WWE News: बेकी लिंच (Becky Lynch) के नाम कई सम्मान हैं, जिसमें डब्ल्यूडब्ल्यूई में कई चैंपियनशिप भी शामिल हैं। लेकिन हाल ही में बिग टाइम बेक्स को ग्लेजिया मैगजीन (Glazia Magazine) द्वारा 21 वीं सदी की टॉप फीमेल गेम गेम-चेंजर्स (Top Female Game-Changers) में से एक के रूप में नामित किया गया है।
बेकी को मैग्जीन में कई बड़े नामों के साथ सूचीबद्ध किया गया था, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी शामिल थीं। पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ विमेंस चैंपियन ने अपनी इस उपलब्धि के बाद सोशल मीडिया पर इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने 2.1 मिलियन फॉलोअर्स को ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि,
“इन अद्भुत महिलाओं के साथ नामित होना बहुत अच्छा है। हम सभी खेल को बदलने के लिए एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं।”
So very cool to be named along side these amazing women. We rely on each other to change the game for all. https://t.co/R77bVhMror
— The Man (@BeckyLynchWWE) April 13, 2022
2015 में डब्ल्यूडब्ल्यूई के मेन रोस्टर में आने के बाद से लिंच महिला क्रांति का एक प्रमुख चेहरा रही हैं। वह उस समय रेसलमेनिया के मेन इवेंट का हिस्सा भी बनी थीं। जहां उन्होंने स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी का सामना किया था और इस मैच में जीत हासिल करके इस टाइटल का अपने नाम किया था।
बिग टाइम बेक्स रॉ और स्मैकडाउन चैंपियनशिप को एक साथ प्राप्त करने वाली एकमात्र वूमेन सुपरस्टार भी हैं। जिन्होंने कंपनी में किसी भी अन्य वूमेन सुपरस्टार की तुलना में अधिक समय तक रॉ टाइटल को अपने नाम किया है।
WWE News: कब होगी बेकी लिंच की रॉ में वापसी?
बेकी लिंच ने रेसलमेनिया 38 की नाइट वन में अपनी रॉ विमेंस चैंपियनशिप को बियांका बिलेयर के खिलाफ डिफेंड किया था। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था और इस पीपीवी के बाद से ही बेकी डब्ल्यूडब्ल्यूई टीवी पर दिखाई नहीं दी।
बेकी कब रॉ में वापसी करेंगी इस पर डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से कोई आधिकारिक शब्द नहीं आया है। लेकिन उम्मीद है कि बेकी जल्द ही हमें रॉ में वापसी करती हुई नजर आएंगी। जहां वह बियांका बिलेयर को रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच के लिए चैलेंज कर सकती हैं।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें