WWE Raw Results: डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ के आज के शो का सीधा प्रसारण इंडियाना, इवांसविले में फोर्ड सेंटर से हुआ था। जिसकी शुरुआत रिडल (Riddle) के सेगमेंट के साथ हुई थी और वहीं आज के शो का अंत असुका और बेकी लिंच (Asuka and Becky Lynch) के मैच से हुआ था। लेकिन इन सबके अलावा भी आज रात कुछ बेहतरीन पल देखने को मिले। जिसे देखकर फैंस पूरी तरह से हैरान हो गए। इन्हीं में से कुछ बेहतरीन पलों को हम यहां आपके सामने लेकर आए हैं तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं आज के मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) के टॉप 3 मोमेंट्स पर एक नजर।
WWE Raw Results: द जजमेंट डे ने एक बार फिर से किया एजे स्टाइल्स और लिव मॉर्गन पर अटैक
Phenomenal Teamwork!@YaOnlyLivvOnce @AJStylesOrg #WWERaw pic.twitter.com/nhPyOV18Tn
— WWE (@WWE) May 24, 2022
मंडे नाइट रॉ के आज के एपिसोड में एज के ग्रुप द जजमेंट के सदस्य एडम प्रीस्ट और रिया रिप्ले ने मिलकर एजे स्टाइल्स और लिव मॉर्गन का सामना किया। जहां एज के दखल देने के कारण एजे और लिव को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।
SPEAR. SPEAR. SPEAR.@EdgeRatedR #WWERaw pic.twitter.com/zDZaraVNvN
— WWE (@WWE) May 24, 2022
लेकिन इस मैच के बाद एजे और द जजमेंट डे के बीच में ब्रॉल शुरू हो गया। जहां द जजमेंट डे ने मिकलर एजे और लिव मॉर्गन पर अटैक करना शुरू कर दिया। जिसके बाद एज ने पहले तो एजे को स्पीयर लगाया और फिर रिया ने लिव को रिप टाईड लगाकर उनकी बुरी हालत कर दी।
WWE Raw Results: सैथ रॉलिंस ने किया कोडी रोड्स पर बुरी तरह से अटैक
Can @CodyRhodes bounce back against @mikethemiz? Find out as #WWERaw rolls on! pic.twitter.com/6FlI5ZsHBU
— WWE (@WWE) May 24, 2022
डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ के आज के एपिसोड में कोडी रोड्स ने द मिज का सामना किया। लेकिन इस मैच के खत्म होने से पहले ही सैथ रॉलिंस ने कोडी पर अटैक कर दिया। जिसमें द मिज ने भी उनके साथ दिया। मिज और सैथ ने मिलकर पहले तो रिंग के बाहर कोडी पर हमला किया और फिर उन्हें स्टील स्टेप्स में दे मारा।
😣😣😣😣😣😣😣😣@WWERollins brings the punishment to @CodyRhodes ahead of #HIAC!#WWERaw pic.twitter.com/LTfCFJqXm7
— WWE (@WWE) May 24, 2022
इसके बाद सैथ ने एक फैंस से कोडी की बेल्ट छिनकर कोडी की पीठ पर उस बेल्ट से अटैक किया और फिर वहां से चले गए। जिसके बाद कोडी अपने पैरों पर खड़े होकर बैकस्टेज जाने लगे और अपनी बेल्ट एक बार फिर से उस फैन को दी।
WWE Raw Results: बेकी लिंच ने बनाई हेल इन ए सेल में होने वाले रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच में अपनी जगह
Big Time Asuka@WWEAsuka #WWERaw pic.twitter.com/aZH0iFzYTj
— WWE (@WWE) May 24, 2022
रॉ पर आज रात के मेन इवेंट के लिए एडम पीयर्स द्वारा बेकी लिंच और असुका के बीच एक मैच बुक किया गया था। जिसकी शर्त यह थी कि अगर बेकी इस मैच को जीत जाती हैं तो वह हेल इन ए सेल में होने वाले रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच में अपनी जगह पक्की कर लेंगी।
#HIAC JUST BECAME BIG TIME!@BeckyLynchWWE won big on #WWERaw against @WWEAsuka! pic.twitter.com/IrtYbhvvH1
— WWE (@WWE) May 24, 2022
जिसके बाद असुका और बेकी के बीच यह मैच हुआ। जिसमें बेकी ने असुका पर एक शानदार जीत हासिल कर ली और हेल इन ए सेल में होने वाले रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच में अपनी जगह पक्की कर ली। जिसके अब बियांका बिलेयर अपने इस टाइटल को असुका के साथ-साथ बेकी के खिलाफ भी एक ट्रिपल थ्रेट मैच में डिफेंड करेंगी।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें