WWE News: डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार Veer Mahaan और The Great Khali ने दी खास अंदाज में अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं, यहां देखें दोनों के ट्वीट
WWE News: होली का त्योहार (Holi Festival) बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है और आज…

WWE News: होली का त्योहार (Holi Festival) बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है और आज इस त्योहार को पूरे भारतवर्ष में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। होली के इस खास मौके पर डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार वीर महान और द ग्रेट खली (WWE Superstar Veer Mahaan and The Great Khali) ने भी अपने फैंस को खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं।
WWE News: वीर महान और द ग्रेट खली ने वीडियो शेयर करके दी फैंस को होली की शुभकामनाएं
डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार वीर महान ने अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं देने के लिए ट्वीटर का सहारा लेते हुए एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह कह रहे हैं, ” नमस्ते डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स इंडिया मैं हूं आपका अपना वीर महान आप सभी भारतवासियों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं, आप सब अपना ख्याल रखें और अपने साथ-साथ अपनों का भी ख्याल रखें।,”
https://twitter.com/SPN_Action/status/1504673433874968583
वहीं वीर महान के अलावा द ग्रेट खली ने भी अपने फैंस को ट्वीटर पर वीडियो शेयर करते हुए होली की शुभकामनाएं दी हैं, जिसे आप यहां नीचे देख सकते हैं।
https://twitter.com/SPN_Action/status/1504677171775750145
WWE News: रॉ में कब आएंगे वीर महान नजर?
डब्ल्यूडब्ल्यूई काफी समय से रॉ पर वीर महान के वापसी के विंगेट्स को टीज कर रही है। लेकिन अभी तक वीर महान रॉ पर कहीं नजर नहीं आए। इस समय वीर महान डब्ल्यूडब्ल्यूई के लाइव इवेंट्स पर मुकाबला कर रहे हैं।
लेकिन उनकी रॉ पर वापसी कब होगी। इसके बारे में अभी तक डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से कोई शब्द नहीं आया है। लेकिन उम्मीद है कि रेसलमेनिया 38 में वीर महान नजर आ सकते हैं और इसके बाद रॉ में उनकी वापसी हो सकती है।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें