WWE NXT: Dexter Lumis और Indi Hartwell ने अपनी शादी की घोषणा, इस दिन एनएक्सटी पर शादी बंधन में बंधेंगे दोनों
WWE NXT- Dexter Lumis और Indi Hartwell ने अपनी शादी की घोषणा, इस दिन एनएक्सटी पर शादी बंधन में बंधेंगे दोनों: डब्ल्यूडब्ल्यूई…

WWE NXT- Dexter Lumis और Indi Hartwell ने अपनी शादी की घोषणा, इस दिन एनएक्सटी पर शादी बंधन में बंधेंगे दोनों: डब्ल्यूडब्ल्यूई एनएक्सटी (WWE NXT) का 14 सितंबर का एपिसोड बेहद ही खास होने जा रहा है। क्योंकि यूएसए नेटवर्क पर प्रसारित होने वाले एनएक्सटी के इस एपिसोड के लिए पहली बार डब्ल्यूडब्ल्यूई एनएक्सटी की तरफ से एक शादी की घोषणा की गई है। जहां डेक्सटर लुमिस और इंडी हार्टवेल (Dexter Lumis And Indi Hartwell) एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। एनएक्सटी का यह एपिसोड ऑरलैंडो में डब्ल्यूडब्ल्यूई परफॉर्मेंस सेंटर के कैपिटल रेसलिंग सेंटर से लाइव होगा।
WWE NXT: आज रात बैकस्टेज सेगमेंट में हुई डेक्सटर लुमिस और इंडी हार्टवेल की शादी की घोषणा
दो हफ्ते पहले जॉनी गार्गानो ने एनएक्सटी टीवी पर “लव हर और लूज हर” मैच में लुमिस को हराया था, जहां गार्गानो के जीतने पर इनडेक्स को अलग होना था। लेकिन दोनों इस शर्त के खिलाफ गए और अपने प्यार को आगे बढ़ने दिया। पिछले हफ्ते के एनएक्सटी के एपिसोड में हार्टवेल ने रिंग के बीच में लुमिस को प्रपोज किया था और उन्होंने हां कह दिया था। आज रात के शो में इंडी ने बैकस्टेज सेगमेंट के दौरान मैकेंजी मिशेल से बात की। जहां इंडी ने बताया कि उन्हें प्यार में पड़कर कितना अच्छा लग रहा है। इसके बाद उन्होंने 14 सितंबर को अपनी शादी की घोषणा की।
Guess who was the first invited?! 💁🏼♀️ my RSVP is in! Yes x million! #WWENXT pic.twitter.com/K90vXgFin1
— McKenzie Mitchell (@mckenzienmitch) August 25, 2021
WWE NXT: जॉनी गार्गोनो ने विलियम रिगल से शादी रद्द करवाने की मांग
#InDex's wedding will be_________.
— WWE NXT (@WWENXT) August 25, 2021
A. Good TV
B. Bad TV
C. Cuckoo Bananas 🍌 #WWENXT @RealKingRegal @JohnnyGargano pic.twitter.com/q1TcM472I7
आज रात के एनएक्सटी के शो पर एक बैकस्टेज सेगमेंट जॉनी गार्गोनो को भी दिखाया गया। जिसमें गार्गोनो ने एनएक्सटी के जनरल मैनेजर विलियम रीगल से शादी रद्द करने के लिए बात करने की कोशिश की। लेकिन रीगल ने इसके लिए मना कर दिया और कहा कि शादी टीवी पर अच्छी होगी।
अंग्रेजी में भी पढ़ें- WWE NXT Match Card: Tommaso Ciampa looks to take revenge on Ridge Holland. 2 more matches announced for next week
WWE NXT: एनएक्सटी पर इससे पहले भी हो चुकी हैं दो शादी
इनडेक्स और लुमिस के शादी के कार्ड पर खुद लुमिस के द्वारा बनाया गया चित्र नजर आ रहा है। एनएक्सटी पर इससे पहले भी दो शादीयां हो चुकी है। जिसमें पहली शादी का एंगल गोल्डस्ट (डस्टिन रोड्स) और अक्साना के बीच था और वहीं दूसरा एंगल जॉनी कर्टिस (फैंडैंगो) और मैक्सिन के बीच था। लेकिन नए एनएक्सटी ब्रांड पर यह पहली शादी होगी।