WWE News- Charlotte Flair Marriage: पूर्व स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर (Former Smackdown Women’s Champion Charlotte Flair) रेसलमेनिया बैकलैश (Wrestlemania Backlash) में रोंडा राउजी (Ronda Rousey) से एक आई क्वीट मैच में अपनी रॉ विमेंस चैंपियनशिप हार गई थीं। जिसके बाद अब डब्ल्यूडब्ल्यूई ने ऑफिशियल किया है कि द क्वीन इस समय अपने हाथ के रेडियस फ्रैक्चर से पीड़ित हैं और वह अनिश्चित काल के लिए इन रिंग एक्शन से बाहर हो गई हैं।
वहीं कुछ अफवाहों के अनुसार माना जा रहा है कि शार्लेट ने अपने मंगेतर से शादी करने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूई से कुछ समय का अवकाश मांगा है। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि यह शार्लेट की पहली नहीं बल्कि तीसरी शादी है। क्योंकि इससे पहले शार्लेट दो बार शादी कर चुकी हैं।
WWE News: शार्लेट फ्लेयर की अब तक हो चुकी हैं दो शादियां
कई फैंस शार्लेट फ्लेयर की निजी जिंदगी से वाकिफ नहीं हैं। उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई में काफी कुछ हासिल किया है लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ इससे बिल्कुल ही अलग है। डब्ल्यूडब्ल्यूई की क्वीन अब तक दो बार शादी कर चुकी हैं। लेकिन दोनों बार ही उनकी यह शादियां कामयाब नहीं हो पाईं।
रेसलिंग करियर में कदम रखने से पहले शार्लेट फ्लेयर ने 2010 में रिकी पॉल जॉनसन से शादी की थी। लेकिन शार्लेट फ्लेयर की यह पहली शादी अच्छी नहीं चली और जल्द ही इस जोड़े ने 2013 में अपने रास्ते अलग कर लिए।
इसके बाद 2012 में शार्लेट फ्लेयर ने एनएक्सटी ब्रांड में डेब्यू किया और थॉमस लैटिमर से मिलने पर अपने रेसलिंग करियर पर काम किया और फिर 2013 में दोनों ने अपनी शादी की घोषणा कर दी। थॉमस लैटिमर एक अंग्रेजी अभिनेता और पेशेवर रेसलर हैं, जिन्होंने 2012 में अपने जाने से पहले एक समय के लिए एनएक्सटी ब्रांड पर कुछ मैच लड़े।
लेकिन 2015 में शार्लेट और थॉमस अपने रिश्ते को बचा नहीं सके और दोनों ने तलाक की घोषणा कर दी। इसके बाद द क्वीन ने अपने डब्ल्यूडब्ल्यूई करियर पर ध्यान दिया। जिसके बाद उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े और कई चैंपियनशिप पर राज भी किया।
ये भी पढ़ें- WWE RAW: Charlotte Flair हुई अनिश्चित काल के लिए इन-रिंग एक्शन से बाहर, जानिए क्या है इसका असली कारण
WWE News: एइडब्ल्यू सुपरस्टार अंद्रादे एल आइडोलो से शादी कजारने रही हैं शार्लेट फ्लेयर
शार्लेट फ्लेयर और अंद्रादे एल इडोलो की मुलाकात 2019 में हुई थी। जहां जल्द ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों के बीच यह रिश्ता अब तक काफी सफल रहा है। जिसके बाद दोनों ने 2020 में सगाई कर ली।
जिसकी घोषणा भी दोनों के द्वारा सार्वजनिक रूप से की गई थी और अब कुछ अफवाहों के अनुसार माना जा रहा है कि दोनों इस साल सितंबर तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें