WWE Raw: पूर्व एनएक्सटी चैंपियन Karrion Kross ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड Scarlett Bordeaux से की सगाई, यहां देखें तस्वीरें
WWE Raw- पूर्व एनएक्सटी चैंपियन Karrion Kross ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड Scarlett Bordeaux से की सगाई, यहां देखें तस्वीरें: डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ…

WWE Raw- पूर्व एनएक्सटी चैंपियन Karrion Kross ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड Scarlett Bordeaux से की सगाई, यहां देखें तस्वीरें: डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ सुपरस्टार और पूर्व एनएक्सटी चैंपियन कैरियन क्रॉस (WWE Raw Superstar and former NXT Champion Karrion Kross) अब अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड स्कारलेट बोर्डक्स (Scarlett Bordeaux) से शादी करने के लिए सगाई कर चुके हैं। इस बात की जानकारी खुद स्कारलेट ने ट्वीटर के माध्यम से दी है। जिन्होंने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से एक पोस्ट को शेयर करते हुए बताया कि क्रॉस ने इस सवाल को उठाया और उन्होंने इसके लिए हॉं कहा। उन्होंने अपनी और क्रॉस की एक तस्वीर को शेयर किया है। जिसमें वह अपनी रिंग दिखाती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए स्कारलेट ने लिखा,
“शैम्पेन पॉप! (बोतल और दो ग्लास की इमोजी) #Isaidyes @WWEKarionKross।”
𝒫𝑜𝓅 𝓉𝒽𝑒 𝒸𝒽𝒶𝓂𝓅𝒶𝑔𝓃𝑒! 🍾🥂#Isaidyes💍 @WWEKarrionKross pic.twitter.com/0WnxlTfw65
— Scarlett Bordeaux (@Lady_Scarlett13) September 23, 2021
WWE Raw: क्रॉस और स्कारलेट कई सालों से कर रहे हैं एक-दूसरे को डेट
Karrion Kross engaged to Scarlett Bordeaux: क्रॉस और स्कारलेट एक-दूसरे के लिए अनजान नहीं है। वे कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह कपल इम्पैक्ट रेसलिंग प्रमोशन पर एक हॉट कमोडिटी भी रह चुका है। इसके बाद ये एक साथ डब्ल्यूडब्ल्यूई में आ गए। जहां इन्होंने एनएक्सटी पर शासन किया। एनएक्सटी पर कैरियन क्रॉस इतिहास में सबसे अधिक दबंग और डराने वाले एनएक्सटी चैंपियंस में से एक के रूप में उभरे, जबकि स्कारलेट बोर्डक्स क्रॉस के साथ उनके मैचों के लिए रिंग में जाती थे।
लेकिन जब से कैरियन क्रॉस मेन रोस्टर यानी मंडे नाइट रॉ में आ गए तब से स्कारलेट कहीं नजर नहीं आईं। जिसके बाद सभी यह सोचने पर मजबूर हो गए कि स्कारलेट अचानक से क्यों गायब हो गईं। लेकिन यह सब एक स्टोरीलाइन का हिस्सा था। हालांकि यह भी अफवाहें सामने आ रही हैं कि स्कारलेट जल्द ही रेड ब्रांड में क्रॉस के साथ एक बार फिर से नजर आएंगी।
अंग्रेजी में भी पढ़ें- WWE Raw: Former NXT Champion Karrion Kross gets engaged to his lady love Scarlett Bordeaux, See picture
WWE Raw: कैरियन क्रॉस के लिए आगे क्या?
कैरियन क्रॉस मंडे नाइट रॉ का अहम हिस्सा हैं। एनएक्सटी पर शासन करने के बाद अब रेड ब्रांड पर भी वह अपने शासन को कायम करना चाहते हैं। लेकिन उनका मेन रोस्टर डेब्यू उनकी योजना के अनुसार नहीं हुआ क्योंकि वह अपने पहले ही मैच में लीजेंड जेफ हार्डी से हार गए थे।
लेकिन अपने दूसरे मैच में उन्होंने मेन रोस्टर पर अपनी पहली जीत हासिल करने के लिए हार्डी को क्रॉस जैकेट होल्ड में डाल दिया था। वर्तमान में उन्हें किसी भी स्टोरीलाइन में नहीं डाला गया है। लेकिन क्रॉस के पास जो कौशल है उसके अनुसार वह जल्द ही किसी योग्य प्रतिद्वंद्वी के साथ फ्यूड करते हुए नजर आ सकते हैं।