WWE Raw Results: डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ का सीधा प्रसारण कंसास, विचिटा के इंटरस्ट बैंक एरिना से हुआ। जिसमें कई जबरदस्त मैच और सेगमेंट देखने को मिले। अगर आज के शो की बात करें तो मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) की शुरुआत द मिज टीवी (The Miz TV) से हुई और वहीं आज के शो का अंत बॉबी लैश्ले और थ्योरी (Bobby Lashley and Theory) के पोज डाउन से हुआ। लेकिन इन सबके अलावा भी कुछ ऐसी चीजें थीं। जिन्हें देखकर फैंस पूरी तरह से हैरान हो गए तो इन्हीं कुछ बेहतरीन पलों को हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं आज के शो के टॉप 3 मोंमेंट्स पर एक नजर।
WWE Raw Results: पॉल हेमैन ने जोड़ी रिडल और रोमन रैंस के बीच होने वाले टाइटल मैच में नई शर्त
"No matter what the percentage has been in the past … when the champion is @WWERomanReigns, that percentage goes down to ZERO!" – @HeymanHustle#WWERaw pic.twitter.com/j8iktqZ27l
— WWE (@WWE) June 14, 2022
मंडे नाइट रॉ के आज रात के शो की शुरुआत द मिज टीवी से हुई। जहां मिज के स्पेशल गेस्ट कोई और नहीं बल्कि पॉल हेमैन थे। इस टॉक शो में पहले तो मिज ने ऑडियंस की बेइज्जती की और फिर मनी इन द बैंक के बारे में बात करते हुए बताया कि किस तरह से उन्होंने दो बार मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट को कैश-इन किया है।
"@HeymanHustle, you don't know me. @WWERomanReigns doesn't know me. And you both don't know what I'm capable of."@SuperKingofBros #WWERaw pic.twitter.com/HfE2JwM0BJ
— WWE (@WWE) June 14, 2022
इसके बाद मिज ने कहा कि जो भी इस बार इस कॉन्ट्रैक्ट को जीतेगा, वह रोमन पर इसे कैश- इन करेगा। जिसके बाद हेमैन ने मिज की बात का जवाब देते हुए कहा कि कोई भी रोमन को हरा नहीं पाएगा और फिर हेमैन ने रिडल के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि रिडल और रोमन के मैच में एक शर्त भी जोड़ी जाएगी। जिसके बाद रिडल ने हेमैन को बाधित करते हुए एंट्री की और रोमन को हराने का दावा करते हुए नजर आए।
As revealed by @HeymanHustle, if @SuperKingofBros does not defeat @WWERomanReigns this Friday in the championship match on #SmackDown, Riddle will not be able to challenge for the Undisputed WWE Universal Championship as long as Roman Reigns is champion!#WWERaw pic.twitter.com/lRlpUqt6e4
— WWE (@WWE) June 14, 2022
जिसके बाद हेमैन ने उस शर्त का खुलासा करते हुए कहा कि अगर रिडल इस मैच में हार जाते हैं तो वह फिर कभी भी रोमन को टाइटल्स के लिए चैलेंज नहीं कर पाएंगे। इसके बाद हेमैन ने द उसोस को रिंग में बुलाया। लेकिन तब ही द स्ट्रीट प्रॉफिट्स भी वहां आ गए।
WWE Raw Results: बेकी लिंच और असुका के बीच छिड़ा ब्रॉल
And here we go!@BeckyLynchWWE @DanaBrookeWWE #WWERaw pic.twitter.com/e6LEJ1b7C2
— WWE (@WWE) June 14, 2022
रॉ के आज रात के एपिसोड में बेकी लिंच और डाना ब्रुक के बीच 24/7 चैंपियनशिप के लिए एक रीमैच होने वाला था। लेकिन इस मैच से पहले ही बेकी ने डाना पर अटैक कर दिया और फिर माइक लेकर कहा कि उन्हें इस टाइटल की कोई आवश्यकता नहीं है। वह मनी इन द बैंक के लैडर मैच में हिस्सा लेना चाहती हैं।
Are you #TeamBecky or #TeamAsuka?@BeckyLynchWWE @WWEAsuka #WWERaw pic.twitter.com/ZNrztkNYnB
— WWE (@WWE) June 14, 2022
इसके बाद उन्होंने एक बार फिर से डाना पर अटैक करने की कोशिश की। लेकिन असुका ने एंट्री करते हुए डाना को बचा लिया। जिसके बाद बेकी और असुका के बीच ब्रॉल देखने को मिला। जहां असुका बेकी पर भारी पड़ती हुई नजर आईं।
WWE Raw Results: थ्योरी ने किया पोज डाउन में बॉबी लैश्ले पर धोखे से अटैक
डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ का आज रात का मेन इवेंट एक पोज डाउन सेगमेंट था। जहां थ्योरी और बॉबी लैश्ले दोनों ने ही अपने बॉबी बिल्डिंग के पोज दिए। इस पोज डाउन से पहले एडम पीयर्स ने दोनों सुपरस्टार्स का परिचय दिया और बताया कि इस पोज डाउन में 3 राउंड होंगे।
Who wins Round 3 … @_Theory1 or @fightbobby?#WWERaw pic.twitter.com/fI5qTKrHjQ
— WWE (@WWE) June 14, 2022
जिसके बाद सबसे पहले पोज देने का मौका थ्योरी को दिया गया। इसके बाद बॉबी लैश्ले ने अपने पोज दिए। जिन्हें फैंस का पूरा सर्पोट मिला और वह इस पोज डाउन के विजेता चुने गए। लेकिन इसके बाद ही थ्योरी ने लैश्ले से कहा कि एक और पोज है और अगर वह इस पोज को देने में कामयाब हो जाते हैं तो वह विजेता बन जाएंगे।
Sore loser.@_Theory1 #WWERaw pic.twitter.com/PqC3POOGyz
— WWE (@WWE) June 14, 2022
लेकिन इसके बाद ही थ्योरी लैश्ले की आखों में स्प्रे डाल देते हैं और ड्रॉप किक लगाकर उन्हें रिंग बाहर कर देते हैं और फिर अपने यूएस टाइटल के साथ पोज देते हुए सेल्फी लेने लगते हैं।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें