WWE NXT 2.0 Results: एनएक्सटी 2.0 में The Miz के टॉक शो होस्ट करने से लेकर Rey और Dominik Mysterio की सरप्राइज एंट्री तक ये हैं आज रात के शो के टॉप 3 मोमेंट्स, आपने देखे क्या
WWE NXT 2.0 Results: डब्ल्यूडब्ल्यूई एनएक्सटी 2.0 का आज रात का शो काफी शानदार था। क्योंकि आज एनएक्सटी 2.0 (NXT 2.0) में…

WWE NXT 2.0 Results: डब्ल्यूडब्ल्यूई एनएक्सटी 2.0 का आज रात का शो काफी शानदार था। क्योंकि आज एनएक्सटी 2.0 (NXT 2.0) में कई रॉ सुपरस्टार्स (RAW Superstars) भी मौजूद थे। जिसमें से एक द मिज (The Miz) भी थे। जिन्होंने आज रात एनएक्सटी 2.0 पर द मिज टीवी (The Miz TV) का स्पेशल एडिशन होस्ट किया। जो एक शानदार पल था। लेकिन इसके अलावा भी आज रात कुछ ऐसे मोमेंट्स देखने को मिले। जिनकी वजह से डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स पूरी तरह से आश्चर्यचकित रह गया तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं आज के एनएक्सटी 2.0 के टॉप 3 मोमेंट्स।
ये भी पढ़ें- WWE News: Big के बारे में आई ये नई अपडेट, जानिए गर्दन में चोट लगने के बाद अब कहां है ये स्मैकडाउन सुपरस्टार
WWE NXT 2.0 Results: द मिज ने किया एनएक्सटी 2.0 पर द मिज टीवी होस्ट
.@LAKnightWWE has heard enough!#WWENXT #MizTV @mikethemiz @HEELZiggler @RealRobertRoode pic.twitter.com/HH5e7BaIZO
— WWE NXT (@WWENXT) March 16, 2022
एनएक्सटी 2.0 के आज रात के शो की शुरुआत द मिज ने की। जहां उन्होंने अपने टॉक शो द मिज टीवी को होस्ट किया। इस टॉक शो में उनके स्पेशल गेस्ट एनएक्सटी चैंपियन डॉल्फ जिगलर और रोबर्ट रूड थे। वहीं आज रात ब्रॉन ब्रेकर भी जिगलर को ढूंढते हुए एरिना से बाहर चले गए थे।
.@HEELZiggler defends the #NXTChampionship against @LAKnightWWE TONIGHT on #WWENXT! #MizTV @mikethemiz @RealRobertRoode pic.twitter.com/eO5MBMUZft
— WWE NXT (@WWENXT) March 16, 2022
इस सेगमेंट में डॉल्फ और द मिज अपनी चैंपियनशि जीत के बारे में बात करते हुए नजर आए। लेकिन इसी बीच उन्हें एलए नाइट ने बाधित कर दिया और एक टाइटल मैच की मांग कर डाली। जहां जिगलर ने उन्हें बताया कि वह इतने बड़े स्टार नहीं हैं। जिनका कि वह सामना करें। लेकिन इसके बाद जिगलर ने एलए नाइट की चुनौती को स्वीकार कर लिया।
WWE NXT 2.0 Results: रे और डोमिनिक मिस्टीरियो आए एनएक्सटी 2.0 में नजर
The Mysterios are on #WWENXT!!!!@DomMysterio35 @reymysterio pic.twitter.com/7z9lnwTcmP
— WWE NXT (@WWENXT) March 16, 2022
आज रात बैकस्टेज सैंटोस एस्कोबार का इंटरव्यू लिया गया। जहां उन्होंने खुद को सबसे बड़ा लुचाडोर बताया। लेकिन तब ही रे और डोमिनक मिस्टीरियो ने एनएक्सटी 2.0 में पहुंचकर सभी को हैरान कर दिया।
.@reymysterio DROPS @EscobarWWE on the outside!#WWENXT pic.twitter.com/ySbDy3rxS7
— WWE (@WWE) March 16, 2022
जिसके बाद डोमिनिक ने लेगाडो डेल फैंटास्मा में से किसी एक को उनका सामना करने के लिए चुनौती दी।इसके बाद लेगाडो डेल फैंटास्मा के राउल मेंडोजा ने डोमिनिक मिस्टीरियो का सामना किया। जहां इस मैच में इलेक्ट्रा लोपेज और सेंटोस एस्कोबार का भी दखल देखने को मिला।
Expect the unexpected on Tuesday nights!@DomMysterio35 takes down @RaulMendozaWWE on #WWENXT pic.twitter.com/CUAwz5C2ff
— WWE NXT (@WWENXT) March 16, 2022
लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में फॉलन हेनले और ब्रिग्स और जेन्सेन भी रिंगसाइड पर आ गए। जिसके बाद डोमिनिक मिस्टीरियो ने एक फ्रॉग स्पलैश लगाते हुए मेंडोजा को पिन कर दिया और इस मैच में जीत हासिल कर ली।
WWE NXT 2.0 Results: डॉल्फ जिगलर ने किया अपना टाइटल रिटेन
Who will be NXT Champion heading into NXT #StandAndDeliver?@LAKnightWWE challenges @HEELZiggler RIGHT NOW on #WWENXT! pic.twitter.com/8wgd0vgJNc
— WWE NXT (@WWENXT) March 16, 2022
आज रात एनएक्सटी 2.0 के मेन इवेंट में डॉल्फ जिगलर ने अपने एनएक्सटी टाइटल को एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड किया। जहां जिगलर शुरुआत से ही नाइट पर हावी हो गए। लेकिन नाइट ने भी इस मैच में वापसी करते हुए जिगलर को परेशानी में डाल दिया।
.@LAKnightWWE is digging deep with the #NXTChampionship on the line on #WWENXT! @HEELZiggler pic.twitter.com/bnc7tVS8Ul
— WWE NXT (@WWENXT) March 16, 2022
इस मैच के दौरान नाइट ने जिगलर को एक बड़ा सुपलेक्स लगाया। जिससे उन्हें लगभग जीत मिल ही गई थी। लेकिन तब ही रूड ने जिगलर के पैर को रस्सियों पर रख दिया और इसके बाद जिगलर ने एक सुपरकिक लगाते हुए नाइट को पिन कर दिया और अपने टाइटल को रिटेन कर लिया।
If @bronbreakkerwwe wants his rematch at NXT #StandAndDeliver, HE'S GOT IT!#WWENXT #NXTChampionship @HEELZiggler pic.twitter.com/cZa17Vmzql
— WWE NXT (@WWENXT) March 16, 2022
लेकिन इसके बाद ब्रॉन ने रिंग में आकर एनएक्सटी स्टैंड एंड डिलीवर में जिगलर से रीमैच की मांग कर दी। लेकिन तब ही रूड ब्रेकर के सामने आ गए और ब्रेकर ने उन्हें एक पंच लगा दिया और इसके बाद जिगलर ने ब्रेकर की चुनौती स्वीकार कर ली।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें