WWE News: डब्ल्यूडब्ल्यूई ने हाल ही में लेसी इवांस (Lacey Evans) की स्मैकडाउन ब्रांड में वापसी के लिए पांच विगनेट्स की एक सीरीज चलाई थी, जिसमें भावुक इवांस ने अपने बचपन और उनकी आज की यात्रा को याद किया। जिसके बाद यह सीरीज पिछले हफ्ते फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) में इवांस की वापसी के साथ समाप्त हुई।
जहां वह एक नए थीम सांग के साथ दिखाई दीं और फैंस की तरफ से उन्हें एक बड़ा पॉप भी मिला। लेकिन अब इंवास के बारे में एक नई अपडेट सामने आई है। जिसके अनुसार इवांस कथित तौर पर इस हफ्ते डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ सुपरस्टार थीं।
एक अपडेट के अनुसार इस हफ्ते रॉ पर इवांस के विगनेट्स के पांच संक्षिप्त संस्करण दिखाए गए थे और अब PWInsider की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंवास को आंतरिक रूप से रॉ ब्रांड में ले जाया गया है।
❤️👊❤️ https://t.co/KCGrM5XXFP pic.twitter.com/Ys5R03Vaut
— Lacey Evans ~ WWE Superstar. (@LaceyEvansWWE) May 10, 2022
WWE News: रॉ ब्रांड में हील के रूप में काम करेंगी लेसी इवांस
इसके साथ ही इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इवांस रॉ ब्रांड पर एक हील के रूप में काम करेंगी। लेकिन फिलहाल अभी वह स्मैकडाउन सुपरस्टार के रूप में सूचीबद्ध हैं। जिसे जल्द ही बदला जा सकता है।
इवांस को लेकर हाल ही में एक फैन ने भी ट्वीट किया था और टिप्पणी की थी की आज के कुछ रेसलिंग समर्थक इवांस की इस कहानी से जुड़ने में सक्षम नहीं हैं। लेकिन यह प्रेरणादायक है। जिसके जवाब में इवांस ने कहा कि यह कहानी उनके लिए है। जिन्हें इसकी जरूरत है।
इवांस ने लिखा कि, “कुछ इसे प्यार करेंगे। कुछ इससे नफरत करेंगे। यह उन लोगों के लिए है जिन्हें इसकी आवश्यकता है!”
Some will love it. Some will hate it. It's for the ones who need it!🧠🙏👊❤️ https://t.co/rhPZg0n5Ay
— Lacey Evans ~ WWE Superstar. (@LaceyEvansWWE) May 10, 2022
इवांस के लिए आगे क्या है, इस पर अभी तक कोई शब्द नहीं आया है, लेकिन वह जल्द ही इन-रिंग एक्शन में लौट सकती हैं। इवांस ने 15 फरवरी, 2021 रॉ के बाद से ही रेसलिंग नहीं की है। इवांस ने आखिरी बार एक टैग-टीम मैच में पेटन रॉयस के साथ मिलकर असुका और शार्लेट फ्लेयर का सामना किया था। जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें