Kevin Owens & Seth Rollins vs. The Alpha Academy
Aaaaaaaand here we go!#AlphaAcademy vs. #SETHKO
— WWE (@WWE) March 1, 2022
Who ya got?!@WWERollins @FightOwensFight @WWEGable @otiswwe #WWERaw pic.twitter.com/lMlJXVD1Oq
इस मैच की शुरुआत में ओवंस और ओटिस रिंग में लड़ते हुए नजर आए। लेकिन इसी बीच जब ओटिस अपना मूव लगाने जा रहे थे तो केविन बीच में हट गए और ओटिस पर कूद पड़े इसके बाद उन्होंने सैथ रॉलिंस को टैग दिया। जहां सैथ ओटिस पर हावी होने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन गेबल ने उनका ध्यान भटका दिया और ओटिस ने इसका फायदा उठाकर रॉलिंस को एप्रन से धक्का दे दिया और वह बैरिकेड से टकरा गए। इसके बाद ओटिस और गेबल दोनों ने एक-दूसरे को टैग देकर रॉलिंस पर हावी होने की कोशिश की।
"…… CANNONBALL!"@FightOwensFight #WWERaw pic.twitter.com/5yColA96Lm
— WWE (@WWE) March 1, 2022
इसके बाद ओटिस ने टर्नबकल से रॉलिंस को एक स्पलैश लगाने की कोशिश की। लेकिन रॉलिंस बीच में से हट गए और ओवंस को टैग-देने में सफल रहे। इसके बाद ओवंस ने ओटिस को कॉर्नर में एक कैनन बॉल लगाया और फिर उन्हें रिंग के बाहर अनाउंस टेबल के पास भेज दिया। जहां गेबल पहले से ही मौजूद थे। इसके बाद ओवंस गेबल और ओटिस पर कूद पड़े और फिर एप्रन से गेबल पर एक मूनसॉल्ट लगाया। लेकिन तब ओटिस ने उठकर ओवंस को धक्का मार दिया।
💪 @WWEGable#WWERaw pic.twitter.com/l8ouM7b1FU
— WWE (@WWE) March 1, 2022
इसके बाद ओटिस और ओवंस को रिंग में देखा गया। जहां ओटिस ओवंस पर काम कर रहे थे और फिर उन्होंने गेबल को टैग दिया। जहां उन्होंने ओवंस पर अच्छे से काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने ओवंस को एक जर्मन सुपलेक्स भी लगाया। लेकिन जब वह दूसरे जर्मन सुपलेक्स के लिए जा रहे थे तो ओवंस ने रस्सी पकड़कर खुद को इससे बचा लिया और गेबल को एक एनजेगुरी लगाकर रॉलिंस को टैग दे दिया।
TEAMWORK!@FightOwensFight @WWERollins #WWERaw pic.twitter.com/88zfpKZ5oa
— WWE (@WWE) March 1, 2022
इसके बाद रॉलिंस रिंग में आए और पूरी तरह से गेबल पर हावी हो गए और फिर दोनों टीमों के सुपस्टार्स एक-दूसरे पर काफी तेजी से मूव लगाते हुए दिखाई दिए। लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में गेबल ने ओवंस पर एक के बाद एक सुपलेक्स लगाने की कोशिश की। लेकिन इसी बीच ओवंस अपने कॉर्नर में चले गए और रॉलिंस को टैग दे दिया।
#SETHKO just defeated #WWERaw Tag Team Champions @WWEGable & @otiswwe!@FightOwensFight @WWERollins pic.twitter.com/5X1gPUkiF9
— WWE (@WWE) March 1, 2022
जिसके बाद रॉलिंस ने गेबल को पहले एक बकल बम लगाया और फिर ओवंस ने उन्हें स्टनर और फिर रॉलिंस ने गेबल को एक कर्ब स्टॉम्प लगाकर पिन कर दिया। जिसके बाद रॉलिंस और ओवंस ने इस मैच में जीत हासिल कर ली।
WWE Raw Results Highlights: Omos vs. T-Bar
You good, @TBARRETRIBUTION?@TheGiantOmos #WWERaw pic.twitter.com/LIqaxVxIFs
— WWE (@WWE) March 1, 2022
इससे पहले कि टी-बार इस मैच के लिए रिंग में प्रवेश कर पाते ओमोस ने उन्हें एप्रन से एक शोल्डर टैकल लगाकर रिंग के बाहर मैट पर गिरा दिया।इसके बाद ओमोस टी-बार को रिंग में लाए और उन पर हमला करना शुरू कर दिया। लेकिन इसके बाद घंटी बजी और मैच आधिकारिक रूप से शुरू हो गया।
POWER from @TheGiantOmos!#WWERaw pic.twitter.com/xFeo5uqTJ4
— WWE (@WWE) March 1, 2022
इसके बाद ओमोस ने टी-बार को एक क्लॉथलाइन और एक डबल हैंड चोकस्लैम लगाकर पिन कर दिया और इस मैच में एक एक तरफा जीत हासिल कर ली।
WWE Raw Results Highlights: Bianca Belair, Liv Morgan & Rhea Ripley vs. Doudrop, Nikki A.S.H & Becky Lynch
FLEX ON 'EM!@BiancaBelairWWE @RheaRipley_WWE #WWERaw pic.twitter.com/JYogZQVeyh
— WWE (@WWE) March 1, 2022
इस मैच की शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि बेकी लिंच और बियांका बिलेयर इस मैच को शुरू करेंगी। लेकिन बेकी चुपके से बाहर निकल गईं और निक्की को टैग दे दिया। इसके बाद लिव ने बियांका से टैग मांगा और बियांका ने मॉर्गन को टैग दे दिया। जिसके बाद रिंग में निक्की और लिव थीं।
Hey, thanks for that, @RheaRipley_WWE! 👍@YaOnlyLivvOnce #WWERaw pic.twitter.com/Ra7Xzrj1Jg
— WWE (@WWE) March 1, 2022
जब यह मैच शुरू हुआ तो लिव ने पूरी तरह निक्की पर काबू पा लिया था। लेकिन इसी बीच निक्की डौड्रॉप को टैग देने में कामयाब हो गईं। जिसके बाद एक एंज्यूगिरी लगाकर मॉर्गन ने भी बियांका को टैग दे दिया और फिर बियांका ने रिया को टैग देकर डौड्रॉप पर एक वर्टिकल सुपलेक्स लगाया। जिसके बाद डौड्रॉप लुढ़कती हुई रिंग के बाहर चली गईं। लेकिन तब ही निक्की और बेकी रिया और बियांका पर अटैक करने के लिए आईं। लेकिन बियांका और रिया ने निक्की और बेकी को रिंग के बाहर भेज दिया।
That's one strategy, @BeckyLynchWWE…#WWERaw pic.twitter.com/nCwoJqb994
— WWE (@WWE) March 1, 2022
इसके बाद मॉर्गन रिंग में आईं और उन्होंने रिंग के बाहर खड़ी तीनों विमेंस सुपरस्टार्स पर टॉप टर्नबकल से एक स्पलैश लगाया। लेकिन इसके बाद बियांका और बेकी रिंग में आईं। जहां दोनों एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश कर रही थीं। लेकिन इसी बीच बेकी ने स्मार्ट खेल खेला और बियांका की चोटी का इस्तेमाल करते हुए पहले उन्हें रिंग पोस्ट की तरफ खींचा और उन्हें पोस्ट में पटक दिया और फिर उनकी चोटी को रस्सियों पर बांध दिया और फिर उन पर अटैक करने लगीं।
That no good scoundrel…@BeckyLynchWWE #WWERaw pic.twitter.com/pO4d376JGK
— WWE (@WWE) March 1, 2022
इसके बाद डौड्रॉप और निक्की बारी-बारी से टैग लेकर बियांका पर अटैक कर रहे थे। लेकिन जब बेकी ने टैग लिया और बियांका को अपने कॉर्नर में ले गईं तो पहले बियांका बेकी के चेहरे पर एक किक लगाई और फिर एप्रन पर खड़ी निक्की और डौड्रॉप पर अटैक करके रिया को टैग दे दिया। जिसके बाद रिया ने रिंग में आकर बेकी पर अटैक करना शुरू कर दिया। इस बीच रिया ने बेकी को कवर करने की भी कोशिश की। लेकिन डौड्रॉप इसे तोड़ने में कामयाब रहीं।
You know what they say about payback…@BiancaBelairWWE @BeckyLynchWWE #WWERaw pic.twitter.com/CihUZ9NY36
— WWE (@WWE) March 1, 2022
मैच के अंतिम क्षणों में बियांका ने अपनी चोटी से बेकी के पेट और पीठ पर अटैक किया। जिसके बाद बेकी ने डर के मारे रिंग छोड़ने का फैसला किया और इसी बीच रिंग के अंदर बियांका ने निक्की को किस ऑफ डेथ लगाकर पिन कर दिया और इस मैच में जीत हासिल कर ली।
WWE Raw Results Highlights: Tommaso Ciampa vs. Robert Roode
इस मैच के लिए घंटी बजने के साथ ही सिआम्पा पूरी तरह से रूड पर हावी हो गए। लेकिन स्पाइन बस्टर के साथ रूड ने भी इस मैच में वापसी कर ली। जिसके बाद रूड पूरी तरह से सिआम्पा पर नियंत्रण प्राप्त करते हुए नजर आए।
He's got new entrance music AND a win over @RealRobertRoode!
— WWE (@WWE) March 1, 2022
Congrats @NXTCiampa!#WWERaw pic.twitter.com/QL0ElMV3Nz
लेकिन इसी बीच सिआम्पा ने अपने घुटने पर नी पैड हटाकर अपना घुटना रूड के चेहरे पर मारने की कोशिश की। लेकिन रूड इससे बच गए। लेकिन सिआम्पा का यह घुटना एप्रन पर खड़े जिगलर को लग गया। जिसके बाद सिआम्पा ने रूड को रोल-अप कर दिया और इस मैच में जीत हासिल कर ली।
A win for @NXTCiampa on #WWERaw, but @HEELZiggler & @RealRobertRoode laugh last and laugh loudest! pic.twitter.com/0YKjDsAH7E
— WWE (@WWE) March 1, 2022
लेकिन इस मैच के खत्म होने के बाद जिगलर और रूड दोनों ने मिलकर सिआम्पा पर अटैक करना शुरू कर दिया।
WWE Raw Results Highlights: Dana Brooke & Reggie vs. Tamina & Akira Tozawa
Love is in the air on #WWERaw and we've got mixed tag team action right now as #247Champion @DanaBrookeWWE & @WWE_Reggie take on @TozawaAkira & @TaminaSnuka! pic.twitter.com/SzcGWFEKrA
— WWE (@WWE) March 1, 2022
इस मैच की शुरुआत डाना ब्रुक और टमिना ने की। जहां डाना को शुरुआत में कुछ बढ़त मिली। लेकिन जल्द ही टमिना ने मैच में वापसी कर ली और वह डाना पर हावी हो गईं। इसके बाद टोजावा ने खुद टमिना से टैग लिया।
GO REGGIE! GO REGGIE! GO REGGIE!@DanaBrookeWWE @WWE_Reggie#WWERaw pic.twitter.com/3mYPSUdLMx
— WWE (@WWE) March 1, 2022
वहीं दूसरी और रेगी कानूनी प्रतियोगी थे। जिसके बाद टोजावा के सामने वह रिंग में आए। रेगी ने रिंग में आते ही टोजावा को एक सिटअप लगाते हुए पिनफॉल के लिए रोल कर दिया और इस मैच में जीत हासिल कर ली।
DO YOU BELIEVE IN MIRACLES? YES!@TozawaAkira @TaminaSnuka#WWERaw pic.twitter.com/vUOcjSrnyx
— WWE (@WWE) March 1, 2022
इस मैच के खत्म होने के बाद डाना रेगी को किस कर लेती हैं। जिसे देखकर टमिना भी टोजावा को किस कर लेती हैं और इससे टोजावा पूरी तरह से हैरान हो जाते हैं।
WWE Raw Results Highlights:The Mysterio’s in the ring
इस मैच के शुरू होने से पहले रे मिस्टीरियो ने मिज और लोगन पॉल के बारे में बात की, जिनका सामना वह रेसलमेनिया 38 में अपने बेटे के साथ करेंगे। रे ने अपने इस सेगमेंट में मिज को अपमानित किया और डोमिनिक ने उन्हें हॉलीवुड डंबस और लोगान पॉल को फैनबॉय कहा।
"LOGAN PAUL IS A SOCIAL & NFT PIONEER, AN ENTREPRENEUR. THE ONLY ONE WHO LOVED BEATING YOU TWO DOWN MORE THAN ME WAS LOGAN PAUL!"@mikethemiz showing @LoganPaul plenty of love right now on #WWERaw on the road to their tag team match at #WrestleMania! pic.twitter.com/mkbGlzwmHj
— WWE (@WWE) March 1, 2022
लेकिन इसी बीच द मिज ने रे मिस्टीरियो के इस सेगमेंट को बाधित कर दिया और मिस्टीरियोस को अपमानित करने लगे। मिस्टीरियो पर कुछ शॉट लेने के बाद द मिज ने आखिरकार रैंप छोड़ दिया और द हर्ट बिजनेस आ गए।
WWE Raw Results Highlights: The Mysterio’s vs The Hurt Business
इस मैच की शुरुआत रे और शेल्टन बेंजामिन के साथ हुई। दोनों सुपरस्टार्स ने मैच की शुरुआत से ही एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश की। लेकिन इसी बीच सेड्रिक एलेक्जेंडर ने रे का ध्यान भटकाते हुए उन्हें एप्रन से एक क्लॉथलाइन लगा दी।
BOOYAKA! BOOYAKA!@reymysterio #WWERaw pic.twitter.com/y734QhJ3Pw
— WWE (@WWE) March 1, 2022
इसके बाद सेड्रिक रिंग में आए और उनके साथी शेल्टन बाहर चले गए। लेकिन रे ने एक हरिकेन राना लगाते हुए डोमिनिक को टैग दे दिया। इसके बाद डोमिनिक ने रिंग में आकर मैच का रूख बदल दिया। डोमिनिक रिंग के अंदर और बाहर दोनों जगह हर्ट बिजनेस के दोनों सदस्यों से भिड़ रहे थे।
That despicable @mikethemiz just cost @reymysterio & @DomMysterio35 the tag team match on #WWERaw! pic.twitter.com/biwbbss7XI
— WWE (@WWE) March 1, 2022
एक समय पर डोमिनिक रिंग के अंदर पूरी तरह से बेंजामिन पर हावी थे। लेकिन मिज कहीं से बाहर आए और उन्होंने डोमिनिक को रिंग के बाहर खींचने की कोशिश की। लेकिन रे ने यह देख लिया और भीड़ में मिज का पीछा किया। इस बीच रिंग में, शेल्टन बेंजामिन ने इसका फायदा उठाया और डोमिनिक को रोलअप करके पिनफॉल कर जरिए जीत हासिल कर ली।
WWE Raw Results Highlights: RK-Bro vs Street Profits
रिडल और एंजेलो डॉकिन्स ने इस मैच की शुरुआत की। लेकिन जल्द ही फोर्ड ने टैग प्राप्त कर लिया और उन्होंने रिडल पर अपना काम जारी रखा। लेकिन रिडल ने ओवरहेड स्लैम लगाते हुए रैंडी को टैग दे दिया।जिसके बाद रैंडी ने फोर्ड पर अटैक जारी रखा वह अपने ओल्ड स्कूल स्टाइल में फोर्ड पर अटैक कर रहे थे। इसके बाद रैंडी ने रिडल को टैग दिया। जहां रिडल ने रैंडी की मदद से फोर्ड पर एक मूनसॉल्ट लगाने की कोशिश की। लेकिन फोर्ड ने अपने घुटने आगे कर दिए और फिर डॉकिंस को टैग दे दिया।
Whatever it takes, @MontezFordWWE!#WWERaw pic.twitter.com/YcoIQlexzJ
— WWE (@WWE) March 1, 2022
जिसके बाद डॉकिंस ने रिडल पर अपना काम जारी रखा। लेकिन इसी बीच रिडल ने डॉकिंस को रिंग से बाहर निकाल दिया और मीडिल रोप से डॉकिंस पर एक मूनसॉल्ट लगा दिया। इसके बाद फोर्ड ने एप्रन पर खड़े रैंडी पर अटैक कर दिया और रिंग के बाहर रिडल पर एक स्पलैश लगा दिया। इसके बाद रिडल और डॉकिंस रिंग में आए। जहां रिडल ने डॉकिंस के चेहरे पर एक किक लगाई और रैंडी को टैग दे दिया और वहीं डॉकिंस ने भी फोर्ड को टैग दे दिया।
11/10 FROG SPLASH!@MontezFordWWE #WWERaw pic.twitter.com/3K2uchrJbu
— WWE (@WWE) March 1, 2022
इसके बाद वाइपर ने फोर्ड पर अपना काम जारी रखा। रैंडी ने मीडिल रोप से फोर्ड को एक डीडीटी भी लगाई। लेकिन वह फोर्ड को आरकेओ लगाने से चूक गए। लेकिन फोर्ड रैंडी को फ्रॉग स्पलैश लगाने से नहीं चूके। इसके बाद फोर्ड ने रैंडी को कवर किया। लेकिन रैंडी ने अपना पैर रस्सी पर रख लिया। जिसे डॉकिंस ने हटा दिया और रेफरी इसे देख नहीं पाए और फोर्ड ने रैंडी को पिन करते हुए इस मैच में जीत हासिल कर ली।
WWE Raw Results Highlights: Backstage
"What if @PatMcAfeeShow tries to jump you?! I mean … I could be right there. I'll be right there. I got your back."
— WWE (@WWE) March 1, 2022
@austintheory1 has a game plan for Mr. McMahon on the Pat McAfee Show this Thursday! pic.twitter.com/71V3YAG32G
ऑस्टिन थ्योरी और विंस मैकमोहन को मिस्टर मैकमोहन के ऑफिस में बात करते हुए देखा गया। ऑस्टिन थ्योरी ने उल्लेख किया कि विंस मैकमोहन पैट मैकफी शो में होंगे और कहा कि शो के दौरान वह उनके पीछे होंगे। हालांकि मिस्टर मैकमोहन को यह विचार पसंद नहीं आया।
WWE Raw Results Highlights: United States Championship: Damian Priest vs. Finn Balor
AIR BÁLOR@FinnBalor#WWERaw pic.twitter.com/bAzIqX7FGp
— WWE (@WWE) March 1, 2022
इस मैच की शुरुआत से ही दोनों सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश की। लेकिन जल्द ही प्रीस्ट रिंग के बाहर चले गए। जहां बैलर ने उन पर रस्सियों के ऊपर से एक स्पलैश लगाया।इसके बाद दोनों सुपस्टार्स रिंग के बीच में आपस में लड़ते हुए दिखाई दिए। जहां प्रीस्ट ने बैलर को कॉर्नर में भेज दिया।जहां बैलर परेशानी में नजर आए।
Same, dude. Same.@FinnBalor#WWERaw pic.twitter.com/9MBSP6iIQz
— WWE (@WWE) March 1, 2022
लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में बैलर ने फिर से नियंत्रण प्राप्त किया और प्रीस्ट के फिनिशर द रेकनिंग को नेक ब्रेकर से काउंटर किया। इसके बाद जब एक बार बैलर ने रेकनिंग का मुकाबला कर लिया तो वह प्रीस्ट पर कूप डी ग्रास लगाने में कामयाब हो गए और प्रीस्ट को पिन करते हुए नए यूएस चैंपियन बन गए।
Why @ArcherofInfamy WHY?!?#WWERaw pic.twitter.com/dJfurnkjyv
— WWE (@WWE) March 1, 2022
लेकिन इस मैच के बाद प्रीस्ट ने माइक लिया और कुछ शब्द कहकर बैलर पर अटैक कर दिया। प्रीस्ट बैलर को रिंग के बाहर भी ले गए और उन्हें अनाउंस टेबल पर पटक दिया।
WWE Raw Results Highlights: Edge Wrestlemania opponent
UP NEXT on #WWERaw
— WWE (@WWE) March 1, 2022
Who will influence @EdgeRatedR's #WrestleMania decision? 👀 pic.twitter.com/HL5PP63EHu
इस सेगमेंट के लिए रेटेड-आर सुपरस्टार एज रिंग में थे। उन्होंने ज्यादा समय बर्बाद किए बिना किसी को आगे आने और उन्हें चुनौती देने के लिए कहा। इसके बाद ‘द फेनोमेनल वन’ एजे स्टाइल्स का म्यूजिक हिट हुआ और वह रिंग में एज के सामने आ गए और स्टाइल्स ने एज का चैलेंज स्वीकार कर लिया। यह वह मैच था जो हर कोई चाहता था और अब यह आखिरकार मेनिया में होने वाला है। एज ने कहा कि वह वर्ल्ड चैंपियन एडिशन चाहते हैं न कि स्टाइल्स का टैग-टीम एडिशन।
It's @AJStylesOrg!!!!!#WWERaw pic.twitter.com/wazBUsU58l
— WWE (@WWE) March 1, 2022
😲😲😲@EdgeRatedR just SHOCKED us all on #WWERaw… pic.twitter.com/DwOLkTDS4p
— WWE (@WWE) March 1, 2022
इसके बाद एज ने हाथ मिलाने की पेशकश की लेकिन इससे पहले कि स्टाइल्स हाथ मिला पाते, एज ने स्टाइल्स पर हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों सुपरस्टार्स एक विवाद में शामिल हो गए और जब एजे एज पर एक फेनोमेनल फोरआर्म लगाने जा रहे थे तब एज इससे बच गए और एजे को एक लोब लो लगा दिया।
It didn't have to come to this, @EdgeRatedR…#WWERaw pic.twitter.com/IT69isocg0
— WWE (@WWE) March 1, 2022
Did ANYBODY see this coming?!@EdgeRatedR #WWERaw pic.twitter.com/Y5BSXn5SmY
— WWE (@WWE) March 1, 2022
इसके बाद हॉल ऑफ फेमर दो कुर्सियों के साथ रिंग में आए और उन्होंने एक कुर्सी के नीचे स्टाइल्स का सिर रखा और दूसरी कुर्सी से उनके सिर पर वार कर दिया और इस तरह से एज के इस सेगमेंट और रॉ का अंत हुआ।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें