WWE RAW: मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) का विमेंस डिवीजन (Women’s Division) का आंतरिक रोस्टर हाल के हफ्तों में थोड़ा सा बदल गया है। क्योंकि अब इसमें असुका और लेसी इवांस (Asuka and Lacey Evans) जैसी फीमेल सुपरस्टार्स भी शामिल हो गई हैं। लेकिन अब PWInsider की तरफ से एक नई खबर सामने आ रही है। जिसके अनुसार डब्ल्यूडब्ल्यूई ने बैकस्टेज विमेंस डिवीजन की बेबीफेस और हील सुपरस्टार्स की लिस्ट जारी कर दी है।
ये भी पढ़ें- WWE RAW: Charlotte Flair हुई अनिश्चित काल के लिए इन-रिंग एक्शन से बाहर, जानिए क्या है इसका असली कारण
पिछले सोमवार को एलेक्सा ब्लिस ने भी अपनी वापसी की थी। एलेक्सा अभी तक किसी भी स्टोरीलाइन में शामिल नहीं है। लेरिन अभी भी उन्हें रॉ पर दूसरे नंबर की बेबीफेस के रूप में सूचीबद्ध किया गया है और वहीं रॉ विमेंस चैंपियन बियांका बिलेयर बेबीफेस के रूप में सबसे ऊपर हैं।इसके अलावा बेकी लिंच रोस्टर पर हील सुपरस्टार के रूप में पहले नंबर पर हैं।
वहीं अगर सोन्या डेविल के बात करें तो उन्हें इस आंतरिक रोस्टर में सूचीबद्ध नहीं किया गया है, लेकिन डब्ल्यूडब्ल्यूई वेबसाइट ने उन्हें रॉ और स्मैकडाउन रोस्टर में सूचीबद्ध किया है। डेविल के वास्तविक प्रोफाइल पेज पर उनके नाम के आगे रॉ या स्मैकडाउन का लोगो नहीं है। इस हफ्ते सोन्या डेविल एक स्टोरीलाइन में शामिल थीं।
जहां उनके मैनेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट को खत्म कर दिया गया था और इसके बाद उनका मैच एलेक्सा बिल्स के साथ हुई। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें- WWE RAW: डब्ल्यूडब्ल्यूई ने दिया RK-Bro के अलग होने का संकेत, जानिए Randy Orton और Riddle में से कौन बन सकता है हील
WWE RAW: यहां देखें रॉ विमेंस डिवीजन की बेबीफेस और हील सुपरस्टार्स की लिस्ट
बेबीफेस फीमेल सुपरस्टार्स
1. रॉ विमेंस चैंपियन बियांका बेलेयर
2. एलेक्सा ब्लिस
3. लिव मॉर्गन
4. असुका
5. WWE 24/7 चैंपियन डैना ब्रुक
हील फीमेल सुपरस्टार्स
1. बेकी लिंच
2. रिया रिप्ले
3. लेसी इवांस
4. कार्मेला
5. क्वीन ज़ेलिना वेगा
6. डौड्रोप
7. निक्की ए.एस.एच.
8. तमिना स्नुका
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें