WWE Raw Highlights: Theory के नए यूएस चैंपियन बनने से लेकर Edge और Damian Priest के Aj Styles पर हमला करने तक ये हैं आज के टॉप 3 मोमेंट्स, आपने देखे क्या
WWE Raw Highlights: डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ (WWE Raw) के आज रात के शो की लाइव स्ट्रीमिंग न्यूयॉर्क, बफेलो के कीबैंक सेंटर से हुई…

WWE Raw Highlights: डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ (WWE Raw) के आज रात के शो की लाइव स्ट्रीमिंग न्यूयॉर्क, बफेलो के कीबैंक सेंटर से हुई थी। जिसमें कई जबरदस्त मैच और सेगमेंट देखने को मिले। इन्हीं मैचों और सेगमेंटों में से कुछ बेहतरीन पलों को हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) के टॉप 3 मोमेंट्स पर एक नजर।
WWE Raw Highlights: रिया रिप्ले ने हील टर्न लेते हुए किया लिव मॉर्गन पर अटैक
😬😬😬@RheaRipley_WWE #WWERaw pic.twitter.com/s1EUJWQO4T
— WWE (@WWE) April 19, 2022
आज रात रॉ पर रिया रिप्ले और लिव मॉर्गन ने विमेंस टैग-टीम टाइल्स के लिए साशा बैंक्स और नाओमी का सामना किया। लेकिन इस मैच में रिया और लिव को हार का सामना करना पड़ा। जिसकी वजह से रिया काफी नाराज नजर आ रही थीं।
WHAT IS HAPPENING?!@RheaRIpley_WWE just betrayed @YaOnlyLivvOnce on #WWERaw! pic.twitter.com/KoK1PPUUCj
— WWE (@WWE) April 19, 2022
इस मैच के बाद लिव रिंग में आईं तो उनके और रिया के बीच में बहस देखने को मिली। इसके बाद जब लिव रिंग छोड़कर जा रही थीं तब रिया ने लिव पर पीछे से अटैक किया और उन्हें अपना फिनिशिंग मूव रिप्टाइड लगा दिया।
WWE Raw Highlights: एजे स्टाइल्स के चैलेंज स्वीकार करने के बाद एज और डेमियन प्रीस्ट ने किया उन पर अटैक
Beware.@EdgeRatedR @ArcherofInfamy#WWERaw pic.twitter.com/tvBjal6NMH
— WWE (@WWE) April 19, 2022
डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ के आज रात के एपिसोड में एज ने एक प्रोमो कट किया। जिसमें एज ने बताया कि उन्होंने यह रूप क्यों धारण किया है। इसके बाद उन्होंने एजे स्टाइल्स को रेसलमेनिया बैकलैश के लिए चैलेंज किया।
The lights just went out on #WWERaw!
— WWE (@WWE) April 19, 2022
It's revealed to be @EdgeRatedR and @ArcherofInfamy!!! pic.twitter.com/Y2d45ddWor
जिसे एजे बैकस्टेज इंटरव्यू के दौरान स्वीकार कर लिया। लेकिन इसके बाद ही अचानक से लाइट्स ऑफ होती हैं और एज और प्रीस्ट एजे के लॉकर रूम में दिखाई देते हैं। जिसके बाद दोनों एजे पर बुरी तरह से अटैक कर देते हैं।
WWE Raw Highlights: थ्योरी बने नए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन
HE DID IT. HE DID IT. HE ACTUALLY DID IT!
— WWE (@WWE) April 19, 2022
THEORY WINS! THEORY WINS! THEORY WINS!#AndNew #USChampion @austintheory1!!!#WWERaw pic.twitter.com/tkBoXLEll7
मंडे नाइट रॉ में आज थ्योरी ने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए फिन बैलर का सामना किया। यह मैच काफी शानदार था। क्योंकि इस मैच में दोनों ही सुपरस्टार्स ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में थ्योरी ने बैलर को एटीएल लगाकर पिन कर दिया और इस मैच में जीत हासिल करते हुए वह नए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन गए।
IT'S FINALLY HAPPENING!!!
— WWE (@WWE) April 19, 2022
The NEW #USChampion @austintheory1 has earned his selfie with Mr. McMahon on #WWERaw. 📱📸 pic.twitter.com/kIzvDYbKkw
थ्योरी के मैच जीतने के बाद कई सुपरस्टार्स रिंग में आए। जिसमें कमांडर अजीज और टी-बार भी शामिल थे और इन दोनों ने मिलकर थ्योरी को अपने कंधों पर उठा लिया। लेकिन इसके बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई के चेयरमैन विंस मैकमोहन भी बाहर आए। जिनके साथ थ्योरी ने सेल्फी भी ली।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें