Sushil Kumar Arrested: सुशील कुमार केस में क्या है इस अंजान लड़की का सीक्रेट?
Sushil Kumar Arrested: सुशील कुमार केस में क्या है इस अंजान लड़की का सीक्रेट?- पूरे विश्व में भारत का नाम रौशन करने…

Sushil Kumar Arrested: सुशील कुमार केस में क्या है इस अंजान लड़की का सीक्रेट?- पूरे विश्व में भारत का नाम रौशन करने वाले ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार इस समय सलाखो के पीछे हैं। रविवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने पकड़ा है। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट से 12 दिन का रिमांड मांगा था। लेकिन पुलिस को कोर्ट ने 6 दिन का ही रिमांड दिया है। सुशील कुमार केस में कई नए खुलासे हुए हैं। पहले उनका नाम जठेड़ी गैंग के साथ आया है। ये गैंग उनको मारने के लिए भी ढूंढ रहा है। सागर धनखड़ के हत्या के दौरान उसके साथ सोनु भी था। सोनु जठेड़ी का भतीजा है। वह उसे अपने बेटे की तरह मानता है। अब इस कहानी में नया एंगल आया है। लड़की का एंगल।
ये भी पढ़ें- वीरेंद्र सहवाग का इमोशनल पोस्ट, ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर खाना बना रही महिला
जानकारी के मुताबिक, सुशील कुमार ने जिस लड़की से स्कूटी मांगी वो भी खेल के क्षेत्र से ही जुड़ी है। सुशील कुमार अब पुलिस की गिरफ्त में हैं, ऐसे में धीरे-धीरे सारे राज सामने आएंगे। अभी तक सुशील ने लड़की के बारे में पुलिस को कुछ नहीं बताया है। दिल्ली पुलिस द्वारा हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद उत्तर रेलवे ने पहलवान सुशील कुमार को निलंबित करने के लिए तैयार है। एक प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। उत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक, ओलंपिक पदक विजेता कुमार को दिल्ली सरकार ने स्कूल स्तर पर खेल के विकास के लिए छत्रसाल स्टेडियम में एक विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में तैनात किया था।
अधिकारियों ने कहा कि उनकी प्रतिनियुक्ति 2020 में बढ़ा दी गई थी और कुमार ने 2021 के लिए विस्तार के लिए आवेदन किया था, जिसे दिल्ली सरकार ने खारिज कर दिया था और उन्हें उनके मूल कैडर – उत्तर रेलवे में वापस भेज दिया गया था।