WWE Raw Results Highlights: एज और द मिज की मंडे नाइट रॉ में हुई शानदार वापसी, मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस के हमले के बाद केविन ओवंस ने की DQ के जरिए बिग ई पर जीत हासिल
WWE Raw Results Highlights- एज और द मिज की मंडे नाइट रॉ में हुई शानदार वापसी, मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस के…

WWE Raw Results Highlights- एज और द मिज की मंडे नाइट रॉ में हुई शानदार वापसी, मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस के हमले के बाद केविन ओवंस ने की DQ के जरिए बिग ई पर जीत हासिल: मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) के आज रात के शो की शुरुआत सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के सेगमेंट से हुई। लेकिन आज रात के शो का अंत केविन ओवंस और बिग ई के मैच से हुआ। जहां सैथ रॉलिंस ने केविन ओवंस और बिग ई (Kevin Owens and Big E) पर हमला कर दिया। जिसके बाद केविन ओवंस डब्ल्यूडब्ल्यूई डे 1 पीपीवी के डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप मैच में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा और क्या हुआ आज रात रॉ पर आइए जानते हैं…
WWE Raw Results Highlights: Seth Rollins Segment
WELCOME TO MONDAY NIGHT ROLLINS!@WWERollins#WWERaw pic.twitter.com/LinYkdbYbV
— WWE (@WWE) November 30, 2021
मंडे नाइट रॉ के आज रात के शो की शुरुआत सैथ रॉलिंस ने यह कहकर की कि पिछले हफ्ते जो हुआ उसके बाद आप सभी सोच रहे होंगे कि मेरा मूड खराब होगा। लेकिन ऐसा नही है और इसके पीछे की वजह यह है कि वो 1 जनवरी 2022 को डब्ल्यूडब्ल्यूई डे 1 पीपीवी में डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप के लिए बिग ई को चैलेंज करेंगे।
BREAKING NEWS as announced by @WWERollins right now on #WWERaw!@WWEBigE defends the #WWEChampionship against #TheVisionary at #WWEDay1!!! pic.twitter.com/6DHMz2SXpD
— WWE (@WWE) November 30, 2021
रिंग में इस बात की घोषणा करने के बाद रॉलिंस वास्तव में खुश लग रहे थे। लेकिन उनकी इस खुशी उस समय कम हो गई, जब फिन बैलर का म्यूजिक हिट हुआ।
WWE Raw Results Highlights: Seth Rollins vs. Finn Balor
#WWERaw kicks off with a one-on-one encounter between @FinnBalor & @WWERollins!
— WWE (@WWE) November 30, 2021
Who ya got? pic.twitter.com/8pI6zmNl8K
इस मैच के लिए बैलर रिंग में धीरे-धीरे चलकर आ रहे थे। लेकिन जैसे ही वह रिंग के करीब पहुंचे, तब ही सैथ रॉलिंस ने उन पर अटैक कर दिया और उन्हें रिंग के बाहर भेज दिया। इसके बाद उन्होंने बैलर को बैरिकेड्स पर पटका और फिर अनाउंस टेबल पर फेंक दिया। इसके बाद फिर उन्होंने स्टील स्टेप्स से उनके सिर पर वार किया और इसके बाद दोनों सुपरस्टार रिंग में चले गए।
No smiles from @FinnBalor tonight on #WWERaw!
— WWE (@WWE) November 30, 2021
Just FURY. pic.twitter.com/wluzeAFksg
लेकिन जैसे ही मैच के लिए घंटी बजी बैलर ने रॉलिंस को एक ड्रॉपकिक लगा दी और कूप डी ग्रास के लिए टॉप टर्नबकल पर चढ़ गए। लेकिन रॉलिंस लुढ़कते हुए रिंग से बाहर चले गए। जिसके बाद बैलर ने टॉप रोप से भागते हुए उन पर एक स्पलैश लगा दिया। इसके बाद दोनों सुपरस्टार रिंग में आ गए। जहां दोनों ने एक-दूसरे पर हमला जारी रखा। रॉलिन्स ने फिर बैलर को टॉप टर्नबकल पर बिठाया और फिर उन्हें पहले एक सुप्लेक्स और फिर फाल्कन एरो लगाया।
😣😣😣@WWERollins@FinnBalor#WWERaw pic.twitter.com/t3VMSwkJ68
— WWE (@WWE) November 30, 2021
इसके बाद रॉलिंस बैलर को कवर करने के लिए गए। लेकिन बैलर ने किकाआउट कर दिया। इसके बाद रॉलिंस ने टॉप टर्नबकल पर गए और एक बैलर पर एक फ्रॉग स्पलैश लगाने की कोशिश की। लेकिन बैलर ने अपने घुटने आगे कर दिए और उन्हें रोलअप करके पिन करने की कोशिश की। लेकिन रॉलिंस ने किकआउट कर दिया।
In a hot opening encounter to kick of #WWERaw, @WWERollins defeats @FinnBalor! pic.twitter.com/38HSTWslpV
— WWE (@WWE) November 30, 2021
इसके बाद बैलर कूप डी ग्रास लगाने के लिए पहले रॉलिंस को एक ड्रॉपकिक और फिर स्लिंग ब्लेड लगाने के लिए गए। लेकिन रॉलिंस ने इससे बचते हुए फिन बैलर की गर्दन की पीछे अटैक कर दिया। मैच के अंतिम क्षणों में बैलर रॉलिंस को एक नेक-ब्रेकर लगाने जा रहे थेष लेकिन रॉलिंस ने फिन बैलर की आंखों के दाहिन और प्रहार कर दिया और फिर बैलर की गर्दन के ठीक पीछे एक कोहनी मारकर उन्हें गिरा देते हैं और फिर कर्ब स्टॉम्प लगाकर बैलर को पिन कर देते हैं।
WWE Raw Results Highlights: Becky Lynch & Liv Morgan contract signing
"You're the reason why your friend is gone just like the reason why your big, fat greedy contract is the reason why MY friends are gone. How does it feel knowing you become everything you despised?" – @YaOnlyLivvOnce
— WWE (@WWE) November 30, 2021
🔥🎤#WWERaw pic.twitter.com/EUSYTZEuYM
बेकी लिंच और लिव मॉर्गन के इस कॉन्टैक्ट साइनिंग सेगमेंट का संचालन सोन्या डेविल ने किया। जहां बताया गया कि इन दोनों विमेंस सुपरस्टार्स के बीच मैच अगले हफ्ते होगा। इस सेगमेंट में पहले बेकी ने बुरी तरह से लिव मॉर्गन की बेज्जती की। लेकिन मॉर्गन ने भी बेकी को इसका जोरदार जवाब दिया। लिव ने कहा कि वह बेकी अब फिर से चैंपयिन नहीं बनने वालीं उन्होंने उनकी गलतियों से बहुत सी चीजें सीखी हैं।
TONIGHT on #WWERaw
— WWE (@WWE) November 30, 2021
Team @YaOnlyLivvOnce vs. Team @BeckyLynchWWE pic.twitter.com/wFhYLROKPh
इसके बाद दोनों के बीच में विवाद शुरू हो जाता है। जहां सोन्या दोनों को रोकती हैं। इसके बाद बेकी गुस्से में आकर लिव मॉर्गन को 5 ऑन 5 टीम टैग-टीम के लिए चैलेंज दे देती हैं। जिसे मॉर्गन स्वीकार कर लेती हैं और इस मैच ऑफिशियल कर दिया जाता है। इस मैच में बेकी की टीम में बैकी लिंच, कार्मेला, क्वीन जेलिना, डौड्रॉप और टमीना थीं और वहीं लिव मॉर्गन की टीम में बियांका ब्लेयर, लिव मॉर्गन, रिया रिप्ली और निक्की ए.एस.एच और डाना ब्रुक थीं।
WWE Raw Results Highlights: Raw Tag-Team Championship- Randy Orton & Riddle vs. Dolph Ziggler & Robert Roode
इस मैच के शुरू होने से पहले ही डॉल्फ जिगलर और रॉबर्ट रूड ने रैंडी ऑर्टन और रिडल पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों ने ही इस मैच को जल्दी खत्म करने की कोशिश की। लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं पाए। रूड और जिगलर दोनों ने ही एक-दूसरे को जल्दी-जल्दी टैग देते हुए आरके-ब्रो पर नियंत्रण बनाए रखा।
A GLORIOUS @RandyOrton impression by @RealRobertRoode…
— WWE (@WWE) November 30, 2021
Can he and @HEELZiggler capture the #WWERaw #TagTeamTitles from #RKBro?! pic.twitter.com/a2R9Ezfh2T
लेकिन जल्द ही रैंडी और रिडल ने भी मैच में वापसी कर ली। इस मैच के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब रैंडी और रिडल दोनों ही जिगलर और रूड को आरकेओ मारने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन रैंडी और रिडल इसमें कामयाब नहीं हो पाए।
Art. 🤩@RandyOrton@SuperKingofBros#WWERaw pic.twitter.com/02OeuuG0VC
— WWE (@WWE) November 30, 2021
इसके बाद रैंडी ने जिगलर को आरकेओ लगाने की कोशिश की। लेकिन जिगलर ने इसे जिगजैग में बदल दिया। इसके बाद जिगलर ने रैंडी को पिन करने की कोशिश की। लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए। लेकिन इसके बाद रैंडी जिगलर को आरकेओ लगाने और अपने टाइटल को रिटेन करने में कामयाब हो गए।
WWE Raw Results Highlights: Backstage
"@ScrapDaddyAP told me that if I beat @WWEBigE tonight, then I get added to the title match at #WWEDay1!" – @FightOwensFight#WWERaw pic.twitter.com/L81jqtXCUq
— WWE (@WWE) November 30, 2021
बैकस्टेज सैथ रॉलिंस और केविन ओवंस एक-दूसरे मिले। जहां केविन ने रॉलिंस ने कहा कि अगर वह आज रात बिग ई को हरा देते हैं तो वह डब्ल्यूडब्ल्यूई डे 1 पीपीवी में बिग ई और सैथ रॉलिंस के मैच में तीसरे प्रतियोगी के रूप में शामिल हो जाएंगे।
WWE Raw Results Highlights: Backstage
केविन ओवंस की बात सुनकर सैथ रॉलिंस एडम पीयर्स के पास जाते हैं। जहां वह उनसे केविन की कही हुई बात की सच्चाई जानने का प्रयास करते हैं। जिस पर पीयर्स कहते हैं कि तुम केविन को जानते हो कि वह कितना बड़ा झूठा है। जिसके बाद रॉलिंस वहां से चले जाते हैं और सोन्या डेविल पिक्चर में आ जाती हैं और पीयर्स उनसे इस बारे में पूछते हैं। जिस पर सोन्या कहती हैं कि यह एक अच्छा आइडिया है।
WWE Raw Results Highlights: Edge returns
UP NEXT on #WWERaw@EdgeRatedR! pic.twitter.com/WRc4Clg5Ma
— WWE (@WWE) November 30, 2021
आज रात मंडे नाइट रॉ में एज ने अपनी शानदार वापसी की। जहां उन्होंने सैथ रॉलिंस की तारीफ करते हुए कहा कि वह डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप मैच के योग्य हैं। लेकिन यह अलग कहानी है। मेरा सामना करने के लिए बहुत से सुपरस्टार यहां हैं। जिसमें एजे स्टाइल्स, डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर शामिल है। जब एजे अपनी बात कह ही रहे थे कि तब ही द मिज का म्यूजिक हिट होता है।
The stars have aligned because @mikethemiz & @MaryseMizanin are BACK on #WWERaw! pic.twitter.com/0lheVK8b5p
— WWE (@WWE) November 30, 2021
जिसके बाद द मिज अपनी पत्नी मरिस के साथ रिंग में आते हैं और वह कहते हैं कि तुम हर महीने अपनी वापसी करते हो और तुम्हारी वापसी को सोशल मीडिया पर दिखाया जाता है आतिशबाजी की जाती है। लेकिन मुझे यह सब नहीं मिलता। इसके बाद एज और मिज के बीच में जुबानी जंग शुरू हो जाती है। जहां एज कहते हैं कि उन्होंने इसे पाने के लिए कड़ी मेहनत की है।
"YOU have people saying your name just to get a cheap reaction. You live rent-free in a lot of heads." – @EdgeRatedR
— WWE (@WWE) November 30, 2021
And @mikethemiz knows it… 😏#WWERaw pic.twitter.com/BpprcLbXMR
एज ने कहा कि उन्हें पता है कि उनका प्रो-रेसलिंग में अब ज्यादा करियर नहीं बचा है। लेकिन उन्हें जो भी समय मिला है उन्होंने उसके लिए संघर्ष किया है।इसके बाद एज ने मिज को अपमानित करते हुए उन्हें तुरंत ही एक मैच के लिए उकसाया, लेकिन हमेशा की तरह द मिज पीछे हट गए और अपनी पत्नी के साथ रिंग से बाहर चले गए।
WWE Raw Results Highlights: Backstage
YOU did this, @AngeloDawkins & @MontezFordWWE!@AJStylesOrg is feeling the effects of the 🧯 from last Monday on #WWERaw… pic.twitter.com/rUI1HjKIRa
— WWE (@WWE) November 30, 2021
एजे स्टाइल्स और ओमोस बैकस्टेज नजर आए। जहां एजे ने बताया कि पिछले हफ्ते स्ट्रीट प्रॉफिट्स के द्वारा डाले गए केमिकल्स की वजह से अब वह देख नहीं सकते।
WWE Raw Results Highlights: The Alpha Academy vs. The Street Profits
…𝑰𝒔 𝒄𝒐𝒐𝒌𝒊𝒏'@AJStylesOrg 😎#WWERaw pic.twitter.com/Fjg1dNCUTa
— WWE (@WWE) November 30, 2021
इस मैच की शुरुआत से पहले एजे स्टाइल्स और ओमोस रैंप पर नजर आए। इसके बाद रिंग में ओटिस और मोंटेज फोर्ड नजर आए। जहां ओटिस फोर्ड पर हावी होते हुए नजर आए। इसके बाद ओटिस ने चाड गैबल को टैग दे दिया। जहां गेबल ने भी फोर्ड पर अपना हमला जारी रखा। लेकिन जब ओटिस ने दूसरी बार रिंग में आकर गैबल को टैग दिया तब फोर्ड एंजलो डॉकिंस को टैग देने में कामयाब रहे।
जहां एंजलो डॉकिंस ने बैक बॉडी ड्रॉप लगाकर गैबल पर हावी होने की कोशिश की। डॉकिन्स गेबल और ओटिस दोनों पर हावी हो रहे थे। उन्होंने ओटिस को ड्रॉपकिक लगाकर रिंग के बाहर भेजा और इसके बाद फोर्ड ने गेबल पर फ्रॉग स्पलैश लगाने की कोशिश की। लेकिन ओटिस ने गैबल को रिंग के बाहर खींच लिया और दोनों ने डॉकिन्स को बैरिकेड्स में पटक दिया।
Disappointed dad @TheGiantOmos tonight.@AJStylesOrg#WWERaw pic.twitter.com/eHKRozxsGD
— WWE (@WWE) November 30, 2021
इसके बाद फोर्ड ने फिर एक अवसर की तलाश की और ओटिस और गेबल दोनों पर रिंग के बाहर कूद पड़े। उन्होंने गेबल को रिंग के अंदर रोल किया और फ्रॉग स्पलैश के लिए टॉप टर्नबकल पर चढ़ गए। जैसे ही वह गेबल पर फ्रॉग स्पलैश लगाने वाले थे तब ही एजे स्टाइल्स ने फोर्ड का पैर पकड़ने के लिए एप्रन पर चढ़ गए। जिसे देखकर सभी लोग हैरान हो गए।
क्योंकि एजे स्टाइल्स अपनी आंखों की रोशनी जाने का बहाना कर रहे थे और ओमोस भी एजे को देखकर हैरान रह गए। इस बीच रिंग में फोर्ड ने गेबल पर एक स्पलैश लगाया और इस मैच में जीत हासिल कर ली।
WWE Raw Results Highlights: Backstage
बैकस्टेज विंस मैकमोहन और ऑस्टिन थ्योरी नजर आए। जहां मैकमोहन ने कहा कि तुम अभी और सरप्राइज के लिए तैयार रहो।
WWE Raw Results Highlights: Backstage
"My pants are not on fire because I'm not lying."@FightOwensFight responds accordingly to @WWERollins & @ScrapDaddyAP on #WWERaw. pic.twitter.com/Zr6lQQ2rCi
— WWE (@WWE) November 30, 2021
सैथ रॉलिंस ने बैकस्टेज जाकर केविन ओवंस ने कहा कि झूठे इंसान एडम पीयर्स ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। लेकिन ओवंस ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है मैं झूठ नहीं बोल रहा हूं। अगर मैं आज रात बिग ई से जीत जाता हुं तो मुझे भी तुम्हारे और बिग ई के मैच में शामिल कर लिया जाएगा।
WWE Raw Results Highlights: United States Championship- Damian Priest vs. Apollo Crews
It's good to have a @CommanderAzeez in your corner…#WWERaw #USTitle @WWEApollo @ArcherOfInfamy pic.twitter.com/uqvoAtjttg
— WWE (@WWE) November 30, 2021
यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के इस मैच में पहले अपोलो क्रूस और फिर डेमियन प्रीस्ट एक-दूसरे पर हावी रहे। लेकिन इसके बाद क्रूस रिंग के बाहर चले जाते हैं। जहां प्रीस्ट क्रूस का पीछा करते हैं। लेकिन कमांडर अजीज प्रीस्ट को अपनी बातों में उलझा लेते हैं और फिर क्रूस प्रीस्ट के चेहरे पर नी ड्रॉप लगा देते हैं। इसके बाद दोनों रिंग में आ गए। जहां क्रूस ने एक मूनसॉल्ट लगाकर प्रीस्ट को पिन करने की कोशिश की। लेकिन चैंपियन ने किकआउट कर दिया।
Woahwoahwoah….@ArcherofInfamy#WWERaw pic.twitter.com/C3cCpvz2Er
— WWE (@WWE) November 30, 2021
इसके बाद प्रीस्ट ने मैच में वापस आने के लिए क्रूस पर पंच लगाने शुरू कर दिए और फिर एक एंज्यूगिरी लगाकर उन्हें पिन करने की कोशिश की। लेकिन क्रूस ने किकआउट कर दिया। इसके बाद प्रीस्ट ने अपना हमला जारी रखा लेकिन तब ही क्रूस रिंग से बाहर चले गए। जिसके बाद प्रीस्ट ने क्रूस पर एक स्पलैश लगाने की कोशिश की। लेकिन तब ही कमांडर अजीज ने उन्हें बचा लिया।
#USChampion @ArcherOfInfamy is in the zone again!#WWERaw pic.twitter.com/w4K5XmqxV2
— WWE (@WWE) November 30, 2021
इसके बाद प्रीस्ट ने क्रूस पर स्टील स्टेप्स से एक शानदार मूव लगाकर उन्हें रिंग के अंदर भेज दिया और वह टॉप टर्नबकल पर चढ़ गए। जिसके बाद कमांडर अजीज ने प्रीस्ट का पैर पकड़कर नीचे खींच लिया। जिसके बाद रेफरी ने कमांडर अजीज को बैकस्टेज भेज दिया। लेकिन इसके बाद प्रीस्ट गुस्से में आ गए और उन्होंने पहले तो क्रूस को एक चोक स्लैम लगाया और फिर अपना फिनिशिंग मूव रिकनिंग लगाकर क्रूस को पिन कर दिया और इस मैच को जीतकर अपना यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल बरकरारर रखा।
WWE Raw Results Highlights: Backstage
बैकस्टेज सैथ रॉलिंस को एडम पीयर्स और सोन्या डेविल के साथ देखा गया। जहां वह पीयर्स से कहते हैं कि उन्हें ओवंस के लिए कुछ करना चाहिए। लेकिन पीयर्स कहते हैं कि ओवंस सच बोल रहे हैं। अगर वह बिग ई को हरा देते हैं तो वह डब्ल्यूडब्ल्यूई डे 1 में डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप मैच में शामिल हो जाएंगे। जिसके बाद रॉलिंस काफी गुस्से में आ जाते हैं।
WWE Raw Results Highlights: Rey & Dominik Mysterio vs. Cedric Alexander & Shelton Benjamin
LEGENDARY!@reymysterio#WWERaw pic.twitter.com/i2BV1jU9zi
— WWE (@WWE) November 30, 2021
इस मैच की शुरुआत शेल्टन बेंजामिन और डोमिनिक मिस्टीरियो ने की। जहां बेंजामिन डोमिनिक पर हावी होने में कामयाब रहे। इसके बाद बेंजामिन ने सेड्रिक अलेक्जेंडर को टैग दिया ।जहां अलेक्जेंडर ने भी डोमिनिक पर हमला जारी रखा। लेकिन जब बेंजामिन दोबारा टैग लेकर मैच में वापस आए। तब डोमिनिक रे मिस्टीरियो को टैग देने में कामयाब रहे।
1️⃣2️⃣3️⃣8️⃣!@reymysterio@DomMysterio35#WWERaw pic.twitter.com/P0vZhAYRzs
— WWE (@WWE) November 30, 2021
इसके बाद रे ने रिंग में आते ही मैच का रूख बदल दिया। मैच के अंतिम क्षणों में डोमिनिक और रे दोनों ने मिलकर बेंजामिन और अलेक्जेंडर को डबल 619 लगाया और फिर डोमिनिक ने अलेक्जेंडर पर एक फ्रॉग स्पलैश लगाकर उन्हें पिन कर दिया और इस टैग टीम मैच में जीत हासिल कर ली।
WWE Raw Results Highlights: Team Liv (Liv Morgan, Nikki A.S.H, Dana Brooke, Rhea Ripley, Bianca Belair) vs. Team Becky (Becky Lynch, Doudrop, Carmella, Queen Zelina, Tamina)
TEAM LIV takes on TEAM BECKS up next on #WWERaw!
— WWE (@WWE) November 30, 2021
Who do you roll with … #TeamLiv or #TeamBecks? pic.twitter.com/lwNdt64cpq
10 विमेंस टैग टीम के इस मैच की शुरुआत बेकी लिंच और लिव मॉर्गन ने की। जहां मॉर्गन शुरुआत में ही बेकी पर हावी हगो गईं। लेकिन जब मॉर्गन अपने हिप से बेकी पर अटैक करने जा रही थीं। तब बेकी रास्ते से हट गईं। जिसके बाद बेकी को मैच में वापसी का मौका मिला। इसके बाद बेकी ने कार्मेला को टैग दिया। जहां कार्मेला ने मॉर्गन पर अपना काम जारी रखा।
Are you a @DanaBrookeWWE or a @RheaRipley_WWE?#WWERaw pic.twitter.com/UY1zIRcmSl
— WWE (@WWE) November 30, 2021
लेकिन इसके बाद कार्मेला ने जेलिना और मॉर्गन ने रिया रिप्ले को टैग दे दिया। लेकिन तब ही बेकी की टीम की सभी सुपरस्टार रिंग में आ गईं और उन्होंने रिया पर पर अटैक कर दिया। लेकिन कानूनी रूप से टमिना रिंग में थीं। जहां उन्होंने हेड बट लगाकर रिया पर नियंत्रण प्राप्त किया। लेकिन रिया ने एक क्लॉथलाइन लगाकर निक्की को टैग दे दिया।
Poor @CarmellaWWE… 😖@RheaRipley_WWE#WWERaw pic.twitter.com/aCcSL75sCn
— WWE (@WWE) November 30, 2021
इसके बाद टमिना को मॉर्गन की टीम ने रिंग में घेर लिया। जहां बियांका ने टमिना को केओडी के लिए उठा लिया। लेकिन बेकी की टीम ने उन्हें बचा लिया। इसके बाद डौड्रॉप और निक्की रिंग में नजर आए। जहां डौड्रॉप पूरी तरह से निक्की पर हावी होते हुए नजर आईं। इसके बाद डौड्रॉप ने बेकी को टैग दिया। जहां वह निक्की पर एलबो ड्रॉप लगाती हुई नजर आईं।
इसके बाद निक्की ने अपनी टीम देने की कोशिश की लेकिन बेकी ने जल्दी से कार्मेला को टैग दिया और कार्मेला ने निक्की को अपनी टीम को टैग देने से रोक दिया। इसके बाद निक्की ने एक जॉ ब्रेकर लगाते हुए रिया को टैग दे दिया। इसके बाद एक रिया ने कार्मेला को क्लॉथलाइन लगा दी और फिर बेकी की टीम पर हमला कर दिया।
.@YaOnlyLivvOnce, meet @TaminaSnuka!#WWERaw pic.twitter.com/61Q26cK9Ap
— WWE (@WWE) November 30, 2021
इसके बाद सभी विमेंस सुपरस्टार्स ने बारी-बारी से आकर एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इसके बाद सभी विमेंस सुपरस्टार्स रिंग के बाहर चली गईं और रिंग के अंदर रिया ने कार्मेला पर रिप टाइड लगाने की कोशिश की। लेकिन कार्मेला ने इससे बचते हुए उनके पैर के पीछे हमला कर दिया और फिर उन्हें एक किक लगा दी।
इसके बाद डाना ब्रुक और टमिना रिंग में नजर आए। जहां डाना ने लिव को टैग देने में कामयाब रहीं। जिन्होंने रिंग में आते ही इस मैच का रुख बदल दिया। इसके बाद रिंग के बाद बेकी ने रिंग में आने की कोशिश की। लेकिन डाना ने उन्हें बाहर कर दिया और रिंग के बाहर सभी विमेंस सुपरस्टार्स एक-दूसरे पर हमला करने लगी।
Effective strategy from @CarmellaWWE & #QueenZelina!#WWERaw pic.twitter.com/qwHWxfATNk
— WWE (@WWE) November 30, 2021
लेकिन तब ही कर्मेला और जेलिना ने मिलकर डाना को टॉप टर्नबकल से रिंग के बाहर लड़ रही सभी विमेंस सुपरस्टार्स पर फेंक दिया। मैच के अंतिम क्षणों में मॉर्गन और टमिना रिंग के अंदर थीं। जहां मॉर्गन ने टमिना को फेस फर्स्ट लगाते हुए इस 10 विमेंस टैग-टीम मैच को जीत लिया। लेकिन इस मैच के बाद बेकी ने मॉर्गन पर हमला कर दिया और डौड्रॉप ने बियांका बेलेयर वहीं रिंग के बाहर भी सभी विमेंस सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे पर अटैक कर दिया था।
ADVANTAGE: LIV MORGAN@YaOnlyLivvOnce#WWERaw pic.twitter.com/pmSLiR5JXL
— WWE (@WWE) November 30, 2021
रिंग के अंदर बियांका ने डौड्रॉप को एक स्पाइन बस्टर लगाया और जब बेकी मॉर्गन को मैनहैंडल स्लैम लगाने की कोशिश कर रही थीं। तब मॉर्गन ने इससे बचते हुए बेकी को ही फेस फर्स्ट लगा दिया।
WWE Raw Results Highlights: Backstage
Have a nice day at work, @kev_egan! 🤗@WWEBigE#WWERaw pic.twitter.com/PM4PQJyLi5
— WWE (@WWE) November 30, 2021
बैकस्टेज बिग ई का इंटरव्यू लिया जाता है। जहां उनसे आज रात केविन ओवंस के खिलाफ मैच के दवाब के बारे में पूछा जाता है। जिसके जवाब वह न में देते हैं। बिग ई आगे कहते हैं कि डब्ल्यूडब्ल्यूई डे 1 में ट्रिपल-थ्रेट मैच में उनकी चैंपियनशिप के लिए खतरा हो। लेकिन उनका प्लान 2022 की धमाकेदार शुरुआत करने की है और इसके लिए वह आज रात केविन ओवंस को जीतने नहीं देंगे।
WWE Raw Results Highlights: Backstage
😳😳😳@VinceMcMahon
— WWE (@WWE) November 30, 2021
@austintheory1#WWERaw pic.twitter.com/l8XSGoPVRB
इस बैकस्टेज सेगमेंट मे विंस मैकमोहन ऑस्टिन थ्योरी से पूछते हैं कि आज रात तुमने क्या सीखा। जिस पर थ्योरी कहते हैं कि हमें सरप्राइज के लिए तैयार रहना चाहिए और इसके बाद मैकमोहन थ्योरी को एक थप्पड़ मार देते हैं और कहते हैं कि अभी तुम्हें बहुत कुछ सीखना है।
WWE Raw Results Highlights: Big E vs. Kevin Owens
Even @WWERollins felt that one!#WWERaw pic.twitter.com/NXJVPrBbk8
— WWE (@WWE) November 30, 2021
इस मैच से पहले सैथ रॉलिंस रैंप से चलते हुए रिंग साइड पर आते हैं। जिसके बाद मैच के लिए घंटी बजती है और बिग ई और केविन ओवंस एक-दूसरे पर हमला करने लगते हैं। लेकिन बिग ई केविन पर हावी हो जाते हैं। इसके बाद यह एक्शन रिंग के बाहर जाता है। जहां बिग ई पहले केविन को बेरिकेड पर फिर अनाउंस टेबल पर केविन को चेहरे को पटकते हैं।
You've got a friend in @WWEGraves, @WWERollins!#WWERaw pic.twitter.com/gsLN3kBPOJ
— WWE (@WWE) November 30, 2021
लेकिन रिंग में जाने के बाद केविन बिग ई पर हावी होते हुए दिखाई देते हैं और बिग ई के पैर पर एक चॉप ब्लॉक लगाकर उन्हें परेशानी में डाल देते हैं और फिर बिग ई के घुटने को अपना निशाना बनाते हैं। जिसकी वजह से बिग ई काफी परेशानी में नजर आते हैं। लेकिन तब ही बिग ई केविन को रिंग के बाहर भेज देते हैं। जहां रॉलिंस केविन का मजाक बनाते हैं। लेकिन केविन रॉलिंस को एक थप्पड़ मार देते हैं।
Things are breaking down at ringside!!!@FightOwensFight@WWERollins#WWERaw pic.twitter.com/j1kcWv2hIN
— WWE (@WWE) November 30, 2021
जिसके बाद केविन रिंग के अंदर चले जाते हैं और टॉप टर्नबकल पर चढ़ जाते हैं। जिसका फायदा उठाते हुए बिग ई केविन को रिंग में गिरा देते हैं और फिर एप्रन पर केविन को एक बिग स्पलैश लगाते हैं और फिर स्टील स्टेप्स पर बिग ई को एक स्पलैश लगाते हैं। लेकिन रिंग में केविन बिग ई को नियंत्रित करते हुए नजर आते हैं। लेकिन बिग ई एक क्लॉथलाइन के साथ मैच में वापसी करते हैं। लेकिन केविन नीचे के टर्नबकल पर बिग को फेस फर्स्ट लगा देते हैं।
इसके बाद केविन टॉप टर्नबकल से बिग ई को एक सुपलेक्स लगाते हैं। जिसके और फिर उन्हें स्लीपर होल्ड में डालने का प्रयास करते हैं। लेकिन बिग ई इससे बचने के लिए केविन को पंच लगाने लगते हैं और फिर केविन को 3 बेली-टू-बेली सुपलेक्स लगाते हैं। लेकिन केविन भी बिग ई पर पलटवार कर देते हैं और बिग ई भी ऐसा ही करते हैं। इसके बाद केविन एक सुपरकिक लगाकर बिग ई को पिन करने की कोशिश करते हैं। लेकिन बिग ई किकआउट कर देते हैं।
GENIUS!@FightOwensFight outsmarted @WWERollins on #WWERaw and got himself added to the #WWEChampionship Match at #WWEDay1! pic.twitter.com/5VkFW0pap5
— WWE (@WWE) November 30, 2021
लेकिन जब केविन बिग ई को कॉर्नर पर केनन बॉल लगाने की कोशिश करते हैं तब बिग ई उन्हें उठाकर पटक देते हैं। इसके बाद केविन बिग ई पर अपना हमला जारी रखते हैं और फिर वह रिंग के बाहर अचानक से सैथ रॉलिंस पर हमला कर देते हैं। इसके बाद केविन रिंग में चले जाते हैं। जहां बिग ई और केविन ओवंस का मुकाबला जारी रहता है।
लेकिन तब ही रॉलिंस रिंग में आकर केविन पर हमला कर देते हैं और फिर बिग ई को एक स्टॉम्प लगा देते हैं। लेकिन सैथ के हमले के बाद यह मैच डिस्क्वालिफाई हो जाता है और केविन इस मैच को जीत जाते हैं। जिसके बाद केविन अब डब्ल्यूडब्ल्यूई डे 1 पीपीवी में डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप के लिए बिग ई और सैथ रॉलिंस का सामना करेंगे।